नाशपाती के अनमोल फायदे को याद रखकर रहिये स्वस्थ

नाशपाती के अनमोल फायदे को याद रखकर रहिये स्वस्थ

आयुर्वेद के अनुसार नाशपाती एक गुणों से भरपूर फल है। जिसमें त्रिदोष नाशक गुण पाए जाते हैं। इसका वानस्पतिक नाम जीनस सेबीज् है। वास्तव में नाशपाती जिसे अंग्रेजी में पीयर कहते हैं। यह सेब परिवार से जुड़ा हुआ है। नाशपाती में सेब की तरह औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। नाशपाती का जूस ऊर्जा का अच्छा स्रोत है। यह रोग प्रतिरोधक तंत्र को मजबूत बनाता है। इसके नियमित सेवन से सर्दी, खांसी, जुकाम जैसी बीमारियां नहीं होती।

सेब की तहर स्‍वाद देने वाला फल नाशपाती एक मीठा और रसीला फल है। भारत में नाशपाती को उतनी लोकप्रियता नहीं मिली है जितनी की मिलती चाहिये। इस फल के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ इतने हैं कि आप गिनते-गिरते थक जाएंगे।

नाशपाती में काफी सारे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं, जिससे रक्‍तचाप, कैंसर, मधुमेह, त्‍वचा रोग, पेट संबन्‍धित बीमारियां आदि आराम से ठीक हो सकती हैं।

एक नाशपाती में इतना फाइबर होता है कि आपकी दिन की फाइबर की 24% सिर्फ इसे खाकर पूरी हो जाती है। नाशपाती हमारी पाचन क्रिया के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसमें मौजूद फाइबर न सिर्फ हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है बल्कि एक शोध के मुताबिक, ये कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम करता है जिससे कि दिल की बीमारियों व टाइप 2 डायबिटीज़ का जोखिम कम होता है।

आप यह भी पढ़ सकते है:- स्वास्थ्यवर्द्धक गुणों से भरपूर हैं पपीता – आइये जाने इससे मिलने वाले लाभ

बहुत से लोगों को उनकी किसी बीमारी की वजह से कुछ फल खाने की मनाही होती है। लेकिन नाशपाती एक ऐसा फल है जिसे हर कोई खा सकता है। इसे शिशु को प्यूरी बनाकर भी दिया जा सकता है। इसके अलावा, डायबिटीज़, मोटापा या अन्य जीवनशैली सी जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त लोगों के लिए नाशपाती अच्छा फल है। प्रिया के अनुसार, ‘नाशपाती नींबू या संतरे की तरह एसिडिक फल नहीं है और इसी आसानी से पचाया जा सकता है। इससे किसी प्रकार की एलर्जी भी नहीं होती। इसे खाने का सबसे अच्छा समय सुबह का होता है।’

अगर आप मार्केट से अन्‍य फल खरीद कर नाशपाती को यूं ही छोड़ आते हैं, तो आज से ऐसा ना करें। नाशपाती के अनेक औषधीय लाभों के बारे में जानने के लिये नीचे पढ़ें।

नाशपाती के ये फायदे जानकर ज़रूर खाएंगे आप ये फल

Pears Benefits in Hindi

पाचन तंत्र को मजबूत बनाए:-

नाशपाती फाइबर का एक अच्छा स्त्रोत हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता हैं। इसमें मौजूद पेक्टिन कब्ज और दस्त को ठीक कर सकता है। इसके जूस को रोजाना पियें।

कैंसर से है बचाता:-

नाशपाती पेट के कैंसर को रोकने में मदद करता है। इसका रेशे पेट के कैंसर को बढ़ने से रोकते हैं। नाशपाती के नियमित सेवन से रजोनिवृत्ति के बाद महिलाओं में होने वाले कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है।

हड्डियों के लिए है फायदेमंद:-

नाशपाती में अधिक मात्रा में बोरोन होता है। बोरोन हड्डियों में कैल्शियम को बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए नाशपाती का सेवन करने से आस्टियोपोरोसिस होने का खतरा नहीं होता।

एनीमिया से बचाए:-

नाशपाती आयरन का एक अच्छा स्त्रोत हैं जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता हैं और एनीमिया से ग्रस्त रोगियों को सुरक्षा प्रदान करता हैं।

प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार:-

नाशपाती में विटामिन सी और तांबा पर्याप्त मात्रा में मिलता है। इसीलिए यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार करता है। विटामिन सी सामान्य चयापचय और ऊतकों के मरम्मत में मदद करता है। संक्रामक रोगों से यह शरीर की रक्षा करता है।

ब्लडप्रेशर नियंत्रित करता है:-

नाशपाती में कई ऑक्सीकरण रोधी तत्व होते हैं, जो उम्र को बढ़ने से रोकते हैं। ये उच्च रक्तचाप और हार्ट स्ट्रोक को रोकने में मदद करता है।

मधुमेह:-

प्रचुर मात्रा में फाइबर से युक्त नाशपाती मधुमेह रोगियों के लिये अच्‍छा होता है। इसकी शर्करा को खून धीरे-धीरे अवशोषित कर लेता है और फाइबर इसके स्तर को नियंत्रित रखता है।

Download our Health Tips in Hindi App to get easy access on Blogs

Subscribe to