Sushmita Sen Beauty Secrets: क्या है सुष की खूबसूरती का राज, यहां जानिए

Sushmita Sen Beauty Secrets: क्या है सुष की खूबसूरती का राज, यहां जानिए

सुष्मिता सेन भारत की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक है। सुष्मिता सेन ने 1994 में मिस यूनिवर्स का ताज आपने नाम किया था उसी खूबसूरती को वो आज भी बरक़रार रखे हुए है।

सुष्मिता सेन ब्यूटी विथ ब्रेन का एक अच्छा उदहारण है। सुष्मिता सेन जितना अपनी खूबसूरती और सुंदरता के लिए जानी जाती है उतना ही शिष्टता और सादेपन के लिए भी मशहूर है।

हजारो लोग उनके एक स्माइल पर फ़िदा रहते है। इन सब चीजों को देखकर हर किसी को यह जानने की इच्छा होती है की आखिर उनकी इस खूबसूरती का राज क्या है? ऐसी कौन सी चीज है जो उनको आज तक जंवा बनाने में मदद करती है?

अक्सर लोग सुष्मिता सेन को देख कर यह तो ज़रूर सोचते है की उनका ब्यूटी सीक्रेट क्या है? इस लेख में आपको उनके इस ब्यूटी का राज बता रहे है। तो चलिए जानते है Sushmita Sen Beauty Secrets के बारे में।

Sushmita Sen Beauty Secrets: सुष्मिता की खूबसूरती से जुडी कुछ रोचक बातें

Sush-s-Beauty-Secrets-Revealed

योग और व्यायाम

  • सुष्मिता सेन खुद को फिट रखने के लिए नियमित रूप से योग और व्यायाम करती है।
  • सुष्मिता सेन की 42 की ऐज में भी स्लिम और फिट बॉडी है जिसके लिए वह पुशअप, ऑन बॉल, शीर्षासन और क्रंचेस करती है।
  • सुष्मिता सेन के योग और व्यायाम से संबंधित कई विडिओ आप यू ट्यूब पर देख सकते है।

मेकअप

  • सुष्मिता एक बहुत ही स्ट्रांग महिला है जो की उनके मेकअप से भी झलकता है।
  • वह डस्की ब्यूटी से जानी जाती है।
  • वह कहीं भी जाती है तो अपने साथ मॉइश्चराइजर, लिप बाम और गुलाब जल ले जाना नहीं भूलती है।
  • वह बताती है की रात को सोने से पहले मेकअप को हटाना बहुत ज़रुरी होता है जिसे वह कभी नहीं भूलती।

बालों की देखभाल

  • बालों की देखभाल के लिए वह अपने बालों पर नियमित ऑयलिंग करती है।
  • वह अपने बालों को वेवी और कर्ल शेप में ज्यादा रखती है।

पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन

  • सुष्मिता सेन का मानना है की पानी पीना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है इसलिए वह खूब पानी पीती है।
  • वह कहती है की पानी पीने से त्वचा पर ग्लो आता है।
  • साथ ही वह पर्याप्त नींद भी लेती है जो उन्हें फ्रेस रखने में मदद करता है।
  • वह सनस्क्रीम लगाना भी नहीं भूलती है।

डाइट

  • सुष्मिता अपने खाने में तली हुयी चीजे नहीं खाती है।
  • वह फ्रेश जूस को अपनी डाइट में शामिल रखती है।
  • सुष्मिता अपने दिन की शुरुआत बादाम, मिल्क और अनाज से करती है।
  • सुष्मिता सेन सुबह के समय एक कप जिंजर टी लेती है और साथ ही एक गिलास वेजिटेबल जूस, ऑमलेट और दलिया का सेवन करती है।
  • सुबह 10 बजे के करीब वह एक कॉफी और मुट्ठी भर बादाम लेती है।
  • लंच में वह एक बाउल दाल और राइस खाती है। साथ ही एक बाउल वेजिटेबल, चिकन या फिश लेती है।
  • बाद में वह फ्रेश फ्रूट्स खाती है और इवनिंग में हल्का फुल्का स्नैक्स लेती है ।
Subscribe to