बैसाखी और संक्रांति के अवसर पर बनाएं स्वादिष्ट तिल की गजक

बैसाखी और संक्रांति के अवसर पर बनाएं स्वादिष्ट तिल की गजक

हर मौसम का अपना एक अलग महत्व होता है और हर सीजन की कोई न कोई खास डिश जरूर होती है। जैसे गर्मियों में आम का रास, दही बड़ा, आइस क्रीम आदि सबसे ज्यादा पसंद किये जाते है। वही बरसात के मौसम में गरमा-गरम मुंग के भजिए, सीके भुट्टे, भुट्टे का किस खाना बहुत अच्छा लगता है।

अब हम बात करते है सर्दियों के सीजन की, यह मौसम अधिकतर लोगों का पसंदीदा सीजन होता है, क्योंकि बाकि सीजन की तुलना में ठण्ड में स्वादिष्ट पकवानों की कोई नहीं होती है। अगर आप मार्केट भी जाते है। तो आपको हजारों वेराइटीज इस सीजन में दिखाई देंगी। लेकिन जो ठण्ड में सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले पकवान है। उनमें तिल की गजक, गुड़ की पट्टी, गराडू, गाजर का हलवा, मुंग का हलवा आदि शामिल है।

ठण्ड का मौसम है ठंडी हवाएं भी चल रही है और संक्रांति पर्व भी नजदीक है। इन सबको देखते हुए आज हम तिल की गजक बनाने की विधि बताने वाले है। संक्रांति पर हमारे यहाँ हर घर में तिल के लड्डू, बर्फी या तिल से बने अन्य कोई भी मीठा बनाने का महत्व है। इसलिए इस बार आप इस अवसर पर घर पर गजक बनाये और इस त्यौहार का आनंद उठाएं। आइये जानते है Til Gajak Recipe in Hindi.

 

Til gajak Recipe in Hindi: जाने बनाने की विधि

  til-gajak-recipe-in-hindi  

तिल की गजक स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वस्थ के लिए भी बहुत लाभकारी होती है। इसे बनाने में गुड़ का प्रयोग किया जाता है, जो आयरन और प्रोटीन से परिपूर्ण होता है। इसके सेवन से शरीर में गर्माहट बनी रहती है। यही कारण है कि गुड़ से बने खाद्य पदार्थो को सर्दियों में ही खाया जाता है। चलिए अब हम जानते है Til ki Gajak Recipe.

 

तिल गजक बनाने की विधि


आवश्यक सामग्री

तिल 200 ग्राम
गुड़ 300 ग्राम
बादाम 10-12 नग
काजू 10-12 नग
पिस्ता 30 ग्राम
इलायची 2-3 नग
घी 3 छोटे चम्मच

  1. इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप तिल को अच्छी तरह से साफ कर लें और ड्राई फ्रूट्स को छोटा-छोटा काट लें तथा इलायची को छिलका निकाल कर बारीक पीस लें।
  2. अब आप कढ़ाई को गर्म होने रख दें। कढ़ाई गर्म हो जाने पर उसमें तिल डालें और उसे भून लें। तिल भून जाने पर आपको खुशबू आएगी। तब गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने रख दें। तिल ठन्डे होने पर इसे थोड़ा मोटा पीस लें।
  3. अब आप कढ़ाई में 2 चम्मच घी डालकर उसे गर्म करें और गर्म हो जाने पर इसमें गुड़ डाल दें और उसे चलते हुए कम आंच में पकाएं। जब गुड़ पिघल जाये तो इस चाशनी में इलायची पाउडर डालें और उसे चलाते रहें ताकि चाशनी गाड़ी रहे।
  4. जितनी देर में गुड़ की चाशनी पक रही है। इतनी देर में आप बचे हुए घी को एक प्लेट में फैला दें। चाशनी पकने के बाद इसमें पिसा तिल डालें और अच्छी तरह मिक्स करते हुए चलाये।
  5. अच्छी तरह मिक्स करने के बाद इस मिश्रण को घी लगी प्लेट में डालें और प्लेट के चारों तरह कलछी से एक जैसा फैलाये। ध्यान रखें मिश्रण को गर्म ही फैलाये ताकि वो आसानी से एक जैसा पूरी प्लेट में फेल जाये।
  6. अगर मिश्रण थोड़ा कड़ा अर्थात गाड़ा है तो इसे बेलन की मदद से बराबर फलते हुए 1/2 इंच मोती परत बना लें और ऊपर से कटे हुए मेवे भी बेलन की सहायता है इसमें दबा दें।
  7. अब आप गजक को चाकू की मदद से अपनी पसंद के अनुसार काट लें और इसे ठंडा होने रख दीजिये।
  8. ठंडा हो जाने पर इसे चाकू की मदद से प्लेट से बाहर निकल लें। लीजिये आपकी स्वादिष्ट गजक तैयार है।
  9. आप इसे किसी कंटेनर में दाल कर रख लें और जब मन हो तब इसका आनंद उठाएं।
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- स्वादिष्ट मूंग का हलवा घर पर बनाये और ठण्ड का आनंद उठाये

 

ध्यान रखें

  • जब आप तिल को कढ़ाई में भून रहे हो, तब आपको ध्यान रखना होगा कि वो ज्यादा न भून जाये नहीं तो आपकी गजक का स्वाद कड़वा हो जायेगा।
  • इसकी चाशनी बनाते समय भी आप ध्यान रखें कि गुड़ जरुरत से ज्यादा न पक जाये। जब आपको लगे की गुड़ पक चूका है तो आप गैस बंद कर दें।
  • तिल की गजक बनाते समय आप अपनी पसंद के अनुसार कोई भी सूखे मेवे का प्रयोग कर सकते है और उनकी मात्रा कम ज्यादा भी कर सकते है।
  • इसे आप 1 माह तक भी रखें तो यह ख़राब नहीं होती है इसलिए आप चाहे हो ज्यादा मात्रा में भी इसे बना सकते है।
 

आज आपने जाना Til Gajak Recipe in Hindi. अब आप हो जाइए तैयार इस स्वादिष्ट और पौष्टिक गजक को घर पर बनाने के लिए और पुरे परिवार के साथ इसका लिफ्ट उठाएं। ठण्ड के मौसम में गुड़ से बने पकवान खाना शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है, क्योंकि इसकी तासिक गर्म होती है। परंतु इस बात का ध्यान रखें कि गर्मियों के सीजन में गुड़ या इससे बने खाद्य पदार्थो का सेवन कम ही करना चाहिए, क्योंकि इस समय तापमान बहुत अधिक होता है और अगर आप इसे खा लेते है तो शरीर का तापमान भी बढ़ जाता है। जो स्वास्थ के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

Subscribe to