4th Week of Pregnancy: भ्रूण के विकास के लिए बहुत ही महत्‍वपूर्ण होता है चौथा हफ्ता

4th Week of Pregnancy: भ्रूण के विकास के लिए बहुत ही महत्‍वपूर्ण होता है चौथा हफ्ता

एक महिला के लिए प्रेगनेंसी के सारे महीने बहुत ही महत्वपूर्ण होते है। हर गर्भवती चाहती है कि उसका बच्चा स्वथ्य और हेल्दी हो और इसके लिए वह हर संभव प्रयास करती है।

प्रेगनेंसी के दौरान महिला को अपना और अपने बच्चे दोनों का विशेष ध्यान रखना होता है। जब गर्भवती महिला का चौथा सप्ताह शुरू होता है तो उसे अपने शिशु के विषय में ज्यादा ख्याल रखने कि आवश्यकता पड़ती है।

यह समय भ्रूण के विकास का समय होता है, इस वक्त भ्रूण अंडाकार आकृति में होता है। इस हफ्ते में भ्रूण का आकार बहुत छोटा होता है। इस समय आपको थोड़ा सा काम करने में भी थकान होने लगती है और चिड़चिड़ापन भी आने लगता है।

जानते है कि 4th Week of Pregnancy में क्या क्या लक्षण होते है और उस समय क्या क्या आहार लेने चाहिए। और इस समय आपको क्या सावधानी बरतनी चाहिए ताकि आपका बच्चा सुरक्षित और स्वस्थ्य रहे।

4th Week of Pregnancy: गर्भावस्‍था के चौथे सफ्ताह की जानकारी

4-Weeks-Pregnant-Symptoms

4 Weeks Pregnant Symptoms: चौथे सप्ताह के लक्षण

  • गर्भावस्‍था के चौथे सप्‍ताह में भ्रूण का विकास होता है, इसलिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।
  • चौथे सप्‍ताह में फर्टीलाइज्‍ड अंडा यूट्रस तक पहुंच जाता है और तकरीबन 72 घंटे के बाद यह अपने लिए गर्भाशय अस्तर मे स्थान बना लेता है।
  • गर्भाशय अस्तर की रक्‍त कोशिकाएं अंडे को छूती हैं और अंडे का विकास प्रारम्भ हो जाता है।
  • गर्भवती महिला के चौथे हफ्ते में हॉरमोन‍ बदलने लगते हैं, जिससे महिला के शरीर में खिंचाव और तनाव का अनुभव होने लगता है।
  • गर्भ-धारण के पश्चात् महिलाओं के स्‍तनों की ग्रंथियां में वृद्धि होने लगती है, जिससे छाती में दर्द होने की समस्या होने लगती है। इस तरह का परिवर्तन कम से कम एक महीने तक रह सकता है।
  • इस वीक के दौरान गर्भवती महिला की कांख में सूजन भी हो जाती है, ऐसा लसिक ग्रंथि में सूजन आने के कारण होता है।

चौथ सप्ताह का आहार

  • गर्भवती महिला को इस समय मीट और मांस से बने भोजन से दूर रहना चाहिए।
  • साथ ही महिला को ठंडे व्यंजनों को खाने से भी बचना चाहिए।
  • गर्भवती महिला को अपने आस-पास की साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखना चाहिए।
  • गर्भवती महिला को इस समय मादक पदार्थों जैसे सिगरेट, शराब और ड्रग्स आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • गर्भावस्था का सही आहार आप लिंक पर क्लिक करके जान सकते है।
  • बिना धोएं किसी भी फल व सब्‍जी का सेवन नहीं करना चाहिए।

चौथ सप्ताह की सावधानी

  • इस समय गर्भवती महिला को अपनी बेहतर तरीके से देखभाल करनी चाहिए ।
  • साथ ही साथ समय-समय पर डॉक्‍टर से जांच करानी भी आवश्यक है ।
  • यदि गर्भवती महिला को किसी भी प्रकार का कोई दर्द या फिर परेशानी होती है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
  • ध्यान रहे कि बिना चिकित्सक की सलाह से बिना कोई सी भी दवाई न खाये।
  • गर्भवती महिला को ऐसे समय में ढीले या आरामदायक कपड़े ही पहनने चाहिए और हील्स वाली चप्पल नहीं पहनना चाहिए।
Subscribe to