जानिए अनानास (पाइनएप्पल) के अद्भुत स्वास्थ्यवर्धक लाभ

जानिए अनानास (पाइनएप्पल) के अद्भुत स्वास्थ्यवर्धक लाभ

अनानास एक बहुत ही स्वादिष्ट फल है| इसके पके फल का स्वाद मीठा और थोड़ा खट्टा होता है। अंग्रेजी में इसे पाइनऍप्पल कहा जाता है| अनानास का फल काटकर भी खाया जाता है और इसके जूस का भी सेवन किया जाता है| अनानास में कई तत्व जैसे की राइबोफ्लेविन, सिट्रिक अम्ल, सुक्रोस, ग्लूकोस, कार्बोहाईड्रेट, प्रोटीन और कैफीक अम्ल पाया जाता है।

अनानास न केवल खाने में स्वादिस्ट है बल्कि यह औषधियों गुणों से भी भरपूर है| अनानास में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है। जो की शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने और शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है| आप शायद नहीं जानते होंगे लेकिन एक प्याला अनानास के रस को पिने से दिन भर के लिए जरुरी मैग्नीशियम की 75% की पूर्ति होती है।

इसके अतिरिक्त इसके सेवन से खून की कमी दूर होती है, दाँतो का दर्द दूर होता है आदि| यह शरीर से विषैले पदार्थो को दूर करने में भी फायदेमंद है| इसके अलावा अनानास के और भी कई फायदे है| यहाँ जानिए Pineapple Benefits in Hindi.
 

Pineapple Benefits in Hindi: अनानास के स्वास्थ्य लाभ

 

Pineapple Benefits in Hindi

 

गर्मी में फायदेमंद

अकसर शरीर में गर्मी की वजह से पानी की कमी होने लगती है, जिसको पूरा करने के लिए अनानास का जूस लाभकारी माना जाता है| इससे न केवल पानी की कमी पूरी होती है बल्कि पेट में ठंडक और ताज़गी भी बनी रहती है|  

पाचन में वृद्धि

अनानास के पके हुए फल का सेवन करने से पाचन तंत्र भी बेहतर बनता है| इसलिए खाना खाने के पहले अनानास में काला नमक, पिसा जीरा, काली मिर्ची या फिर फ्रूट चार्ट डालकर खाना चाहिए, इससे आपको खाने के लिए अच्छी भूख भी लगेगी|  

आँखों के लिए फायदेमंद

अनानास आँखों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है, यह बढ़ती उम्र में आँखों की रौशनी कम होने के खतरा को कम करता है। और आँखों की थकान भी मिटाता है|  

स्तन का कैंसर दूर करे

अनानास में ब्रोमेलाइन नामक एंजाइम मौजूद होता है| जो की शरीर की प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है| इसके साथ ही यह कैंसर के खतरे को भी कम करता है| यहाँ तक की कैंसर के उपचार से शरीर को हुई हानि को भी अनानास कम करता है|  
आप यह भी पढ़ सकते है:- Apple Benefits in Hindi- जानिए सेब से होने वाले स्वास्थ्य लाभ
 

शरीर से विषैले पदार्थो को दूर करे

केवल अनानास ही नहीं Pineapple Juice का सेवन भी शरीर के लिए बहुत लाभकारी माना गया है| यह शरीर के विषैले पदार्थ को बाहर निकालकर शरीर को शक्ति और मजबूती देता है। इसमें पाये जाने वाले महत्वपूर्ण तत्व जैसे की प्रोटीन, फ़ास्फ़रोस, कैल्शियम आपको कई तरह की बीमारियो से बचाते है।  

पेशाब संबंधी बीमारी से निजात

कई लोग पेशाब की बीमारी से भी परेशान रहते है, जैसे की पेशाब में जलन, पेशाब से दुर्गन्ध आना, कई बार रुक-रुक कर आना आदि। आप शायद नहीं जानते होंगे लेकिन अनानास खाने से इन सभी परेशानियों से निजात मिलती है, और पेशाब भी खुल कर आने लगती है।  

Pineapple Health Benefits: अन्य फायदे इन्हे भी जाने

  1. अनानास से चेहरे पर होने वाली फुंसिया भी कम होती है, इसके गूदे को जँहा आपको फुंसिया हो रही है वहा लगाइये| जल्द ही फरक नज़र आने लगेगा|
  2. अनानास के फल के रस में मुलेठी और मिश्री मिलाकर सेवन करने से आपको दमे और खासी में फायदा मिलता है।
  3. Benefits of Pineapple कई है| जैसे अनानास से आप धूम्रपान से होने वाले नुकसान से भी छुटकारा पा सकते है।
  4. यदि बार बार जी मचलना जैसी समस्या हो तो अनानास की फाक में काला नमक और काली मिर्च लगा कर खा ले इससे जल्द ही फायदा मिलेगा।
  5. अनानास पथरी को भी बाहर निकालने में मदद करता है, इसके लिए अनानास के रस का 15 से 20 दिन तक सेवन करे|
  6. अनानस पेट के कीड़ो को मारने में भी लाभकारी है| अनानास के पत्ते के रस में थोड़ा शहद मिलाकर रोज 2 मिली से 10 मिली तक सेवन करने से पेट में हुए कीड़ो को खत्म करता है।
ऊपर आपने जाना Pineapple Benefits in Hindi. अच्छे सेहत के लिए ताज़े फलो का ही इस्तेमाल करना चाहिए| अनानास को भी ताजा काट कर खा ले| इसके साथ ही दिन में एक बार अनानास के जूस का सेवन करने से भी शरीर को फायदा पहुँचता है।
Subscribe to