Bitilasana: घुटनो के दर्द से दिलाए राहत बितिलासन का नियमित अभ्यास

Bitilasana: घुटनो के दर्द से दिलाए राहत बितिलासन का नियमित अभ्यास

अपने शरीर को हमेशा स्वस्थ रखने के लिए और एक खुशहाल जीवन शैली प्राप्त करने के लिए Yoga करना बेहद आवश्यक होता है। योग की विधा में बहुत सारे ऐसे आसन होते है जो हमारे शरीर को तंदरुस्त और स्वस्थ्य बनाये रखने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। आज हम आपको एक ऐसे आसन के बारे में बताने जा रहे है जिसे करना बहुत ही आसान होता है साथ ही इस आसन को करने से आपको अनगिनत फायदे देखने को मिलते है। इस आसन का नाम है बितिलासन। बितिलासन को करने के लिए Cow की तरह Pose बनाना होता है इसलिए इसे Cow Pose के नाम से भी जाना जाता है।

बितिलासन को मार्जरी आसन भी कहा जा सकता है इन दोनों आसन को करने का तरीका समान ही होता है। इसलिए आप इसे बितिलासन और मार्जरी आसन या Cow Pose कुछ भी कह सकते है। Marjariasana को कोई भी कर सकता है, ये आसन महिलाओ और पुरुषो सभी के लिए बहुत लाभकारी होता है।

मार्जरी Asana को करने से कई तरह की स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुट्कारा मिलता है। मार्जरी आसन को करने से मांसपेशियां मजबूत होती है। जो लोग लैपटॉप या कंप्यूटर पर काम करते है उन्हें मार्जरी आसन को विशेष रूप से करना चाहिए। इस आसन को करने से गर्दन में होने वाली ऐठन और दर्द से आराम मिलता है।

आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल में बितिलासन को करने का तरीका बतायेंगे साथ ही इसे करने से आपको क्या क्या फायदे मिलते है इसके बारे में भी बतायेंगे। आज का हमारा ये आर्टिकल आपके लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होने वाला है। आप इस आर्टिकल के माध्यम से बितिलासन को करने की विधि देखकर आसानी से इस आसन को कर सकते है और सेहत से जुड़े कई लाभ उठा सकते है। अगर आप प्रतिदिन इस आसन को करते है तो इससे आपको पूरा दिन शरीर में स्फूर्ति और ऊर्जा का अनुभव होगा। थकान और स्ट्रेस को कम करने के लिए ये आसन बहुत लाभकारी है। जानते है Bitilasana के बारे में।

Bitilasana: जाने इसे करने का तरीका और इसके फायदे

बितिलासन को करने का तरीका: How to do the Bitilasana

  1. इस आसन को करने के लिए सबसे पहले एक साफ़ जगह पर बैठ जाये।
  2. अब अपने दोनों हाथों को जमीन पर टिकाते हुए घुटनों के बल बैठ जाये। घुटनों और हाथों को एक सीध में जमीन पर टिका ले।
  3. हाथों को कंधे के ठीक नीचे जमीन से टिकाना है। हथेलियों को जमीन पर टिकाकर उँगलियों को सामने की तरफ खोल कर रखिये।
  4. शरीर को एक मेज की तरह बना ले।
  5. अब अपने सिर को फ्री छोड़ दे और निगाहों को जमीन की तरफ टिकाये।
  6. सांस को अन्दर की तरफ खींचे और नितम्बो को ऊपर की तरफ उठाये। ऐसा करते समय चेस्ट को पूरी तरह फ्री होकर खुलने दे और पेट को नीचे की तरफ खिचने दे।
  7. अब अपने सिर को उपर की तरफ उठाते हुए सामने की तरफ देखे। 10-15 सेकंड तक सामने की तरफ देखते रहे उसके बाद धीरे धीरे सांस को बाहर की तरफ छोड़िये।
  8. कम से कम 5 से 6 बार इस आसन का दोहराइये।

