सेब का सिरका - शरीर की कई समस्याओं में राहत दिलाये

सेब का सिरका - शरीर की कई समस्याओं में राहत दिलाये

कई समस्याओ के घरेलू उपचार में आपने सेब के सिरके का नाम सुना होगा| अंग्रेजी में इसे एप्पल साइडर विनेगर कहा जाता है| इसका रंग भूरा होता है| सेब में खमीर उठाकर इसे बनाया जाता है| यह कई समस्याओ में फायदा पहुचाता है|

बाजार में यह बहुत ही आसानी से मिल जाता है| लेकिन डॉक्टर या न्यूट्रीनिश्ट से बिना पूछे इसका उपयोग नहीं करना चाहिए| क्योकि इसका प्रभाव सभी पर अलग अलग हो सकता है| आपके किसी दोस्त ने इसकी कुछ मात्रा का सेवन किया हो और उसे फायदा मिला हो| लेकिन जरुरी नहीं है आपको भी इसे लेने पर फायदा ही मिले|

हम आपको बता दे की न्यूट्रीनिश्ट हर व्यक्ति के हिसाब से इसे लेने की सलाह देता है| जैसे हो सकता है आपके दोस्त को इसे ठण्डे पानी के साथ लेने के लिए कहा होगा लेकिन आपको गुनगुने पानी के साथ लेने को कहे, इसलिए इसे मन से ना ले| खेर यह तो हुई Seb Ka Sirka कैसे लेना चाहिए इसकी बात| अब हम आपको इसके फायदों के बारे में बताएँगे|
 

कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह सहित कई परेशानियों में फायदेमंद है Seb Ka Sirka

 

Seb Ka Sirka

 

मधुमेह में भी फायदेमंद

  • मधुमेह से निजात दिलाने के लिए सेब का सिरका बहुत फायदेमंद है| चिकित्सको के अनुसार यह इन्सुलिन की मात्रा को बढ़ाता है और खून में ग्लूकोज के स्तर को कम करने में मददगार है|
  • हालाँकि इस बारे में इतनी ज्यादा रिसर्च नहीं हुई है लेकिन सेब का सिरका काम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट को पचाने में भी मदद करता है जो कि मधुमेह ग्रसित के लिए बेहद आव्यशक है|
  • हर व्यक्ति के लिए इसका डोस उसके रक्त में इन्सुलिन की मात्रा और खून में ग्लूकोज लेवल के आधार पर होता है|
  • इसलिए यदि आप मधुमेह के उपचार के लिए सेब के सिरके का इस्तेमाल करना चाहते है तो पहले डॉक्टर को दिखाए|
 

शरीर के लिए आवश्यक खनिज तत्व

  • आप शायद नहीं जानते होंगे लेकिन सेब का सिरका खनिज तत्वो से भरा हुआ होता है| इसमें शरीर के लिए कई उपयोगी तत्व जैसे की पोटैशियम, मैग्नीशियम आदि शामिल होते है|
  • पोटैशियम हृदय की धड़कन को नियन्त्रित करने का कार्य करता है, इसलिए जिन लोगो की ह्रदय दर तेज होती है उनके लिए यह बहुत फायदेमंद है| साथ ही शरीर में यह जल संतुलन भी करता है|
  • सेब के सिरके से मिलने वाला मैग्नीशियम, शरीर में कैल्शियम का अवशोषण करता है, साथ ही साथ यह स्वस्थ हड्डियों के निर्माण में भी सहायक है।
  • इसके अलावा Seb Ka Sirka Benefits शरीर की कई प्रकार की प्रक्रियाओं में मुख्य स्त्रोत का कार्य करता है जिससे पाचन में मदद मिलती है|
 

वजन कम करने में मदद करे

  • सेब का सिरका वजन कम करने मे बहुत लाभदायक है| इसलिए यदि आप वजन कम करने की चाहत रखने वालो में से है तो इसका सेवन जरूर करे|
  • दरहसल जब आप इसका सेवन करते है तो यह रक्त में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित करता है| जिससे शरीर में वसा जम नहीं पाता है|
 

गले के लिए फायदेमंद

  • जब भी आपका गला ख़राब होता है तो आप गरारे करते है| गरारा करने से आपके गले का कफ ठीक हो जाता है|
  • सेब का सिरका भी ख़राब गले को ठीक करने के लिए एक घरेलू उपचार की तरह इस्तेमाल किया जाता है|
  • इसलिए जब भी आप ख़राब गले के लिए गरारे करे, पहले पानी के साथ सिरका का मिश्रण बनाए|
 

यीस्ट संक्रमण कम करे

सेब के सिरके के दो चम्मच लेने से महिलाओ में यीस्ट संक्रमण कम होता है। किन्तु सभी महिलाओं में यह असरदार नहीं होता है| इसलिए इसका प्रयोग सावधानीपूर्वक प्रयोग करना चाहिये।  

बालों के लिए फायदेमंद

  • सेब के सिरके में पानी मिलाकर बालो पर लगाना चाहिए| क्योकि इससे बालो का रूखापन दूर होता है| यह एक बेहतरीन कंडीशनर है जो बालो को मुलायम बनाता है|
  • इससे रुसी की समस्या भी दूर होती है| प्रयोग के लिए एक स्प्रे बोतल में 1/4 कप सिरका और 1/4 पानी भरे| इसे बालो पर स्प्रे करे, फिर पानी की मदद से बालो को धोले|
 

अन्य फायदे इन्हें भी जानिए:-

  • सेब के सिरके से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बहुत कम होता है| जिससे बी पी बढ़ने की सम्भावना को कई हद तक कम किया जा सकता है|
  • सेब के सिरके में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते है| इसमें संक्रमणों के उपचार करने की क्षमता है|
  • सेब का सिरका ऑस्टियोआर्थराइटिस रोग में बहुत उपयोगी है| यह कैंसर के रिस्क को भी कम करने में मददगार है|
  • यदि बालो में रुसी की समस्या हो गयी है तो सेब के सिरके का प्रयोग करे| यह आपके खाने को लंबे समय तक अच्छा रखने में सहायक है|
  • यदि आपको एसिडिटी आदि की समस्या है तो इसके इलाज के लिए सेब के सिरके को 1:5 के अनुपात में मिलाकर खाली पेट पीना चाहिए।
  ऊपर आपने जाना Apple Cider Vinegar in Hindi. सेब के सिरके के फायदों के बारे में तो आप जान चुके है लेकिन इस बात को ना भूले की इसका प्रयोग डॉक्टर या न्यूट्रीनिश्ट के निर्देश में ही करना है| इसके अलावा इसका प्रयोग नियंत्रित मात्रा में ही करे, दिन में दो बार से ज्यादा सेवन करने पर पेट में जलन, त्वचा पर दाने आना जैसी समस्या हो सकती है|
Subscribe to