Avocado Benefits in Hindi: एवोकाडो का सेवन करना है लाभकारी

Avocado Benefits in Hindi: एवोकाडो का सेवन करना है लाभकारी

एवोकाडो एक प्रकार का मेक्सिकन फल होता है जो की नाशपाती की तरह दिखता है। इसका रंग अधिकतर हरा होता है। एवोकाडो को छीलने की आवश्यकता नहीं होती है इसे आप सीधे ही खा सकते है।

एवोकाडो को खाने के कई स्वास्थ्य लाभ होते है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते है। इसमें विटामिन ए, बी और ई भी उपस्थित रहता है।

एवोकाडो का उपयोग कई प्रकार से कर सकते है जैसे फल के रूप में, सलाद के रूप में और ब्रेड में बटर के रूप में उपयोग किया जाता है। साथ ही आइस क्रीम और मिल्कशेक में डालकर भी इसका सेवन किया जाता है।

इसके फल के साथ साथ इसका तेल भी लाभकारी होता है जो की औषधि और शैम्पू बनाने में उपयोग किया जाता है। एवोकाडो में फैट की मात्रा अधिक होती है। जानते है Avocado Benefits in Hindi.

Avocado Benefits in Hindi: जानिए इसके अद्भुत फायदे और सावधानियां

avocado-benefits

पतले लोगो के लिए लाभकारी

  • एवोकाडो में फैट की मात्रा अधिक होती है जिसके कारण इसके सेवन से अधिक कैलोरी मिलती है।
  • यदि किसी व्यक्ति को अपना वजन बढ़ाना है तो उसके लिए इसका सेवन करना लाभकारी होता है।
  • एवोकाडो में कार्बोहाईड्रेट भी भरपूर मात्रा में मिलता है जिसके कारण इससे अधिक मात्रा में ऊर्जा मिलती है। खासकर इसके 100 ग्राम ऐवकाडो में लगभग 60-80 कैलोरी ऊर्जा प्राप्त होती है। इसलिए यह वजन बढ़ाने का कार्य करता है।

आँखों के लिए फ़ायदेमंद

  • एवोकाडो का सेवन आँखों के लिए भी फायदेमन्द होता है।
  • एवोकाडो में कैरोटीन लुटेन मौजूद होता है जो की आँखों को मोतियाबिंद और मैकुलर डीजनरेशन से बचाता है।
  • साथ ही आँखों में होने वाली अन्य समस्याओं से भी निजात दिलाता है।
  • आँखों को स्वस्थ रखने में भी एवोकाडो सहायक होता है।

पाचन में सहायक

  • ऐसा माना जाता है कि एवोकाडो आंतों के लिए सुखदायक होते हैं जिसके कारण यह पाचन में सहायता करते है।
  • इसमें घुलनशील और अघुलनशील फाइबर होते है। जो पाचन तंत्र को आसानी से चलाने में मदद करते है। यह फाइबर पाचन में भी सहायक होते है।
  • साथ ही यह कब्ज और दस्त जैसी स्थितियों को भी कम करते है।

दर्द से निजात दिलाये

  • एवोकाडो का सेवन करने से दर्द की समस्या दूर हो जाती है।
  • यह फल गठिया रोग में होने वाले दर्द को भी कम करता है।
  • एंटी इंफ्लैमटॉरी गुण एवोकाडो में पाया जाता है। जिसके कारण ही गठिया का दर्द ठीक हो जाता है।
  • एवोकाडो में विटामिन, आयरन, फैट और पोटैशियम पाया जाता है इन तत्वों के कारण भी दर्द से छुटकारा मिल जाता है।
  • एवोकाडो के तेल का उपयोग करने से पुराने दर्द से भी मुक्ति मिल जाती है।

