Ayurvedic Medicine For Cough: जानें कफ को दूर करने के कुछ असरकारी आयुर्वेदिक उपाय

Ayurvedic Medicine For Cough: जानें कफ को दूर करने के कुछ असरकारी आयुर्वेदिक उपाय

मौसम के बदलते ही लोगो को सर्दी, जुकाम जैसे बीमारियाँ होने लग जाती हैं। खांसी की समस्या भी इनमें बहुत आम होती है। बारिश, ठंड और गर्मी किसी भी मौसम में कभी भी खांसी हो सकती है। इसके कारण गले में खराश की समस्या हो जाती है।

बच्चों को खांसी, जुकाम की समस्या जल्दी होती है क्योंकि वह पानी में भीगते है और अपना बचाव नहीं कर पाते हैं। खांसी होने से गले की समस्या तो होती ही है साथ ही इसके कारण पूरे शरीर में दर्द बना रहता है। किसी काम में मन नहीं लगता है। खांसी को दूर करने के लिए बाजार में कई Ayurvedic Cough Syrup भी आते है।

खांसी का उपचार आप आयुर्वेदिक नुस्खों के द्वारा भी कर सकते है यह बहुत ही असरकारक होते है। साथ ही इनके सेवन से गले को भी राहत मिलती है।

घर में ही ऐसी कई आयुर्वेदिक चीजें होती है जो खांसी को ठीक कर सकती है जरुरत होती है तो सिर्फ उन चीजों को पहचानने की और उसे किस प्रकार इस्तेमाल करना है यह जानने की। आईये जानते है Ayurvedic Medicine For Cough.

Ayurvedic Medicine For Cough: कफ को दूर करने के आयुर्वेदिक उपाय

Ayurvedic-Medicine-For-Cough-in-Hindi

आयुर्वेद में ऐसे अनेक उपाय है जिनके जरिये कफ को दूर किया जा सकता है आईये जानते है उनमे से कुछ असरकारी उपाय

अदरक और शहद

  • यह बहुत ही पुरानी और असरकारक उपाय है खांसी को ठीक करने का।
  • अदरक में मौजूद गुण खांसी के लिए लाभकारी होते है। साथ ही शहद गले को आराम देने में भी मदद करता है।

उपयोग विधि

  • खांसी को ठीक करने के लिए अदरक का एक चम्मच रस निकाल ले और उसमे थोड़ा सा शहद मिला दें। इसे नियमित रूप से खाने पर खांसी बिलकुल ठीक हो जाती है।
  • यह बहुत पुराना नुस्खा है जिसे प्राचीन काल से लोग अपनाते आ रहे है।
  • अदरक की चाय पीने से भी गले को राहत मिलती है और खांसी में आराम मिलता है।
  • इसके अतिरिक्त अदरक को पानी में कुछ देर तक उबाल ले। इसके बाद पानी को छानकर उसमे शहद की कुछ बूंदो को मिला दे। इस पानी को दिन में तीन से चार बार पिए। ऐसा करने से गले में जमा हुआ कफ बाहर निकल जाता है।

हल्दी का सेवन

  • हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसका सेवन करने से पुरानी से पुरानी खांसी ठीक हो जाती है।

उपयोग विधि

  • हल्दी का सेवन करने के लिए एक हल्दी की गांठ ले कर उसे भून ले। इसके बाद उसे पीस ले। फिर इसे पानी में मिलाये और उसमे शहद भी मिला दे। इस पानी का सेवन दिन में दो बार करे।
  • इसके अतिरिक्त एक ग्लास गर्म दूध लें और उसमे एक चम्मच हल्दी पाउडर को मिला दें। रात को सोने से पहले इसका सेवन करे। ऐसा करने से भी सर्दी जुकाम दूर हो जाते हैं।

