स्वास्थ्य गुणों से भरपूर है ब्लूबेरी- जाने इसके बेमिसाल फायदे

स्वास्थ्य गुणों से भरपूर है ब्लूबेरी- जाने इसके बेमिसाल फायदे

ब्लूबेरी दिखने में जितना सुन्दर होता है, उससे कई ज्यादा इसके फायदे होते है| इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन आदि पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाये जाते है| यह सभी पोषक तत्व आपको बीमारियो से लड़ने में मदद करते है| साथ ही इसमें फाइबर की मात्रा भी भरपूर होती है, जो आपके शरीर की अतिरिक्त चर्बी को जला कर वजन कम करने में सहायक है।

ब्लूबेरी के सेवन से पाचन शक्ति बढ़ती है| इससे तनाव दूर होता है| आपको शायद जानकर यकीं नहीं हो लेकिन यह छोटा सा फल कैंसर और मधुमेह जैसी बीमारियो को दूर करने में भी सहायक है| आप ब्लूबेरी को कई तरह से प्रयोग में ले सकते है, जैसे की आप इसके फल को सलाद के रूप में भी खा सकते है, और इसका जूस बना के भी पी सकते है, ये दोनों ही तरह से शरीर को फायदा करता है|

ब्लूबेरी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को बीमारियो से दूर रखने में मदद करते है| तो आइये जानते है Blueberry Benefits in Hindi, इससे मिलने वाले और भी कई फायदे और बनाइये अपनी लाइफ को और बेहतर|
 

Blueberry Benefits in Hindi: ब्लूबेरी से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ

 

Blueberry Benefits in Hindi

 

मधुमेह से बचाये

ब्लूबेरी के सेवन से आप मधुमेह और शुगर जैसी बड़ी बीमारियो को कंट्रोल में कर सकते है। इसकी पत्तियों का सेवन भी मधुमेह में लाभकारी माना गया है, जर्नल ऑफ़ नुट्रिशन के अनुसार इसकी पत्तियों में एंथोसियानीडीनस नामक तत्व मौजूद होते है, जो मेटाबोलिज्म की प्रक्रिया को सुचारू कर शरीर में ग्लूकोस कि मात्रा को नियंत्रित करते है, जिससे ब्लड में शुगर का स्तर नहीं बढ़ता है और मधुमेह जैसी बीमारी होने से आप बचे रहते है।

  1. कैंसर का खतरा कम करे
  2. ब्लूबेरी का नियमित सेवन करके आप कैंसर जैसे खतरे को काफी हद तक कम कर सकते है|
  3. ब्लूबेरी में एलेगिक एसिड तथा टेरोस्टिलबीन नामक तत्व मौजूद होता है जो आपको कैंसर से बचाने में मदद करता है।
 

दिल की बीमारी

ब्लूबेरी के सेवन से दिल की बीमारी का खतरा भी कम किया जा सकता है, यह धमनियों में खून का थक्का जमने नहीं देता, सिर्फ यही नहीं ब्लूबेरी का सेवन हार्ट अटैक की सम्भावनाओं को भी कम करता है। अमेरिकी कृषि विभाग की अगुआई में हुए एक शोध में पाया गया की ब्लूबेरी के सेवन से दिल का दौरा पड़ने की आशंका कम होती है। इसमें फ्लोनोइड नामक पदार्थ पाया जाता है, जो दिल की बीमारियो से आपको बचाता है।
 

आँखों की रोशनी बढ़ाये

Blueberry Benefits for Eyes भी है| आजकल केवल बढ़ती उम्र वालो को ही नहीं, बल्कि छोटी उम्र में ही चस्मा लगना और आँखों से सम्बंधित अन्य समस्याए देखने को मिलती है| लेकिन ब्लूबेरी का सेवन आँखों की इन परेशानियों से राहत दिला सकता है, इसमें मौजूद एंथोसाइनोसाइड्स नामक पोषक तत्व आंखों की रोशनी को बढ़ाता है, और मोतियाबिंद और मायोपिया जैसी बीमारियों में भी लाभकारी सिद्ध होता है।
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- जितना हो सके पानी पिए और रखे अपने आप को स्वस्थ

 

वजन कम करे

ब्लूबेरी शरीर के कोलेस्ट्रोल को बढ़ने से रोकता है, और जमी हुई चर्बी को बहार निकालता है। इसमें मौजूद फाइबर मोटापे को नियंत्रण में रखता है, क्युकी इसमें शुगर लेवल काफी कम होता है, जो दोबारा शरीर की जमा चर्बी को और बढ़ने नहीं देता है और आपका वजन सही फिगर और शेप में भी रहता है। 
 

तनाव से दिलाये राहत

आज कल की जिंदगी में तनाव महसूस होना आम बात है, लेकिन ब्लूबेरी को खाने से या इसके जूस के सेवन करने से आप तनाव से राहत पा सकते है, हफ्ते में यदि दो दिन भी आप इसका सेवन करते है तो बेहतर महसूस करते है|
 

Health Benefits of Blueberry:- ब्लूबेरी से होने वाले अन्य फायदे भी जाने     

  1. ब्लूबेरी से दिल का दौरा पड़ने की आशंका कम होती है|
  2. ब्लूबेरी के सेवन से कब्ज की शिकायत भी दूर होती है।
  3. ब्लूबेरी का सेवन हाइपरटेंशन को भी काबू में लाता है।
  4. ब्लूबेरी का सेवन आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है
  5. ब्लूबेरी का सेवन आपकी पाचन क्रिया को सही रखने में मदद करता है।
  6. Blueberry Juice का सेवन भी आपको कई बड़ी बीमारी से बचने में मदद करता है।
  7. ब्लूबेरी में मौजूद एंटीऑक्ससीडेंट गुण संक्रमण से भी बचाता है
  8. ब्लूबेरी के सेवन से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी भी दूर हो जाती है।
  9. ब्लूबेरी को खाने से आप हार्ट अटैक जैसी समस्या से भी बच सकते है।
  10. अगर बढ़ती उम्र की वजह से आपकी आँखों की रोशनी कमजोर हो रहो हो तो ब्लूबेरी से आपके आँखों की रौशनी बढ़ती है|
 

ब्लूबेरी के अधिक सेवन से बचे

ब्लूबेरी के कई फायदे है, लेकिन कुछ दुष्प्रभाव भी है और वो यह की ब्लूबेरी, खून में शक्कर की मात्रा को कम करने में बहुत मदद करता है। पर इसके अतियाधिक सेवन करने से खून में शक्कर की मात्रा जरुरत से ज्यादा कम हो जाती है। जो खतरनाक भी साबित हो सकता है।

Subscribe to