Signs of a Mature Relationship: यह संकेत बताते है आपके रिश्ते की गहराई

Signs of a Mature Relationship: यह संकेत बताते है आपके रिश्ते की गहराई

एक रिलेशनशिप में मैच्योरिटी इस बात पर निर्भर नहीं करती की आपकी उम्र कितनी है? मैच्योरिटी का तात्पर्य यह है की आप अपने रिलेशनशिप के लिए कितने वास्तविक है उसके लिए कितने गंभीर है?

यह सब आपके विचारों पर निर्भर करता है की आप अपने रिलेशनशिप को किस नजरिये से देखते है। क्यूंकि एक रिश्ता बनाना बहुत आसान होता है पर उसे अच्छी तरह से निभाना हर किसी के बस की बात नहीं है।

कुछ लोग रिलेशनशिप को बस मनोरंजन के रूप में लेते है या फिर बाकि लोगो को देखकर भी उन्हें लगता है हम भी रिलेशनशिप में रहे| इसी कारण ऐसा रिलेशनशिप एक मैच्योर रिलेशनशिप के दायरे में नहीं आ पाता।

इसलिए एक रिलेशनशिप में आने से पहले उसके मायने और उसके महत्त्व को समझना आवश्यक होता है। इसके लिए जानते है Signs of a Mature Relationship क्या है?

Signs of a Mature Relationship: जानिए मैच्योर व मजबूत रिश्ते के लक्षण

पुरानी बातों का न दोहराये

  • अगर आप या आपका पार्टनर पास्ट की बातो को बार बार दोहराते है या फिर उसके बारे में बात करते है तो आपका रिलेशन एक मेच्युर रिलेशन नहीं होता है।
  • एक मेच्युर रिलेशन में पास्ट की बातों का अधिक महत्व नहीं होता है। जिस कारण यह रिलेशन एक मैच्योर रिलेशन कहलाता है।

असुरक्षा की भावना का न होना

  • एक रिलेशनशिप में एक दूसरे पर विश्वास करना बहुत जरुरी होता है नहीं तो ऐसा रिलेशन ज्यादा देर तक नहीं टिकता।
  • मेच्युर रिलेशनशिप में एक दूसरे पर विश्वास होता है।

दोनों के बीच तीसरे व्यक्ति का न आना

  • रिलेशनशिप में कभी कभी झगड़ो के चलते या फिर रिश्ते में किसी अन्य समस्याओ के कारण दूसरे व्यक्ति पर ट्रस्ट करके सलाह लेते है।
  • परन्तु मैच्योर रिलेशनशिप कभी भी अपने रिश्तों के फैसले पर किसी तीसरे व्यक्ति को नहीं आने देता।

सवालों के उत्तर

  • एक मैच्योर रिलेशनशिप में सवालों के जवाब देने की जरूरत नहीं होती है। क्यूंकि वह समझदारी के साथ ही हल हो जाते है।
  • जबकि अगर रिलेशनशिप मैच्योर ना हो तो सवालों की झड़ी लग जाती है और कोई भी सवाल सुलझ नहीं पाते है।

वार्तालाप

  • एक पॉजिटिव और मैच्योर रिलेशनशिप में एक दूसरे की बातों का बहुत महत्व होता है।
  • इसमें वह एक दुसरे से अच्छे से बात करते है।
  • किसी भी मुद्दों में उनका तालमेल अच्छा होता है, जिसके कारण उनमे कोई विवाद नहीं होता है।

विवाद का न होना

  • एक मेच्युर रिश्ते में विवाद की संभावना बहुत कम होती है।
  • ऐसे रिश्ते जो लगातार हर छोटी सी बात पर बहस करते हैं और लड़ाई करते हैं वे विफल हो सकते हैं।
  • एक मेच्युर रिलेशन ऐसे झगड़ो को न तो होने देता है।और होने पर आसानी से सुलझा लेता है।

एक दूसरे पर भरोसा होना

  • मेच्युर रिलेशन में एक दूसरे पर पूरा भरोसा होता है।
  • ऐसे रिश्ते में बंधे लोग एक दूसरे पर शक भी नहीं करते है।
Subscribe to