अब रोजाना नाश्ता करके कम करें अपना वजन

अब रोजाना नाश्ता करके कम करें अपना वजन

आज की लाइफस्टाइल में हर कोई अपने वजन को लेकर गंभीर है, और ऐसा हो भी क्यों ना हर कोई चाहता है की उसका वजन संतुलित हो| लेकिन क्या आप जानते है की सिर्फ वजन कम करना ही काफी नहीं होता है, नियंत्रित वजन के साथ आपका अच्छा फिगर और बॉडी का शेप भी बहुत मायने रखता है।

वजन कम करने के लिए आप हमेशा से यही सुनते आ रहे होंगे की| व्यायाम करने से मोटापा कम होता है, बॉडी शेप में आती है| लेकिन समय की कमी के चलते हर किसी के लिए रोज- रोज व्यायाम करना बस की बात नहीं है| आपको शायद जानकर आश्चर्य होगा लेकिन हम आपको बताना चाहते है की सुबह के वक्त नाश्ता करके भी आप अपना वजन घटा सकते है|

इसके लिए अगर आप साधारण ब्रेकफास्ट कर रहे है, तो हम आपको बताना चाहते है की वजन कम करने के लिए आपको अच्छे और हाई प्रोटीन वाले ब्रेकफास्ट को लेना शुरू करना पड़ेगा| यह नाश्ता ना केवल आपके प्रोटीन की कमी को पूरा करेगा, बल्कि पुरे दिन आपके शरीर को नई ऊर्जा से भरपूर रखेगा।

ब्रेकफास्ट में अगर हम सिर्फ साधारण ब्रेकफास्ट लेते है, तो यह हमारे वजन को कम नहीं करेगा,  अक्सर लोग यह सोचते है की हम ब्रेकफास्ट लेते है, लेकिन यह हमारे वजन को कम नहीं करता| तो हम आपको बताना चाहते है की चिप्स, बर्गर्स इस तरह की चीज़ो से वजन नहीं घटता| इसलिए आज हम आपको प्रोटीन से भरपूर ब्रेकफास्ट बताएँगे जिससे की आपकी भूख भी नियंत्रित रहेगी और आप अपना वजन भी कम कर पाएंगे| तो आइये जाने Breakfast for Weight Loss in Hindi.
 

Breakfast for Weight Loss in Hindi: वजन कम करने वाले नाश्ते

 

Breakfast for Weight Loss in Hindi

 

दलिया का सेवन जरुरी

उच्च फाइबर और प्रोटीन से भरपूर दलिया आपके वजन को कम करने में लाभकारी होता है। यह आपके शरीर की चर्बी को जलाता है, जिससे धीरे धीरे वजन कम होने लगता है| यह खाने में ज्यादा हल्का नहीं होता, इसलिए दूसरे नाश्तो की तरह इसे खाने से बार बार भूख लगने की समस्या ख़त्म हो जाती है| इसलिए इसे अपने नाश्ते में जरूर शामिल करना चाहिए|
 

अंडे के फायदे

सुबह के समय शरीर को प्रोटीन की आवश्यकता होती है, इसलिए रोजाना सुबह 2 अंडे का सेवन जरूर करे| इससे आपको बहुत देर तक भूख भी नहीं लगेगी और प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में मिलेगा। यह वजन कम करने का सबसे सरल और आसान तरीका है| अंडा खाने से शरीर को ताकत भी मिलती है| इससे शरीर को गर्मी मिलती है| इसलिए ठंड के दिनों में बच्चे को अंडा जरूर खिलाना चाहिए|
 

उबला हुआ चना

यदि आप चाहते है की आपके नाश्ते से आपका वजन कम हो, साथ ही आपके बाल भी अच्छे बने| तो आपको आयरन से भरपूर नाश्ता करना चाहिए| इसके लिए आप सुबह के नाश्ते में उबले हुए चनो का सेवन करे| इसका सलाद बना के खाने से भी वजन कम होता है।  इसके लिए एक अनार में एक कप उबले हुए चने मिला ले, अब इसमें स्वादनुसार चाट मसाला और निम्बू का रस मिलाये और इस सलाद को खाए।
 

वेजिटेबल शेक

वजन घटाने में लिक्विड चीज़े ज्यादा फायदा करती है| और सब्जिया तो बहुत फायदेमंद होती है| तो आज से ही अपनी पसंदीदा वेजिटेबल्स का जूस निकालकर कर उसमे स्वादानुसार थोड़ा नमक  और निम्बू का रस मिला ले, और इसका सेवन करे। यह बढ़ते शरीर और वजन को कम करने में बेहद फायदेमंद होगा। आप टमाटर, गाजर, पालक आदि का इस्तेमाल कर सकते है|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए कड़ी पत्ता (मीठी नीम) के अनसुने स्वास्थ्य लाभ
 

सूजी का उपमा

अगर आप दलिया खाकर बोर हो गए है तो सूजी का उपमा भी आपके लिए बेहतरीन Healthy Breakfast for Weight Loss है| यह भी आपके वजन को नियंत्रित रखने में मदद करता है| सूजी के उपमे को बनाने के कई तरीके है, जैसे आप इसे स्पाइसी या फिर वेजिटेबल्स डाल कर भी बना सकते है।
 

ब्राउन ब्रेड

यदि आप एक हेल्थी ब्रेकफास्ट करना चाहते है, तो ब्राउन ब्रेड को अपने नाश्ते में शामिल करे, इसमें टमाटर, बॉईल आलू , हरी चटनी या कोई अन्य वेजिटेबल्स मिलाकर एक वेजिटेबल ब्राउन ब्रेड सैंडविच तैयार करले और नाश्ते में खाए, यह आपके वजन को नियंत्रित रखने में मदद करेगा साथ ही भूख को भी कंट्रोल में रखेगा|
 

वजन कम करने वाले अन्य आहार इन्हे भी जाने:-

  1. ओट्समील के सेवन से भी आप अपने बढ़ते वजन को काबू में कर सकते है।
  2. पेट की चर्बी कम करने के लिए उपमा भी एक अच्छा और पोस्टिक आहार है।
  3. दिन में जितना हो सके उतने सलाद को अपने खाने में शामिल करने से भी वजन कम होता है।
  4. वजन कम करने के लिए केला अच्छा Weight Loss Food है| सुबह के समय इसे नाश्ते में लेने से पुरे दिन के लिए ऊर्जा मिलती है|
  5. दही का सेवन भी पाचन क्रिया को सही रखता है, इसके साथ ही यह वजन कम करने में भी फायदेमंद  है।
  6. वजन कम करने के लिए उबली हुई सब्जियों को भी आप स्वादानुसार नमक और निम्बू का रस मिला के खा सकते है।
  7. टोफू और सोया लो कैलोरी फैट होता है, जिसमे प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसके सेवन से आपके शरीर में अतिरिक्त चर्बी जमा नहीं होती है, और वजन भी नहीं बढ़ता है।