Coriander Benefits in Hindi: खाने का स्वाद बढ़ाये, रोगो को दूर भगाये

Coriander Benefits in Hindi: खाने का स्वाद बढ़ाये, रोगो को दूर भगाये

धनिया को अंग्रेजी भाषा में कोरिएंडर के नाम से जाना जाता है। अमेरिका और यूरोप में इसे सिलेंट्रो के नाम से जानते है। इसका वैज्ञानिक नाम कोरियान्ड्रम सैटिवुम एल है।

धनिये का उपयोग खाद्य पदार्थो का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। गार्निशिंग में भी यह भोजन में चार चाँद लगाने का कार्य करती है। धनिये की पत्तियों और उसके फल को सूखाकर भी इसका उपयोग किया जाता है।

धनिये की चटनी को लोग बहुत चाव से खाते है। धनिया जितना भोजन के लिए महत्वपूर्ण है उतना ही यह अनेक प्रकार के औषधीय गुणों से भी भरपूर है। धनिया स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। यह रोगों को दूर करने में भी मदद करता है।

यह बहुत ही आसानी से बाजार में उपलब्ध हो जाता है। आज हम आपको इसके मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताने वाले है। आइये जाने Coriander Benefits in Hindi.

Coriander Benefits in Hindi: जानिए कैसे करता है रोगों को दूर

Coriander-Benefits-in-Hindi

त्वचा सूजन को कम करे

  • त्वचा की सूजन को कम करने में धनिया बहुत लाभकारी होता है।
  • आवश्यक तेलों के 11 घटकों में से एक और लिनोलिक एसिड दोनों धनिया में मौजूद होते हैं।
  • साथ ही इसमें एंटीरहायमैटिक और एंटीअर्थराइटिस गुण पाए जाते हैं। जो की सूजन को कम करने का कार्य करते है।
  • जैसे गुर्दा की खराबी या एनीमिया के कारण सूजन आदि के लिए भी लाभकारी होते है।

त्वचा के लिए लाभकारी

  • धनिये में एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है। जो की त्वचा को स्वस्थ्य रखने में सहायक होते है।
  • यह चहरे पर होने वाले मुंहासो के लिए भी असरकारी होती है। साथ ही ब्‍लैकहेड्स की परेशानी को भी दूर करती है।

उपयोग विधि

  • इसे उपयोग करने के लिए धनिये की पत्तियों का रस निकाल ले और उसमे हल्दी को अच्छी तरह से मिला ले ।
  • इसके बाद इस लेप को चहरे पर अच्छी तरह से लगा ले।
  • कुछ समय के लिए इसे चेहर पर लगा रहने दे और फिर साफ पानी से चेहरा धो ले।
  • दिन में 2 बार इस लेप को लगाए। इसे लगाने से मुहासों और दाग धब्बो से छुटकारा मिल जाता है।

आंखों की समस्या को दूर करे

  • धनिया आँखों के लिए भी बहुत ही उपयोगी होता है।
  • धनिया आँखों की जलन और आँखों में पानी आने की समस्या को भी दूर करता है।
  • धनिया आँखों में होने वाली एनिमिया की समस्या को भी दूर करने का कार्य करता है।
  • धनिये का सेवन करने से आंखे स्वस्थ्य रहती है। खासकर इसकी चटनी के सेवन से क्योंकि धनिये में विटामिन A की भरपूर मात्रा पायी जाती है।

उपयोग विधि

  • आखोँ की जलन से छुटकारा पाने के लिए सौफ, मिश्री, धनिया के बीजों को ले और इनको समान मात्रा में पीस ले। एक चूर्ण तैयार हो जाएगा।
  • खाना खाने के बाद इस चूर्ण का सेवन करे। इसका नियमित सेवन करने से आँखों की जलन को दूर करने के साथ-साथ हाथों, पैरों में होने वाली जलन से भी मुक्ति मिल जाती है।
  • आखोँ से पानी गिरने की समस्या को दूर करने के लिए सबसे पहले हरे धनिया के पत्तों को अच्छे से पीस ले और फिर उसके पानी को निकाल दे।
  • इसे मोटे कपड़े से छान ले।
  • इसके बाद उस पानी को किसी कंटेनर में एकत्रित कर ले।
  • उसकी 2-2 बूदं को आँखों में डालते रहे।
  • ऐसा करने से आँखों में आने वाले पानी की समस्या दूर हो जाती है।