इस तरह प्रतिदिन इस आसन को करने से आपको पेट से सम्बन्धित समस्याओं से भी निजात मिलेगी साथ ही एसिडिटी की समस्या का भी सामना नही करना पड़ेगा। इस आसन को थोड़े से अभ्यास के बाद बहुत आसानी से किया जा सकता है।

बितिलासन को करने के फायदे: Cow Pose Benefits

सर्वाइकल में लाभ

  • अगर आपको सर्वाइकल की परेशानी है तो ये आसन आपके लिए बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
  • इस आसन के अभ्यास से सर्वाइकल की तकलीफ दूर होती है।

गर्दन के दर्द में आराम

  • इस आसन को करने से गर्दन में होने वाली ऐठन, मांसपेशियों में जकड़न और नैक पैन से आराम मिलता है।
  • बहुत ज्यादा मोबाइल का इस्तेमाल करने से या कंप्यूटर और लैपटॉप पर झुककर काम करने से गर्दन में दर्द होने लगता है इसलिए अगर आप इस आसन को करते है तो इससे आपको इस तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

अंदर से मिलती है मज़बूती

  • इस आसन के अभ्यास से शरीर अंदर से मजबूत होता है साथ ही शरीर में रक्त संचार सही तरह से होता रहता है।
  • जिससे कई तरह की बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

घुटनों के दर्द में राहत

  • इस आसन को करने से पुराने जोड़ों के दर्द से आराम पाने में लाभ मिलता है।
  • इस आसन के नियमित अभ्यास से घुटनों का दर्द खत्म हो जाता है और आगे चलकर भी घुटनों और जोड़ो में होने वाले दर्द की शिकायत का खतरा कम हो जाता है।

पिछला हिस्सा बनता है मजबूत

  • बितिलासन से शरीर का पिछला हिस्सा मजबूत बनता है। इस आसन से पीठ में होने वाले दर्द में आराम मिलता है।
  • इस आसन को करने से शरीर में लचीलापन आता है। यह आसन पीठ को मजबूत बनाने में बहुत सहायक होता है।

महिलाओं के लिए लाभकारी

  • महिलाओं के लिए इस आसन का नियमित अभ्यास बहुत ज्यादा लाभकारी होता है।
  • इससे महिलाओ को होने वाली थकान से राहत मिलती है साथ ही ये आसन सेक्स लाइफ को सुधारने में मदद करता है।

पेट की चर्बी घटाने में लाभकारी

  • इस आसन को करते समय पेट में खिचाव होता है जिससे पेट के आस-पास जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद मिलती है।
  • इस आसन के नियमित अभ्यास से वजन को कम किया जा सकता है साथ ही ये शरीर को फिट रखने में सहायक होता है।

पाचन क्रिया करे बेहतर

  • इस आसन को करने से पाचन क्रिया मजबूत होती है और साथ ही गैस, एसिडिटी की समस्या में आराम मिलता है।
  • इसके अभ्यास से पेट से सम्बन्धित हर प्रकार के विकारो से बचा जा सकता है।

सावधानियां :

जब भी हम पहली बार किसी आसन का अभ्यास कर रहे हो तो हमे उसे करते समय बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। शुरू में किसी भी आसन को ज्यादा देर तक नही करना चाहिए, धीरे धीरे अभ्यास करने के बाद ही आसन को करना चाहिए। अगर आपको इस आसन को करते समय गर्दन, घुटने या पीठ आदि में बहुत ज्यादा दर्द का अनुभव हो रहा हो तो आपको चिकित्सक से परामर्श लेकर ही इस आसन को करना चाहिए। दिल के मरीज को किसी भी आसन को करने के पूर्व चिकित्सक से परामर्श ज़रूर लेना चाहिए।  

आज के लेख में आपने बितिलासन को करने की विधि और इससे मिलने वाले फ़ायदों के बारे में जाना । इसका अभ्यास रोज़ाना करने और इसके फ़ायदों का लाभ ज़रूर उठायें।

Subscribe to