Best Food for Teeth: दांतों की स्‍वस्‍थ, मजबूत और सफ़ेद बनाने वाले श्रेष्ठ आहार

Best Food for Teeth: दांतों की स्‍वस्‍थ, मजबूत और सफ़ेद बनाने वाले श्रेष्ठ आहार

दांत हमारे लिए बहुत अनमोल है। जब कोई सुन्दर दांतो के साथ हसता है तो उसकी खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है।

लेकिन जिस तरह दांतो के बिना सुंदरता अधूरी है उसी तरह हमारा स्वास्थ्य भी अधूरा है। इसलिए हमें अपने दांतों की अच्छी देखभाल करनी चाहिए।

जैसा की हम सभी जानते है दांतों के स्वास्थ्य को हम उसकी साफ़ सफाई से जोड़कर देखते है, लेकिन इनको स्वस्थ बनाये रखने के लिए आपको कुछ आहारों का सेवन करना जरुरी है।

आपको दांतों को स्वस्थ, मजबूत और सफ़ेद बनाएं रखने के लिए कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी और सी से भरपूर आहार का सेवन करना ज़रुरी है। तो चलिए जानते है कुछ Best Food for Teeth के बारे में।

Best Food for Teeth - आपके दांतों के लिए बेहद फ़ायदेमंद

Healthy-Teeth

पनीर - दांतो को सड़ने से बचाये

  • अधिकतर लोगो को पनीर बहुत पसंद होता है, लेकिन क्या आप जानते है की यह आपके दांतो के लिए भी फायदेमंद है।
  • दरहसल पनीर खाने से मुँह का पीएच बढ़ जाता है जिससे दांत सड़ते नहीं है।
  • साथ ही इसमें कैल्शियम और प्रोटीन की भी अच्छी मात्रा होती है, जो दांतो के लिए बहुत जरुरी है।

नारियल तेल - जर्म्स और बैक्टीरिया का खात्मा करे

  • दांतो का स्वास्थ ख़राब होने का मुख्य कारण क्या है? जाहिर सी बात है जर्म्स और बैक्टीरिया।
  • इन बैक्टीरिया को हटाने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल माउथवाश की तरह कर सकते है।
  • नारियल तेल में मौजूद एंजाइम मुंह से जर्म्स को बाहर निकालने में मदद करते है इसलिए यह बैक्टीरिया से लड़ने के लिए बहुत प्रभावी है।

सब्जियां और फल - तरोताजा सांसों के लिए

  • कच्‍ची सब्जियों का सलाद और फल दांतो की कैविटी से लड़ते है।
  • फल और सब्जी जैसे की केले, सेब, संतरे और गाजर आदि सांस को तरोताजा बनाने में मदद करते है।
  • इ‍सलिए अपने दैनिक आहार में इन्हे जरूर शामिल करें।

दूध और दूध से बनी चीज़े - मजबूत दांतो के लिए

  • स्वस्थ और मजबूत दांतों के लिए कैल्शियम लेना बहुत जरूरी है।
  • कैल्शियम की पूर्ति के लिए आप दूध और दूध से बनी हुई चीजें जैसे की दही, पनीर आदि ले सकते है।
  • इसके अलावा दाल, हरी सब्जिया, सोयाबीन, मूंगफली, आदि से भी आपको भरपूर मात्रा में कैल्शियम मिलता है।

सेब, स्ट्रॉबेरी - दांतो का पीलपन दूर करने के लिए

  • सेब की क्रंचीनेस मौजूद होते है जो आपके दांतो को स्क्रब करने का कार्य करते है।
  • यदि आप रोज एक या दो सेब खाते है तो इससे भी आपके दांतों की सफेदी लौट जाएगी।
  • इसके अतिरिक्त स्ट्रॉबेरी में भी विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है जो कि आपके दांतों को सफेद बनाने में सहायक है।
Subscribe to