पालक में है कई गुण - मधुमेह और अन्य बीमारियो में लाभप्रद

पालक में है कई गुण - मधुमेह और अन्य बीमारियो में लाभप्रद

आपने हमेशा यह सुना होगा "ईटिंग ऍन एप्पल अ डे कीप्स दी डॉक्टर अवे" याने की रोज एक सेब का सेवन करने से बीमारिया दूर रहती है, और डॉक्टर के पास नहीं जाना पढता है| लेकिन क्या आप जानते है, की यदि आप रोज पालक का सेवन भी करते है तो बीमार नहीं पड़ते है| चिकित्सको की माने तो पालक में हमारे शरीर के लिए जरुरी तत्व जैसे की विटामिन ए, अमीनो अम्ल, प्रोटीन और लौह तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं।

पालक में मौजूद गुणों के कारण इसे लाइफ प्रोटेक्टिव फ़ूड भी कहा जाता है| तक़रीबन 100 ग्राम पालक से आपको कार्बोहाइड्रेट 2 .9 , नमी ९२, वसा 0 .7 , रेशा 0 .6, खनिज लवन 0 .7 और रेशा 0 .6 और 26 किलो कैलोरी उर्जा मिलती है| इसके इतने सारे तत्वों के मौजूद होने के कारण यह आपको सेहत संबंधी कई समस्याओं से बचाता है| पालक खाने से खून में लाल कणों की संख्या बढ़ती है। यहाँ तक की इसके सेवन से आखों में भी चमक आती है|

अभी ठंडी का मौसम चल रहा है| इन् दिनों तो साग-सब्जियों की बहुत बहार रहती है| और यदि आपको हरी सब्जिया खाना पसंद है तो बिना इन्तेजार किये पालक का सेवन शुरू कर दे| और यदि आपको हरी साजिया नहीं भी पसंद है तो Palak Ke Fayde in Hindi जानने के बाद शायद आप इसे खाना शुरू कर दे|
 

Palak Ke Fayde in Hindi - पालक का सेवन रखता है बीमारियो से दूर 

 

Palak Ke Fayde in Hindi

 

वजन घटाए

वैसे तो पालक के फायदों की लिस्ट बड़ी लम्बी है| लेकिन इससे मिलने वाला सबसे अच्छा फायदा यह है की यह वजन घटाने में फायदेमंद है| हमारे शरीर में बीमारिया होने की सबसे बड़ी जड़ अगर कुछ होती है तो वो है मोटापा|

पालक में अच्छी मात्रा में विटामिन सी और आयरन पाया जाता है, जिससे की शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता हैं और कैलोरी तेजी से बर्न होती हैं। ऐसे में अगर आप वजन घटाने या फिर मोटापा कम करने की कोशिश में हैं तो डाइट में पालक को जरूर शामिल करे|
 

गर्भवती स्त्रियों के लिए फायदेमंद

पालक का सेवन गर्भवती स्त्रियों के लिए भी बेहद फायदेमंद है| गर्भवती महिलाओ में फोलिक अम्ल की कमी पाई जाती है इसलिए पालक का सेवन गर्भवती महिलाओ के लिए लाभप्रद है| पालक में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम रहता है जिससे की इसे खाने से स्तनपान करानेवाली माताओं के स्तनों में अधिक दूध बनता है।  

पाचन तंत्र सुचारू रखे

पालक में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है| Palak Health Benefits कई है| इसके सेवन से पाचन तंत्र ठीक रहता है। यदि किसी भी व्यक्ति को कांस्टिपेशन की दिक्कत हो तो आराम पाने के लिए 100 मिलीलीटर पालक के जूस में उतना ही पानी मिलाकर लेने से आराम मिलता है|  
आप यह भी पढ़ सकते है:- तनाव ही नहीं ह्रदय रोग के खतरे को भी कम करती है कॉफी
 

बालो का झरना रोके

पालक सिर्फ सेहत सुधारने के लिए ही नहीं बालो के लिए भी बहत अच्छा होता है। अगर आप पालक का नियमित तौर पर सेवन करते है तो आपको बाल गिरने की समस्या से भी निजाद मिलती है| दरहसल पालक में भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जिससे बाल मजबूत होते है|  

त्वचा निखारे

पालक एक बेहतरीन एंटीएजिंग डाइट है| इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से टॉक्सिन दूर करते है| इसके सेवन से त्वचा पर दाग-मुहांसे नहीं होती हैं और रंग निखरता है| जिन लोगो की त्वचा बहुत रूखी होती है, उनके लिए भी पालक फायदेमंद है|  इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे त्वचा नर्म और मुलायम बनती है|  

Spinach Benefits in Hindi: अन्य फायदे इन्हे भी जाने

  1. पालक हर तरह से लाभकारी है| खांसी या फेफड़ों में यदि सूजन हो गयी हो तो पालक के रस से कुल्ले करने पर फायदा मिलता है|
  2. Spinach Juice Benefits भी है| पालक का रस का नियमित सेवन करने से मैमोरी बढ़ती है। इसमें मौजूद आयोडीन दिमागी थकान से भी आराम दिलाता है|
  3. पालक आंतों को क्रियाशील बनाता है, जिससे लीवर संबंधित रोग नहीं होते है| इसके अलावा, यह शरीर की प्रतिरोधी क्षमता को भी बढ़ाता है।
  4. पालक शरीर में ग्लूकोज का स्तर सामान्य रखता है। डायब‌िटीज के मरीजों के ल‌िए नियमित रूप से इसका सेवन काफी लाभदायक है।
  5. पालक में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होता है| जो दिमाग को तरोताजा करने में मदद करता है| तनाव की स्थिति में इसके सेवन से आराम मिलता है|
  6. पालक का सेवन मुंह में एसिड जमा होने से रोकता है| जिससे दांत सफ़ेद चमकदार बनते है। और इसमें मौजूद कैल्शियम दांतों को मजबूत बनाता है|
  7. कई शोधो में यह बात सामने आई है की पालक में फ्लेवनॉयड्स अच्छी मात्रा में होते हैं जो की महिलाओं में ओवरी कैंसर का खतरे को 40 प्रतिशत तक कम करते हैं।
  8. हाइब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए पालक बेहद फायदेमंद है| यह रक्त नलिकाओं को खोलता है| यह शरीर में उन जरूरी तत्वों को संचित करता है, जिससे शरीर का विकास होता है|
आज आपने जाना Palak Ke Fayde in Hindi. पालक में जिस तरह के गुण मौजूद होते हैं, वे सामान्यतः अन्य सब्जियों में नहीं पाये जाते है। यही कारण है कि पालक स्वास्थ्य के लिए बेहद उपयोगी है| साथ ही यह महंगा भी नहीं है| आप इसे आसानी से खरीद सकते है| अच्छे स्वास्थ के लिए इसका सेवन जरूर करे|
Subscribe to