Weight Loss After Pregnancy: गर्भावस्था के बाद पेट कम करने के तरीके

Weight Loss After Pregnancy: गर्भावस्था के बाद पेट कम करने के तरीके

पेट का मोटापा आपको काफी परेशान करता है और साथ ही यह बहुत ही जल्दी बढ़ता है, इसलिए यह लोगों में निराशा का कारण बन जाता है। आइये दूर करे इस निराशा को वो भी आसान Weight Loss After Pregnancy के साथ।

बच्चे के पैदा होने के बाद अधिकतर महिलाये पेट काम करने के प्रति चिंतित रहती है। क्युकी गर्भावस्था के दौरान पेट का मोटापा काफी हद तक बढ़ जाता है। पेट का मोटापा २ तरह का होता है एक आंतरिक और दूसरा पेट के निचे का मोटापा।

  1. आंतरिक मोटापा आपके आंतरिक अंगो के पास होता है जिसे आप देख नहीं सकते है, लेकिन वास्तव में यह बहुत खतरनाक साबित होता है।
  2. त्वचा के निचे का मोटापा आपकी त्वचा के निचे के हिस्से में होता है। यह आपको पूरी तरह दिखाई देता है।
ऐसे बहुत से कारण है जिनके कारण नाभि के निचे मोटापा बढ़ता है। गर्भावस्था के बाद यह मोटापा काफी बढ़ता है जिसको गर्भावस्था के बाद कंट्रोल करना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसलिए हम आपके लिए लाये है पेट कम करने के आसान उपाय।

आप यह भी पढ़ सकते है:- मोटापा कम करने के उपाय: दिखिए सुंदर और फिट

Weight Loss After Pregnancy: गर्भावस्था के बाद पेट कम करने के उपाय

Weight Loss after Pregnancy-Pet Kam Karne ke Upay

ताज़ा फलों का सेवन करें:- 

ध्यान रहे की जब भी फल का सेवन करे ताज़े ही फलों का सेवन करे। इन्हे ज्यादा देर तक फ्रीज में नहीं रखे और इनको हमेशा धो कर ही सेवन करे।

ताज़ा पका हुआ खाना:-

कोशिश करे की हमेशा ताज़ा और पका हुआ खाना ही खाए। हमेशा प्रोसेस्ड फ़ूड को न खाए।

सीजनल वेजिटेबल:- 

सीजनल वेजिटेबल और फल न केवल आपके शरीर के लिए अच्छे है बल्कि यह आहार में भी काफी परिवर्तन लाते है। एक ही प्रकार का खाना न खाए क्युकी यह आपके शरीर के लिए अच्छे नहीं होते है।

स्तनपान:-

यह सिर्फ बच्चे के लिए ही नहीं बल्कि मां के लिए भी अच्छा है। ब्रैस्ट कैंसर से बचाव के साथ यह लटकता हुआ बेली वाला मोटापा कम करने में बहुत मददगार है।

आप यह भी पढ़ सकते है:- प्रेगनेंसी (Pregnancy) टिप्स: जानिए कैसे माँ और बच्चे को रखें स्वस्थ

रोज घूमने जाये:-

आपके शरीर को सामान्य होने में थोड़ा वक़्त लगता है इसलिए अपने व्यायाम की शुरुआत गार्डन में घूमने से करे। किसी भी विशेष आहार या व्यायाम शुरू करने से पहले डॉक्टर से संपर्क करे।

योग करे:-

प्राणायाम जैसे योगासन आपको वजन काम करने में काफी मदद करता है। यह आपके मानसिक और शारीरिक स्वस्थ के लिए भी बहुत अच्छा है।

आज आपने जाने गर्भावस्था के बाद पेट कम करने के उपाय। तो आज ही से इन बातो का ध्यान रखे और अपनी प्रेगनेंसी के बाद इन उपाय को ध्यान रखे और अपने मोटापा को कम करे।