Beauty Secrets of Rekha: 63 की उम्र में भी कैसे इतनी खूबसूरत दिखती हैं रेखा?

Beauty Secrets of Rekha: 63 की उम्र में भी कैसे इतनी खूबसूरत दिखती हैं रेखा?

शायद ही कोई होगा जो रेखा को नहीं जानता होगा। रेखा का नाम फिल्म इंड्रस्टीज की जानी मानी हस्तियों में जाना जाता है। रेखा की उम्र होने के बावज़ूद भी वह आज भी उतनी ही खूबसूरत है जितनी की वह युवा अवस्था में थी।

उनकी खूबसूरती को देखकर लोग आज भी अचंभित हो जाते है की उन्होंने अपनी खूबसूरती को कैसे बरक़रार रखा है। 63 की उम्र होने के बाद भी रेखा अपनी खूबसूरती से आज की अभिनेत्रियों को मात देती नजर आती है ।

रेखा जितनी खूबसूरत है उतनी ही अच्छी एक्ट्रेस भी है। सुन्दर दिखने के लिए वह अपने खान पान पर भी विशेष ध्यान देती है। रेखा शुद्ध शाकाहारी है।

आपकी भी यह जानने की इच्छा करती होगी की उनकी इस दमकती त्वचा है राज क्या है? तो आइये आज इस लेख में जानते है Beauty Secrets of Rekha के बारे में।

Beauty Secrets of Rekha: इस वजह से आज भी दिखती है यह इतनी खूबसूरत

Rekha-Beauty-Tips-and-Fitness-Secrets

खान पान पर ध्यान

  • रेखा शाकाहारी भोजन करना पसंद करती है।
  • वह ताजी हरी सब्ज़ियाँ, सलाद, दही, ब्रोकोली खाना पसंद करती है। साथ ही वह रोटी खाना पसंद करती है।
  • वह जंक फ़ूड का सेवन नहीं करती है। उनका मानना है की पोषक डाइट से त्वचा जंवा दिखती है।

बालों का ख्याल

  • वह कहती है की यदि सुन्दर दिखना है तो बालों का ध्यान रखना भी ज़रूरी होता है।
  • रेखा अपने बालों के लिए घरेलू उपायों का उपयोग ज्यादा करती है।
  • बालों की देखभाल के लिए तेल में वह नारियल के तेल का इस्तेमाल करती है।
  • सफेद अंडे में दही, शहद को मिलाकर बनाया गया पैक वह बालों पर उपयोग करती है।
  • रेखा रासायनिक उत्पादों से दूर ही रहती है।

नियमित योग अभ्यास

  • रेखा मानती है की यदि शरीर को स्वस्थ्य रखना है तो योग बहुत ही आवश्यक होता है।
  • इसलिए वह योग के लिए अपना समय निकाल ही लेती है।
  • वह कहती है की योग से त्वचा खिल जाती है और वह फ्रेश महसूस करती है।

चेहरे की देखभाल

  • चेहरे की सुंदरता को बरक़रार रखने के लिए रेखा टोनिंग, क्लींंजर और मॉइस्चंराइजिंग का का उपयोग करती है।
  • इसके अतिरिक्त वह अरोमाथैरेपी और स्पा ट्रीटमेंट भी कराती है। जिस कारण उनका चेहरा दमकता रहता है।

उनकी दिनचर्या

  • रेखा फिट रहने के लिए जल्दी खाना खा लेती है उनका खाना 7:30 बजे से पहले ही हो जाता है।
  • साथ ही वह भरपूर मात्रा में पानी पीती है और ज्यादा से ज्यादा जूस का सेवन करती है।
  • वह मानती है की सुन्दर दिखने के लिए पर्याप्त नींद का होना बहुत ही ज़रूरी होता है। इसलिए वह भरपूर नींद लेती है।
  • रेखा को डांस और घरेलू कार्य करना पसंद है जिसे वह नियमित रूप से करती है।

अब तो आप जान ही गए होंगे रेखा की खूबसूरती का राज। आप भी इन तरीक़ों को अपना कर अपने त्वचा को ग्लोइंग और चमकदार बना सकते है।

Subscribe to