गर्म सूप का सेवन

  • खांसी होने पर गले में खराश भी हो जाती है। यदि आप गर्म सूप पीते है तो इससे खांसी तो ठीक होती ही है साथ ही गले को भी आराम मिलता है।
  • सूप में मिलने वाली काली मिर्च, अदरक, लहसुन, प्याज भी खांसी को ठीक करने का कार्य करते है। क्योंकि इन सबकी तासीर गर्म होती है।

उपयोग विधि

  • अदरक, प्याज, लहसुन का गरमा गरम सूप तैयार कर ले और उसे गरमा गरम ही धीरे धीरे करके पीये। ऐसा करने से गले को राहत मिलती है और खांसी भी ठीक होती है।
  • सूप को गर्म ही पीये तभी यह लाभकारी होगा। ठंडा सूप खांसी को दूर करने में इतना राहतकारी नहीं होता है।

तुलसी के पत्ते

  • तुलसी के पत्ते बहुत से रोगों को दूर करने में सक्षम होते है। तुलसी में औषधीय गुण पाए जाते है।
  • इसका सेवन करने से खांसी, सर्दी जुकाम आदि भी दूर हो जाते है।

उपयोग विधि

  • तुलसी के कुछ पत्तों को ले कर उसे पानी में उबाल ले साथ ही उसमे लौंग, काली मिर्च भी डाल दे।
  • पानी के अच्छी तरह से उबल जाने के बाद इसे छान कर इसका पानी हल्का गर्म होने पर चाय की तरह पीये। ऐसा करने से खांसी में आराम मिलता है।
  • इसके अतिरिक्त तुलसी के पत्तों का रस निकाल कर उसमे कुछ बूँदें शहद की मिला कर सेवन करने से भी खांसी में आराम मिलता है।
  • साथ ही आप 3 से 4 लौंग को भून ले और उसे तुलसी के पत्तों के साथ खाये यह भी खांसी से निजात दिलाने में मदद करती है।

नमक और पानी

  • पानी में नमक को डालकर उसके गरारे करने से भी कफ की समस्या दूर होती है। यह भी बहुत पुराना और असरकारी नुस्खा है।
  • यदि गले में खांसी और कफ के कारण सूजन हो गयी है तो इस गरारे से यह भी दूर हो जाती है।

उपयोग विधि

  • इसे करने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी को हल्का गर्म कर ले फिर उसमे नमक को मिला दे।
  • इस गुनगुने पानी से गरारे करे ऐसा करने से कफ कम हो जाता है और गले को आराम मिलता है।

अन्य उपाय

  • पुदीने का सेवन करने से भी कफ की समस्या को दूर किया जा सकता है।
  • लौंग भी कफ को दूर करने में मदद करती है।
  • सौंफ में मिश्री को मिलाकर खाने से गर्मी वाली कफ दूर हो जाती है।
  • मुलेठी को खाने से भी कफ से निजात मिलता है।
  • काली मिर्च को मिश्री के साथ खाने से भी खांसी में राहत मिलती है।

आवश्यक जानकारी

  • कफ होने पर ठंडी चीजों का सेवन करने से बचे क्योंकि यह कफ को और अधिक बढ़ा देती है।
  • पानी का सेवन अधिक मात्रा में करे ऐसा करने से आप हाइड्रेटेड रहते है और इससे कफ को कम किया जा सकता है।
  • तरबूज, संतरा, खीरे जैसे ठंडी चीजों को कुछ दिनों के लिए ना खाये।
  • तली हुए पदार्थों का सेवन भी कम मात्रा में करे या फिर कुछ दिनों के लिए इसे ना खाएं। यह भी कफ को बढ़ाने में मदद करते है।

इस तरह आप Ayurvedic Remedy for Cough को अपनाकर खांसी को दूर कर सकते है और इससे राहत पा सकते है। घरों में यह चीजें आसानी से मिल जाती है। इनके लिए आपको कहीं जाने की आवश्यकता भी नहीं होती है। परन्तु कुछ दिनों तक इनका नियमित रूप से सेवन करे तभी आपको इसका फायदा होगा।

Subscribe to