Soy Milk for Women: क्या महिलाओ को सोया मिल्क का सेवन करना चाहिए?

Soy Milk for Women: क्या महिलाओ को सोया मिल्क का सेवन करना चाहिए?

सोया मिल्क प्रोटीन से भरपूर होता है। यह एक पेय पदार्थ है जो सोयाबीन से बनता है। सोया मिल्क में पर्याप्त मात्रा में मिनरल्स, विटामिन्स और कैल्शियम उपस्थित होते है, जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक होते है।

सोया मिल्क शरीर का पोषण देता है और कई बीमारियों से हमारी रक्षा करता है। जैसे की कैंसर, मोटापा, कोलेस्ट्रॉल आदि से बचाता है। इसे घर में भी आसानी से बना सकते है।

सोया मिल्क फ़ायदेमंद तो होता है परन्तु इसके सेवन से कई नुकसान भी होते है। इसके सेवन से कई बीमारियाँ भी उत्पन्न हो जाती है। दरहसल इसका ज्यादा सेवन करने से यह लोगो को नुक्सान पहुँचाता है। वही महिलाओं के लिए यह ज्यादा नुकसानदायक होता है।

यह महिलाओं के लिए ब्रेस्ट कैंसर जैसी घातक बीमारी को उत्पन्न कर सकता है। खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए यह मिल्क बिलकुल भी फ़ायदेमंद नहीं होता है। आज के लेख में विस्तार से जानते है Soy Milk for Women के विषय में विस्तार से।

Soy Milk for Women: महिलाओ के लिए फ़ायदेमंद है या नुकसानदायक?

Soy-and-Women-s-Health

महिलाओ को इससे मिलने वाले फायदे:-

रजोनिवृति के बाद की समस्याओं से निजात

ऑस्टियोपोरोसिस के लिए है फ़ायदेमंद

  • सोया मिल्क और गाय के दूध में कैल्शियम की समान मात्रा होती है।
  • महिलाओं में जैसे जैसे उम्र बढ़ती है ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा भी बढ़ता जाता है।
  • सोया मिल्क का सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या से छुटकारा मिल जाता है।
  • इसलिए महिलाओं को कैल्शियम की नियमित मात्रा लेनी चाहिए।

हृदय रोग की सम्भावना कम करे

  • शोध के द्वारा पाया गया है की प्रतिवर्ष दुनियाभर में प्रत्येक चार में से एक महिला की मौत दिल की बीमारी की वजह से होती है। और इसका कारण हो सकता है वसा का अधिक मात्रा में सेवन करना।
  • सोया मिल्क का सेवन करना इसके लिए फ़ायदेमंद हो सकता है।
  • सोया मिल्क में उपस्थित प्रोटीन दिल को मजबूत बनाने में सहायक होते है।

पेट के लिए लाभकारी

  • सोया मिल्क लैक्टोज इंटालरेंट होने वाली महिलाओ के लिए अच्छा होता है। क्योंकि इसमें एलर्जी की समस्या नहीं रहती है।
  • सोया मिल्क में लैक्टोज नहीं होता है, जिस कारण इसका सेवन करना अच्छा होता है।

महिलाओ को इससे होने वाले नुकसान:-

ब्रेस्ट कैंसर का खतरा

  • महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर खतरा ज्यादा होता है। और यह खतरा सोया मिल्क के सेवन से और बढ़ जाता है।
  • शोध के दौरान यह पाया गया है की सोया मिल्क का अधिक सेवन करने से ब्रेस्ट ट्यूमर का भी खतरा हो सकता है। सोया सप्लीमेंट लेना भी महिलाओ के लिए हानिकारक होता है। इसमें आइसोफ्लेवन कंपाउड़ उपस्थित रहता है, जो ब्रेस्ट कैंसर की सम्भावना में वृद्धि कर सकता है।

अब आप ऊपर दिए गए लेख से यह जान ही गए होंगे की सोया मिल्क आपके लिए कितना फ़ायदेमंद है और कितना नुकसानदायक। आपको बता दे की जब भी आप सोया मिल्क का सेवन करे तो एक बार अपने डॉक्टर से सलाह ज़रुर ले, ताकि यह आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सके।

Subscribe to