गठिया रोग से मुक्ति

  • गठिया रोग के लिए भी धनिया गुणकारी होता है।
  • धनिया में एंटी इन्फ्लेमेट्री गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते है।

उपयोग विधि

  • इसका उपयोग करने के लिए नारियल का तेल, शिया मक्खन या फिर लोशन ले सकते है।
  • इसमें आधा चम्मच धनिया पाउडर को मिला ले और इसका लेप बना ले।
  • इस लेप का प्रयोग प्रभावित हिस्से अर्थात जोड़ों पर करें।
  • इसे लगाने से जल्द ही आराम मिलता है।

ब्रोंकाइटिस और दमा से निजात

  • धनिया श्वसन रोगों जैसे - ब्रोंकाइटिस, दमा को ठीक करने के काम भी आता है।
  • आपको बता दे कि धनिये को कफनाशक की कहा जाता है क्योंकि यह कफ से भी मुक्ति दिलाने का कार्य करता है।

उपयोग विधि

  • कफ को दूर करने के लिए हरे धनिये की पत्तियों का सर निकाल ले और इस रस के प्रतिदिन दो चम्‍मच लेने से कफ की समस्या दूर हो जाती है।
  • ब्रोंकाइटिस और दमा जैसे बीमारियों को दूर करने के लिए नियमित रूप से दो चम्मच हरे धनिये के का सेवन करे।

धनिये के अन्य लाभ

  • मासिक धर्म की समस्या को दूर करने के लिए 6 ग्राम धनिए के बीज और थोड़ी सी चीनी ले और इसे आधा लीटर पानी में उबाले। ठंडा करके इसके मिश्रण को पिए इससे मासिक धर्म संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।
  • नकसीर की समस्या होने पर 20 हरी धनिये की पत्तियों का रस निकल ले और उसमे चुटकी भर कपूर को भी मिला ले। इसके रस की बूंदो को नाक में डालते रहने से आराम मिलेगा।
  • अनिद्रा की समस्या होने पर हरा धनिया और मिश्री के दानों को मिलाकर उनकी चटनी तैयार कर ले। इस चटनी का सेवन दिन में दो बार करने से नींद की समस्या से निजात मिलता है।
  • गैस होने पर 2 कप पानी ले और उसमे जीरा, धनिया, चाय पत्ती और सौंफ को डालकर थोड़ी देर अच्छे से पकाये। पकने के बाद उसमे शक्कर को भी डाल दे। इसका सेवन करने से गैस की समस्या दूर हो जाती है।
  • एलर्जी होने पर एक चम्मच धनिये के रस में एक चम्मच शहद को मिलाये और इस मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाने से एलर्जी की परेशानी से छुटकारा मिलता है।

ये रोगी धनिये का सेवन है ज़रूर करे

  • मधुमेह रोगियों को नियमित रूप से धनिये का सेवन करना चाहिए। साथ ही जिन लोगो को किडनी की समस्या होती है यदि वह भी धनिये का नियमित सेवन करे तो उनको भी इसका लाभ प्राप्त होता है।
  • अर्थराइटिस, पथरी जैसे रोगों के लिए भी धनिये का सेवन बहुत ही लाभकारी होता है इसलिए इन रोगों से पीड़ित लोगो को भी इसका सेवन अवश्य करना चाहिए।
  • अल्जाइमर रोगी भी धनिये का सेवन करके इस रोग से छुटकारा पा सकते है।
Subscribe to