How to Avoid Breakup in Relationship: रिश्ते को ब्रेअकप से बचाकर, मजबूत बनाये

How to Avoid Breakup in Relationship: रिश्ते को ब्रेअकप से बचाकर, मजबूत बनाये

आजकल जितनी जल्दी रिश्ते बनते है उससे दुगुनी तेजी से वह टूट भी जाते है। जिसका कारण होता है समय का आभाव।

एक रिलेशनशिप में एक दूसरे को अच्छी तरह समझने के लिए समय देना होता है जो कि आज की युवा पीढ़ी के पास नहीं होता है।

आजकल लोग इस आधुनिक युग के साथ चलने की होड़ में अपने रिश्ते को भी पीछे छोड़ देते है जिसके कारण रिलेशनशिप कमजोर पड़ जाती है और वह टूटने लगती है।

दर्द तो तब होता है जब रिलेशनशिप टूट जाती है। तब पछतावा भी होता है कि पहले क्यों नहीं इस पर ध्यान दिया। आपके साथ ऐसी समस्या पैदा ना हो इसके लिए अपने रिलेशनशिप को ब्रेकअप से जितना हो सके बचाने की कोशिश करे। ब्रेकअप से बचने के लिए जाने How to Avoid Breakup in Relationship.

How to Avoid Breakup in Relationship: जानिए कैसे बचाये अपने रिश्ते को

How-to-Avoid-Breakup-in-Relationship

एक दूसरे पर भरोसा रखे

  • हर रिश्ता एक भरोसे और विश्वास की बुनियाद पर टिका होता है।
  • यदि किसी रिश्ते में भरोसा न हो तो वह रिश्ता ज्यादा देर तक नहीं चल सकता क्योंकि वह पूरी तरह से खोखला होता है।
  • कई बार ऐसा होता है कि यदि दोनों में आपसी विश्वास न होने की वजह से भी रिलेशनशिप में झगडे होने लगते है।
  • आपके रिश्ते में जितना ज्यादा भरोसा होगा आपका रिश्ता उतना ज्यादा मजबूत होता जायेगा है। जिसे गंभीर से गंभीर परिस्थिति भी तोड़ नहीं सकती है।
  • इसके लिए अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए वक्त निकाले और अपने पार्टनर को अपना भरोसा दिलाने का प्रयास करे।

झगड़ो को कम करने का प्रयत्न करे

  • हर रिलेशनशिप में छोटे छोटे झगड़े होना स्वाभाविक है लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि आप उन झगड़ो को बड़ा करे और उसके कारण एक दूसरे से ब्रेअकप कर ले।
  • यदि एक पार्टनर झगड़ा करता है तो दूसरे को उस समय झगड़ा नहीं करना चाहिए इससे झगड़ा बढ़ सकता है। इसलिए समझदारी से काम लेना चाहिए।
  • बेहतर यही होगा कि झगडे के समय किसी एक को चुप रहना चाहिए इससे आप अपने रिश्ते को बचा सकते है और सही समय पर उस विषय में प्यार से अपने पार्टनर को समझाए।
  • ऐसा करने से उसके दिल में आपके लिए इज़्ज़त और भी बढ़ जाएगी जो आपके रिश्ते को और मजबूत कर सकती है।

गुस्से और अहंकार से दूर रहे

  • गुस्से और अहंकार भी ब्रेअकप का कारण बनता है। इसलिए यदि आप में यह चीजे है तो कोशिश करे की आप इससे दूर ही रहे।
  • गुस्से और अहंकार के कारण छोटी से छोटी बात भी बड़ी बन जाती है जिसमे रिश्तो को तोड़ने की नौबत आ जाती है।
  • अहंकार होने से आप अपने पार्टनर को हर समय नीचे दिखाने का प्रयास करते है जो किसी भी पार्टनर को अच्छा नहीं लगेगा और वह आपसे दुरी बनाने की भी कोशिश करेगा। जो रिश्ते को तोड़ने के लिए काफी होती है।
  • गुस्से और अहंकार की भावना को अपने दिल से निकाल दे तभी आप एक मजबूत और बेहतर रिलेशनशिप को निभा सकते है।

