Thyroid Symptoms In Hindi - थायरायड के प्रमुख लक्षण

Thyroid Symptoms In Hindi - थायरायड के प्रमुख लक्षण

थायरायड की समस्या थाइराक्सिन हार्मोन के असंतुलन के कारण होती है। इसके कारण पुरे शरीर की कार्य प्रणाली पर असर पड़ता है। जिससे चिड़चिड़ापन, वजन असंतुलन, रक्तचाप जैसी समस्या पैदा होती है। दरहसल थायरायड मानव शरीर मे पायी जाने वाली सबसे बड़ी एंडोक्राइन ग्‍लैंड (endocrine gland) में से एक है। थायरायड ग्रंथि गर्दन के सामने की ओर, श्वास नली के ऊपर एवं स्वर यन्त्र के दोनों तरफ दो भागों में बनी होती है, और इसका आकार तितली की तरह होता है। यह थाइराक्सिन नामक हार्मोन बनाती है। जिससे कि शरीर के प्रोटीन उत्पादन , ऊर्जा क्षय, एवं अन्य हार्मोन के प्रति होने वाली संवेदनशीलता नियंत्रित होती है।

थायरायड दो तरह का होता है। किसी किसी को हाई थायरायड होता है तो किसी किसी को लो। इन् दोनों के कारण कई तरह की शारारिक समस्या उत्पन्न होती है। इसलिए यह बहुत जरुरी है कि हमें अपने थायरायड के बढने और घटने का पता चले ताकि हम इसका जल्द से जल्द इलाज करवा सके|

हाई थायरायड के लक्षण:-

Thyroid Symptoms In Hindi

जब आपका थायरायड हाई हो जाता है तो आपके शरीर में थकान और दर्द महसूस होने लगता है। इसके अलावा बिना खाये ही वजन में बढौत्तरी होने लगती है। तनाव भी एक बडा कारण है। जिससे आपको यह जानने में मदद मिल सकती है कि आपका थायरायड बढा है।

इसके अलावा थायरायड के और भी कई संकेत है आइये जानते हैं Thyroid Symptoms in Hindi

थकान(Tiredness)

अक्सर हमें बिना काम करे ही थकान लगने लगती है । वैसे तो यह एक आम समस्या है, लेकिन अगर आपको यह समस्या लम्बे समय से हो रही है| और इस समस्या के चलते अगर आपसे बिस्तर से भी नहीं उठा जा रहा है तो आपको अपने डॉक्टर्स से परामर्श ले लेना चहिये। क्योकि आपका थायरायड हाई हो चुका है

अकारण वजन बढना (Unexplained Weight Gain)

जब भी शरीर में थायरायड बढने लगता है तो शरीर बिना खाना खाये ही फूलने लगता है। अगर आपका भी वजन एकदम से बढ रहा हो तो अभी अपना थायरायड चेकअप करवाएं।

अनियमित मासिकधर्म (Irregular or Heavy Menses)

अनियमित पीरियड्स आना भी महिलाओं में थायरायड बढ़ने का आम कारण है, तुरंत तुरंत पीरियड हो जाना। थायरायड ग्रंथी रिप्रोडक्‍टिव हार्मोन को उत्‍तेजित करता रहता है , खासतौर पर इस्‍ट्रोजेन को जो, कि अंडों को काफी जल्दी विकसित करता है।

बालो का झड़ना (Excess Hair Fall)

जब भी शरीर में थायरॉक्‍सिन लेवल बढ जाता है तो बाल बहुत ज्यादा झड़ना शुरु हो जाते हैं। कभी कभी तो गंजापन भी हो जाता है।

आप यह भी पढ़ सकते है:-Hair Fall Control Tips In Hindi – पाइए सुन्दर लहराते बाल

कब्ज(Constipation)

जिन्‍हें हाई लेवल का थायरायड होता है उन्‍हें भयंकर कब्ज की समस्या होती है। क्योकि यह सबसे ज्यादा असर पाचन तंत्र पर डालता है|

तनाव (Depression)

शरीर में किसी भी प्रकार का हार्मोनल इमबैलेंस होने से इंसान का मूड बदलने लगता है और वह अवसाद के घेरे में आ जाता है।

जोड़ों में दर्द (Joint Pain)

जोडों और शरीर में दर्द होना वैसे तो आम लक्षण है। लेकिन अगर आपको थायरायड है तो इससे आपको चलने फरने में अधिक पेरशानी महसूस होने लगेगी।

गले में सुजन(Goiter)

गले में जहां थायरायड ग्रंथी होती है, वह जगह अपने आप ही फूलने लगती है। कई लोग इसे घेंघा नाम से भी जानते है। कभी कभी यह आयोडीन की कमी से भी होता है।

बड़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol)

अगर आपका कोलेस्‍ट्रॉल लेवल अच्‍छी डाइट लेने के बावजूद भी सही लेवल तक नहीं आता है तो आपको थायरायड का टेस्ट करवा लेना चाहिए|

प्रेगनेंसी में परेशानी

शायद बहुत कम लोग यह जानते है की थायरायड का हाई लेवल महिलाओं को बाझ भी बना सकता है। डॉक्‍टर की माने तो वे उन महिलाओं को प्रेगनेंट होने से रोकते हैं जिनका थायरायड बढ़ा हुआ है।

अन्य लक्षण- ये भी जाने

  1. शुष्क त्वचा (Dry Skin)
  2. चिडचिडापन (Irritability)
  3. ठण्ड सहन न होना (Intolerance to Cold)
  4. ह्रदय की गती कम होना (Slow Heart Rate)
  5. कम पसीना आना (Decreased Sweating)
  6. चेहरे पर सुजन (Swelling Over Face)
  7. बदनदर्द (Body Ache)
  8. याददाश्त कम होना (Memory Problems)
  9. भंगुर नाख़ून (Brittle Nails)

थायरायड का शिकार सिर्फ बड़े ही नहीं बच्चे भी हो सकते है जानिए नवजात बच्चो में नजर आने वाले इसके लक्षण:-

  1. आलस्य (laziness)
  2. चेहरे पर सुजन (Puffy Face)
  3. त्वचा में पीलापन (Yellowing Of The Skin)
  4. लंबी और बाहर निकलने वाली जबान (Large And Protruding Tongue)
  5. बार-बार दम घुटना (Frequent Choking)
  6. शारीरिक और मानसिक वृद्धि सामान्य से कम होना(Slow Growth)
अगर आपके बच्चो में भी यह लक्षण दिखाई देते है तो जल्द ही डॉक्टर से इसका चेकउप करवाये|
Subscribe to