Amarbel Benefits: गठिया के दर्द से निजात दिलाने में सहायक

Amarbel Benefits: गठिया के दर्द से निजात दिलाने में सहायक

यह एक प्रकार की बेल होती है जो कि पेड़ो कि टहनियों पर लिपटी रहती है। यह बेल पुरे भारत में मिल सकती है। अमरबेल एक परोपजीवी और पराश्रयी लता होती है। यह लता पेड़ो कि टहनियों के रस को पीकर जीवित रहती है जिससे इसे आश्रय देने वाला पेड़ सूख जाता है।

यह बेल रसीली और हरी होती है। इसे कसूसे हिन्द, आकाशबल्ली, निर्मुली, स्वर्ण लता, आलोक लता, अमर बेल, रस बेल, डोडर, आकाश बेल, नुलु तेगा, अंधा बेल आदि नामो से भी जाना जाता है।

अमर बेल कि जड़े पेड़ कि टहनियों के भीतर से ही निकलती है, यह मिटटी में से नही उगती। इनका रंग गहरा पीला हरा होता है। यह एक बहुत ही लाभकारी औषधि भी होती है, जिसका उपयोग प्राचीन काल से किया जाता आ रहा है।

यह केवल रोगों के लिए नही बल्कि यदि एक स्वस्थ्य व्यक्ति भी अमर बेल का सेवन महीने में 1 से 2 बार औषधि के रूप में करता है तो यह बहुत ही लाभकारी होता है।आइये आज के लेख में हम Amarbel Benefits के बारे जानते है।

Amarbel Benefits: कई फायदों से भरपूर लता के गुण जानिए

आँखों के लिए फ़ायदेमंद

  • नजर को तेज करने के लिए अमरबेल बहुत ही फायदेमंद होती है।
  • यदि आँखों में सुजन हो, नजर कमजोर हो तो इस के लिए अमरबेल का लेप आँखों कि पलकों और माथे पर लगाने से इससे धीरे धीरे लाभ होने लगता है।

बालों के लिए लाभकारी

  • यदि आपको बाल झड़ने कि समस्या है या फिर गंजापन हो रहा है तो इसके लिए 30 ग्राम अमर बेल को पीस ले और उसमे 2 स्पून तिल का तेल मिला ले और उसे सर पर मसाज करे।
  • अमर बेल के उपयोग से बाल झड़ना रुक जाते है। साथ ही टूटे बाल भी वापस आने लगते है।
  • अमर बेल से बालों को रोज धोने से जल्दी फायदा मिलता है।
  • अमरबेल के उपयोग से रुसी कि समस्या नही रहती है।
  • यह जू और जू के अंडे को भी जल्द ही नष्ट कर देती है।

गठिया रोग के लिए असरकारी

  • इसके लिए अमरबेल को पीसकर इसका पेस्ट तैयार कर ले। और इस लेप को उस स्थान पर लगाये जहाँ जोड़ो का दर्द हो रहा है।
  • अमरबेल का लेप गठिया दर्द के सुजन को ठीक करने के लिए उपयोगी होता है।
  • अमर बेल का काढ़ा बना कर उससे स्नान करने पर पीड़ा में लाभ होता है।

बवासीर से निजात दिलाये

  • बवासीर की समस्या होने पर 20 ग्राम अमर बेल को पीस ले उसमे 5 ग्राम जीरा पाउडर और 4 ग्राम कलोंजी पाउडर मिला ले।
  • इस मिश्रण को 1 गिलास पानी में नियमित रूप से सुबह शाम पिए।
  • बवासीर की समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी।

बच्चो की लम्बाई बढाने में फायदेमंद

  • बच्चों की लम्बाई में वृद्धि करने में भी अमरबेल बहुत ही असरकारी होती है।
  • इसके उपयोग के लिए 1 चम्मच अमर बेल का रस निकाल ले और इसे दूध में मिलकर बच्चों को पिलाये, इससे बच्चों कि लम्बाई बढती है।
Subscribe to