Pakora Recipe in Hindi: चटपटे और करारे पकोड़े का परिवार के साथ ले आनंद

Pakora Recipe in Hindi: चटपटे और करारे पकोड़े का परिवार के साथ ले आनंद

पकोड़े का नाम सुनते ही मुँह में पानी आने लग जाता है। बेसन के पकोड़े इंडिया के फेमस स्‍नैक्‍स में से एक है। पकोड़े बहुत से लोगो के फेवरेट स्नेक्स होते है। यदि बात बारिश सीजन की करें तो पकोड़े खाने का मन अपने आप ही करने लग जाता है। बारिश के मौसम में गरमा गर्म चाय के साथ पकोड़े खाना बहुत ही आनंददायक होता है।

बारिश के मौसम में गर्मागर्म पकोड़ो को खाने का तो मन करता है परन्तु बारिश के कारण बाहर जाना मुश्किल हो जाता है। आप इस मुश्किल को आसान कर सकती है। घर पर ही बेसन के कुरकुरे पकोड़ो को बनाये और अपने परिवार वालों के साथ बारिश के मौसम का मजा ले साथ ही ढेर सारी तारीफे भी ले सकती है।

आप इसे सुबह के नाश्ते में या फिर शाम की चाय के समय भी आसानी से बना सकती है। बेसन के भजिये यानि पकोड़े बच्चों को भी बहुत पसंद आते है आप उनके टिफिन में भी ये भजिये आसानी से दे सकती है। घर पर बने भजिये स्वाद में तो लजीज होते है साथ ही हाईजेनिक भी होते है। आप भजिये में पौष्टिक चीजे डालकर भी बना सकती है जो आपके परिवार के स्वास्थ्य हेतु भी अच्छा रहता है।

बेसन के भजिये बनाना बहुत ही आसान होता है। जिसमे आपको बस बेसन और घर के कुछ मसालों की आवश्यकता होती है। इन सामग्री के द्वारा आप कुरकुरे और मसालेदार भजिये बना सकती है। आप चाहे तो Evening Snacks Recipes में भी इन पकोड़ो को बना कर अपने परिवार या फिर मेहमानो को खिला सकती है। बेसन के भजिये को बनाने के लिए पढ़िए Pakora Recipe in Hindi.

Pakora Recipe in Hindi: जाने कैसे बनाये क्रिस्पी और स्वादिष्ट पकोड़े

Pakora-Recipe-in-Hindi

कुरकुरे, चटपटे और बेहद स्वादिष्ट बेसन के भाजियों को खाने से आखिर कौन मना कर सकता है। इसे देख कर सभी लोगो का मन इसे खाने के लिए ललचा जाता है। आईये जानते है Easy Indian Food Recipes को कैसे बनाया जा सकता है और इसके लिए आपको किन किन सामग्री की आवश्यकता होगी।

Course- Breakfast
Cuisine -Indian
Prep Time- 10 minutes
Cook Time 20 minutes
Total Time 30 minutes
Servings 4 People

पकोड़ा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • बेसन - 250 ग्राम
  • हरा घनिया- बारीक़ कटा हुआ
  • हरी मिर्च- 6 कटी हुयी
  • अदरक- 1
  • तलने के लिए तेल
  • लाल मिर्च- 1 छोटी चम्मच
  • नमक- स्वाद अनुसार

Besan Pakora Recipe in Hindi (पकोड़ा बनाने की विधि)

  • Bhajia Recipe बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े से बर्तन में बेसन को निकाल कर रख लें।
  • अब इसके बाद बर्तन में रखे हुए बेसन में अदरक के छोटे छोटे टुकड़े, कटी हुई हरी मिर्च के टुकड़े, नमक, लाल मिर्च और हरा धनिया डाल दे।
  • थोड़े थोड़े पानी की सहायता से इस का मिश्रण कर लें।
  • आप चाहे तो इस मिश्रम में ऊपर से चुटकी भर सोडा भी डाल सकती है, ऐसा करने से पकोड़े अच्छे से फूलने लगते है।
  • मिश्रण को अच्छे से मिलाने के बाद 5 से 10 मिनट के लिए रख दे ।
  • फिर एक कढ़ाई ले और उसमे पकोड़ो को तलने के लिए तेल डाले और इसे गैस पर गर्म होने के लिए रख दे।
  • जब तेल अच्छी तरह से गरम हो जाए अपने हांथो की मदद से छोटे छोटे पकोड़े बनाकर तेल में डाल दे।
  • पकोड़ो को तब तक तलिये जब तक की वह हलके सुनहरे नहीं हो जाते। हलके सुनहरे होने पर ही पकोड़े कुरकुरे लगते है।
  • इस तरह आपके सारे पकोड़े बन कर तैयार हो जायेंगे। जिन्हे आप अपने परिवार या मेहमानों के सामने गर्मागर्म सर्व कर सकती है।

सर्व करने के लिए

  • Besan ke Pakode को आप सॉस या फिर चटनी के साथ सर्व कर सकती है।

रेसिपी नोट्स

  • आप चाहे तो पकोड़े के लिए बनाये गए बेसन के घोल में हींग और चाट मसाला भी डाल सकती है ऐसा करने से पकोड़े और भी ज्यादा चटपटे और स्वादिष्ट बनते है।
  • बेसन के घोल में आप लम्बे लम्बे प्याज के कतरे डाल कर बनाएंगी तो आपके प्याज के भजिये बनकर तैयार हो जायेंगे, यह भी बहुत लजीज और स्वादिष्ट होते है।
  • आप अपने बच्चों के लिए बेसन के घोल में आलू,या बेंगन डाल कर भी पकोड़े बना सकती है या फिर पनीर के पकोड़े भी बना सकती है।
  • इस बात का ध्यान रखे की बेसन के घोल को ज्यादा पतला न करे नहीं तो पकोड़े अच्छे से नहीं बन पाएंगे।
  • बेसन का घोल बनाते समय पानी को थोड़ा थोड़ा करके ही डाले ताकि घोल पतला न हो पाए।
  • भजियो को ज्यादा कुरकुरा करने के लिए आप बेसन के साथ थोड़ा चावल का आटा भी मिक्स कर सकती है।
  • पकोड़ो को बहुत कम आंच पर भी नहीं तलना चाहिए ऐसा करने से पकोड़े कुरकुरे नहीं रहते है।
  • आप अपने स्वाद अनुसार मिर्च को ज्यादा या फिर कम भी कर सकती है।

उपरोक्त विधि के द्वारा आप बड़ी ही आसानी से बेसन के पकोड़ो को अपने घर महीन बना सकती है और नाश्ते में चाय के साथ इन्हे भी अपने परिवार को सर्व कर सकती है। बारिश के मौसम में तो गर्मागर्म पकोड़ो को खाने में और भी मजा आता है। तो फिर इस बारिश के मौसम में अपने परिवार के साथ इन पकोड़ो का भी आनंद जरूर ले।

Subscribe to