रिश्तो को समझने का समय दे

  • एक मजबूत और बेहतर रिश्ता बनाने के लिए जरुरी होता है आप अपने रिश्ते को समझे। जब आप अपने रिश्तो की अहमियत को समझेंगे तो आप उस पर और ज्यादा ध्यान देंगे।
  • रिश्तो को समझने के लिए समय देना बहुत ही ज़रुरी होता है। इसलिए अपने रिश्ते को बचाने के लिए अपने कीमती वक्त में से कुछ समय ज़रूर निकाले।
  • जितना वक्त आप अपने रिश्ते के लिए निकालेंगे उतना ही आप अपने पार्टनर के बारे में और अच्छे से जान पाएंगे इससे आपका उस पर भरोसा भी बढ़ेगा। जो आपके रिलेशनशिप को मजबूत करने का कार्य कर सकता है।

एक दूसरे से खुल कर बात करे

  • रिलेशनशिप में आने के बाद लोग एक दूसरे से ज्यादा बात नहीं करते जिसके कारण भी दूरियाँ आने लगती है और ब्रेअकप की संभावनाएं भी बढ़ जाती है।
  • इसलिए समय समय पर अपने पार्टनर से बात करे कोई अच्छी बात उससे शेयर करे। ऐसा करने से आप दोनों के बीच के सम्बन्ध और मजबूत बनेगे।
  • यदि कोई बात जो आपको अच्छी नहीं लगी तो उसे अपने पार्टनर के साथ खुलकर शेयर करना चाहिए। ऐसा करने से मन में ईर्ष्या नहीं रहती है और आप भी अपनी बात पार्टनर को अच्छे से समझा सकते है जो उस समय वह नहीं समझ पाया हो।

शंका की भावना न आने दे

  • शंका भी ब्रेअकप का कारण बनती है। अक्सर ऐसा हो जाता है कि फेसबुक या फिर ट्विटर पर कई दोस्त कमैंट्स कर देते है। जिसके कारण कई बार आप अपने पार्टनर पर शक कर बैठते है।
  • शंका एक ऐसी चीज होती है जो कि हर रिश्ते को खोखला बना देती है। इसलिए शक करने से पहले अपने पार्टनर से बातचीत करे। ज़रुरी नहीं कि आप जो देख रहे है या सोच रहे है वह सच हो।
  • एक छोटी सी भी गलतफहमी आपके लम्बे समय के रिश्ते को तबाह कर सकती है। अतः शंका को दिल से निकाल दे और अपने पार्टनर पर भरोसा करना सीखे।

रोक टोक न करे

  • हर समय रोकना या टोकना किसी भी व्यक्ति को पसंद नहीं होता है।
  • कुछ लोग अपने पार्टनर पर हमेशा नज़रे गड़ाए रहते है कि वह क्या कर रहा है या रही है? कहाँ जा रहा है? मोबाइल फ़ोन किसका आ रहा है या फिर किससे चैट कर रहा है?
  • यदि आप अपने पार्टनर को हर समय टोकते रहते है तो इस आदत को जल्द ही छोड़ दे।
  • रोक टोक के कारण व्यक्ति इर्रिटेट हो जाता है उसे लगता है कि उसकी स्वतंत्रता छिन गयी है। अब वह अपनी मर्जी से काम भी नहीं कर सकता। ऐसा लगने पर वह आपसे दुरी बनाने लगता है और ब्रेअकप की सोचने लगता है।
  • अपने पार्टनर को थोड़ा स्पेस देना चाहिए। ऐसा करने से उसे भी अच्छा लगेगा और आप भी खुश रहेंगे। साथ ही आपका रिश्ता भी बेहतर बना रहेगा।

ऊपर दिए गए उपायों को अपना कर आप अपने रिलेशनशिप को टूटने से बचा सकते है और अपने रिलेशन को मजबूत व् बेहतर बना सकते है। जो आपके और आपके पार्टनर दोनों के लिए अच्छा होगा।

Subscribe to