Best Time to Eat Fruits: अच्छी सेहत के लिए फलों को खाने का सही समय

Best Time to Eat Fruits: अच्छी सेहत के लिए फलों को खाने का सही समय

अच्छी सेहत बनाने में फलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। फल को सेहत का ख़ज़ाना कहा जाता है। फलों में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते है। यदि कोई व्यक्ति नियमित रूप से फलों का सेवन करता है तो वह कई रोगों से भी दूर रहता है।

कुछ लोग फलों का सेवन कभी भी किसी भी समय कर लेते है जिसके कारण उनको सर्दी जुकाम जैसी समस्याएं होने लगती है और फिर वह उस फल का लाभ दोबारा से उठाने में भी डरते है।

आपको बता दे कि फलों को भी खाने के कुछ नियम होते है। ऐसे समय होते है जिस समय उसका सेवन करना अच्छा होता है। गलत समय पर फलों का सेवन करना आपको नुकसान भी पंहुचा सकता है।

फलों को किस समय खाना चाहिए यह जानना बहुत ही ज़रूरी होता है। इसके लिए जानते है Best Time to Eat Fruits के बारे में।

Best Time to Eat Fruits: इस तरह करना चाहिए फलों का सेवन

When-to-Eat-Fruits

संतरे का सेवन

  • संतरे का सेवन हमेशा दिन के समय करना चाहिए।
  • इस बात का ज़रूर का ध्यान रखना चाहिए जी जब भी आप संतरे का सेवन करे तो उसे सुबह और रात के समय न खाये।
  • इसका सेवन खाना खाने के एक घंटा पहले या फिर बाद में ही करे।

अंगूर

  • अंगूर का सेवन शरीर में पानी की मात्रा को संतुलित करने में सहायता करता है।
  • अंगूर का सेवन सुबह के समय करना बहुत ही उत्तम माना जाता है।
  • धूप में निकलने से पहले या फिर आने के बाद इसका सेवन कर सकते है।
  • याद रहे की जब भी अंगूर का सेवन करे तो भोजन और अंगूर के मध्य कुछ समय का अंतर होना चाहिए।

मौसंबी का उपयोग

  • जब भी आप मौसंबी का सेवन करे तो उसे दोपहर के समय करे।
  • कहीं बाहर धुप में जाने से पहले या फिर बाद में भी इसका सेवन करना अच्छा होता है।

सेब खाने का समय

  • सुबह के समय सेब का सेवन अच्छा माना जाता है।
  • अगर सेब को खाली पेट खाया जाए तो इससे शरीर के टोक्सिन आसानी से बाहर निकल जाते है।

तरबूज

  • इस बात का ध्यान रखे की जब भी आप तरबूज का सेवन करे तो उसके बाद एक घंटे तक पानी ना पिये।

फलों से जुडी अन्य जानकारियां

  • सुबह सोकर उठने के बाद खाली पेट खट्टे फल का सेवन ना करे।
  • शराब पीने के बाद भी खट्टे फलों का सेवन न करे।
  • हमेशा भोजन के 2 घंटे बाद ही किसी भी फलों का सेवन करे।
  • सोरायसिस की समस्या है तो फलोंं के सेवन से समस्या उत्पन्न हो सकती है। खासकर संतरा और अंगूर का सेवन बिलकुल भी न करे
Subscribe to