त्वचा और बालों की देखभाल करे

  • एवोकाडो में पाए जाने वाले पोषक तत्व त्वचा के लिए भी लाभकारी होते है। यह त्वचा को स्वस्थ बनाते है
  • यह त्वचा को रूखेपन, टूटने और ख़राब होने से बचाता है।
  • एवोकाडो त्वचा को पोषण देता है और चमकदार बनाने में मदद करता है, जिसके कारण इसे कई सौन्दर्य प्रसाधनों में उपयोग किया जाता है।
  • साथ ही यह रूखे और क्षतिग्रस्त बालों की देखभाल भी करता है। बालों के लिए बहुत से लोग एवोकाडो का हेयर मास्क भी लगाते है।
  • साथ ही यह छालरोग के इलाज में भी मदद करता है।
  • एवोकाडो में बीटा-कैरोटीन और लाइकोपीन दो कार्बनिक यौगिक पाए जाते है जो त्वचा के स्वास्थ्य और टोन को बेहतर बनाने व् उम्र बढ़ने की गति को कम करने में मदद करता है।

सूगर लेवल को नियंत्रित रखे

  • सूगर लेवल को संतुलित बनाने में भी एवोकाडो की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसमें मोनोसैचुरेटेड फैट उच्च मात्रा में पाया जाता है जो की ब्लड सूगर लेवल को बेलेन्स करता है।
  • एवोकाडो में पाया जाने वाला फैट शरीर में इंसुलीन के स्तर को भी दुरुस्त करता है।
  • जो लोग लो सूगर लेवल की समस्या से ग्रसित है उन्हें इसका सेवन करने से फायदा मिलता है।

लीवर की रक्षा करे

  • एवोकाडो यकृत क्षति को कम करने में बहुत अच्छा होता है।
  • इसमें कुछ कार्बनिक यौगिक होते हैं जो यकृत स्वास्थ्य को सुधारने में सहायता करते है।
  • लीवर की क्षति आमतौर पर हेपेटाइटिस सी के कारण होती है। हाल के शोध अध्ययनों के निष्कर्षों से पता चला है कि एवोकाडो विभिन्न प्रकार की परिस्थितियों से आपके जिगर को सुरक्षित रखने में एक प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं।

एवोकाडो के अन्य लाभ

  • एवोकाडो में पोटैशियम उच्च मात्रा में पाया जाता है जो की ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है।
  • एवोकाडो के सेवन से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।
  • एवोकाडो के सेवन से तनाव में राहत मिलती है।
  • बी6 और फॉलिक एसिड एवोकाडो में उच्च मात्रा में पाया जाता है।
  • जो ह्रदय से संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। यह दिल का दौरा पड़ने से भी बचाव करता है।
  • ऑस्टियोपोरोसिस से ग्रसित लोगो को इसके सेवन से लाभ मिलता है।
  • गर्भावस्था में महिलाओ को इसका सेवन करने से लाभ मिलता है। इसके सेवन से गर्भ में बच्चों को सारे ज़रुरी पोषक तत्व मिल जाते है और बच्चा स्वस्थ रहता है।
  • कैंसर रोगियों के लिए भी यह बहुत लाभकारी होता है।
  • गर्भावस्था के दौरान, महिलाओ को मॉर्निंग सिकनेस होना सामान्य बात होती है। गर्भावस्था के दौरान होने वाली मतली और उल्टी को भी दूर करने में यह मदद करता है।
  • एवोकाडो का उपयोग प्राकृतिक सनस्क्रीन के रूप में भी कर सकते है। एवोकाडो का उपयोग करने से सूरज की किरणों के हानिकारक प्रभाव को कम करने में भी मदद मिलती है। यह त्वचा के रैशेस को भी दूर करने में मदद करते है।

एवोकाडो खाते समय रखने वाली सावधानियां

  • कुछ लोगो को इसके सेवन से एलर्जी भी हो सकती है वह इसका सेवन न करे। उन्हें इसके सेवन से लालिमा, खुजली की समस्या हो सकती है।
  • यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है इसलिए यदि इसका अधिक मात्रा में सेवन करते है तो यह हानिकारक होता है।
  • इसके अधिक सेवन करने से पेट भी ख़राब हो सकता है इसलिए इसके अधिक सेवन से बचे।

उपरोक्त जानकारी को ध्यान में रखकर एवोकाडो का सेवन करे तभी आपको इसका सही लाभ प्राप्त हो पायेगा। एवोकाडो के सेवन से यदि कोई समस्या आ रही है तो अपने डॉक्टर से भी संपर्क कर सकते है।

Subscribe to