5 Healthy Fruits for Your Body: इन फलों से आपको मिलेंगे ढेर सारे फायदे

5 Healthy Fruits for Your Body: इन फलों से आपको मिलेंगे ढेर सारे फायदे

यदि आप किसी से भी फल के बारे में पूछेंगे तो वह आपको उसके फायदे के बारे में ही बताएगा। क्योंकि फल सेहत को बनाये रखने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

डॉक्टर भी प्रतिदिन फलों को खाने की सलाह देते है क्योंकि वह भी उसके फ़ायदों के बारे में परिचित होते है। शरीर को स्वस्थ रखने के साथ साथ फल चेहरे की सुंदरता को भी निखारने का कार्य करते है।

हमारे पूर्वज भी प्राचीन काल से ही फलों का सेवन करते आ रहे है। उपवास के दौरान भी वह फलों का ही सेवन किया करते है क्योंकि इससे उनके शरीर को पर्याप्त मात्रा में उर्जा प्राप्त हो जाती थी।

फल हमारी पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखने का कार्य करते है कौन से फल हमें क्या क्या लाभ देते है इसके लिए जानते है 5 Healthy Fruits for Your Body के बारे में।

5 Healthy Fruits for Your Body - सेहतमंद शरीर के लिए सेहतमंद फल

Health-Benefits-of-Fruits

सेब के फायदे

  • सेब एक ऐसा फल है जो अब हर मौसम में उपलब्ध रहता है। इसलिए आप इसे आसानी से प्रतिदिन इसका सेवन कर सकते है।
  • सेब आपको अनेक बीमारियों से दूर रखने का कार्य करता है जैसे मधुमेह, कैंसर आदि।
  • सेब में फाइबर की मात्रा ज्यादा पायी जाती है। एक सेब के सेवन से आपकी भूख शांत हो सकती है।

केले का सेवन

  • केले के सेवन से हड्डियों को मज़बूती मिलती है।
  • यदि आप प्रतिदिन केले का सेवन करते है तो यह आँखों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है, इससे अंधापन नहीं होता है।
  • पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए यह फ़ायदेमंद होता है।

पौष्टिक फल अमरुद

  • अमरुद ज्यादातर सर्दियों के मौसम में मिलता है जो की बहुत ही पौष्टिक फल माना जाता है।
  • इसके सेवन से कब्ज की समस्या नहीं होती है। मोटापे को कम करने एक लिए भी लाभकारी होता है।
  • सेहत के साथ साथ यह चेहरे के ग्लो के लिए भी कार्य करता है।

मधुमेह में फ़ायदेमंद जामुन

  • जामुन खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है।
  • यह मधुमेह के रोगियों के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है, साथ ही इसके बीज का पाउडर भी मधुमेह में दोगुना फायदा देता है।
  • जिन लोगो की पाचन क्रिया ख़राब होती है उन्हें जामुन का सेवन जरूर करना चाहिए, इससे पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं।

विटामिन्स से भरपूर चेरी

  • लाल रंग की चेरी विटामिन्स से भरपूर होती है, इसमें विटामिन A, B, C & E और मिनरल्स होते है।
  • इसे खाकर आप वजन भी कम कर सकते है साथ ही यह बहुत सी बीमारियों को दूर करने में मददगार है।
  • चेरी में एन्थोसियानिन पाया जाता हैं इसलिए यह गठिया रोग से पीड़ित के लिए भी लाभदायक है।
Subscribe to