जानिये विटामिन ई के स्त्रोत और इसके स्वास्थ्य लाभ

जानिये विटामिन ई के स्त्रोत और इसके स्वास्थ्य लाभ

आपने सभी ने यह सुना होगा की विटामिन्स हमारे शरीर के लिए जरुरी होते है| हर विटामिन्स का अपना अलग महत्व होता है| विटामिन हमारे शरीर को बीमारियो से दूर रखने में लाभदायक होते है| विटामिन ई भी हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है| आप शायद नहीं जानते होंगे लेकिन विटामिन ई के सेवन से शरीर को कई बीमारियो से लड़ने में मदद मिलती है|

विटामिन ई की कमी होने पर मांशपेशियों में कमजोरी आती है| नजर कमजोर होने लगती है आदि| विटामिन ई हमारे शरीर के लिए आव्यशक है| यह शरीर में लाल रक्त कोशिकाओ को बनाने का काम करता है| यह शरीर में कोलेस्ट्रोल के स्तर को नियंत्रित करता है| यह मानसिक थकान से भी राहत दिलाता है| इससे ना केवल शारारिक फायदे बल्कि सौंदर्य लाभ भी मिलते है|

विटामिन ई में एंटीएजिंग गुण पाये जाते है| इसके इस्तेमाल से त्वचा पर ग्लो आता है, झुर्रिया दूर होती है आदि| विटामिन ई के तेल से आप डायरेक्ट भी त्वचा की मालिश भी कर सकते है, और इसे फेसपैक में भी दाल सकते है| आइये जाने विटामिन ई के और भी कई फायदे, Vitamin E Benefits in Hindi.
 

Vitamin E Benefits in Hindi - बेहतर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

 

Vitamin E Benefits in Hindi

 

क्यों जरुरी है विटामिन ई

विटामिन ई लाल रक्त कोशिका को बनाने के काम आता है। इसके अतरिक्त विटामिन ई बाहरी कवच या सेल मेमब्रेन को बनाये रखता है। आप शायद नहीं जानते होंगे लेकिन समय से पहले हुये शिशु ( प्रीमेच्योर इन्फैंटस) में, विटामिन ई के कमी होने से खून की कमी हो जाती है। यहाँ तक की बच्चों और व्यस्क लोगों में, विटामिन ई की कमी होने से, न्युरोलोजीकल समस्या हो सकती है|  

विटामिन ई के स्त्रोत

हरी साग, पत्तेदार सब्जियां, रोस्टेड मेवे, शकरगंद, शलगम, अंडा, आम, ब्रोकली, वीट, ग्रेन्स, बीन्स, आदि में विटामिन ई पाया जाता है| इन सब के सेवन से शरीर में विटामिन ई की कमी को पूरा किया जा सकता है|  

त्वचा के लिए फायदेमंद

Vitamin E Benefits for Skin भी है| विटामिन ई त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद माना गया है, यह त्वचा से मृत कोशिकाओ और काले धब्बो को निकालने का काम करता है| इसके साथ ही यह स्किन को मुलायम और गोरा भी बनाता है।  

मानसिक तनाव से राहत

शरीर में विटामिन ई की पर्याप्‍त मात्रा होने पर व्यक्ति को मानसिक समस्‍याएं कम होती है, और तनाव से भी राहत मिलती है| दरहसल कुछ शोधो में यह बात सामने आई है की विटामिन ई की कमी से मानसिक समस्‍याएं भी हो सकती है।  
आप यह भी पढ़ सकते है:- Vitamin D Rich Foods:विटामिन डी के द्वारा रहिये हमेशा स्वस्थ
 

कैंसर से बचाव

विटामिन ई कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियो से लड़ने में भी मददगार होता है| कैंसर से बचाव के लिए वीट, ग्रेन्स, नट्स और बीन्स का सेवन लाभदायक माना गया है| इन आहारो में मौजूद विटामिन ई आपको ह्रदय रोग और कैंसर जैसी बीमारी से बचाने मे मदद करते है|  

लाल रक्त का निर्माण

विटामिन ई रेड ब्लड सेल्स यानि लाल रक्त की कोशिकाओ का निर्माण करती है, यदि गर्भवती महिलाये विटामिन ई का सेवन ना करे, तो इससे उनके बच्चे को एनीमिया होने का खतरा रहता है|  

Vitamin E Benefits:-विटामिन ई से होने वाले अन्य लाभ

  1. विटामिन ई एलर्जी को रोकने में मदद करता है।
  2. इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
  3. विटामिन ई शारारिक क्षमता को बढ़ता है।
  4. विटामिन ई त्वचा की परेशानिया के लिए भी लाभकारी होता है।
  5. विटामिन ई हाई ब्लड प्रेशर को बढ़ने से भी रोकता है।
  6. यह ड्रग से होने वाले साइड इफेक्ट्स को भी रोकने में असरदार होता है।
  7. विटामिन ई के कैप्सूल्स का इस्तेमाल बालो को लम्बा, घना और चमकदार बनाने के लिए किया जाता है|
 

विटामिन ई की कमी:- 

  1. विटामिन ई की कमी से रात में कम दिखाई देने लगता है।
  2. इसकी कमी से शरीर की हड्डिया कमजोर होने लगती है|
  3. अचानक से शरीर में थकावट महसूस होना।
  4. विटामिन ई की कमी से मसूड़ों में से खून भी आने लग जाता है।
  5. इसकी कमी से चोट लग जाने पर आसानी से घाव नहीं भरते।
  6. विटामिन ई की कमी से गर्मियों में नाक से खून आता है|
  7. इसकी कमी के कारण शरीर से विटामिन ए भी खत्म होने लगता है।
  8. विटामिन ई की कमी से अपरिवक्व नवजात शिशु (Premature infants) में खून की कमी होने लग जाती है।
ऊपर आपने जाना Vitamin E Benefits in Hindi, और इसकी कमी से होने वाले लक्षण| विटामिन ई केवल प्राकृतिक स्त्रोत से ही फायदा करता है| इसलिए जितना हो सके विटामिन ई युक्त सब्जिया और आहारो का सेवन करे|
Subscribe to