दिल के रोग, कैंसर सहित कई बीमारियो में फायदेमंद है स्ट्रॉबेरी

दिल के रोग, कैंसर सहित कई बीमारियो में फायदेमंद है स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी एक ऐसा मनमोहक फल है, जिसे देख कर हर कोई उसे खाने की इच्छा करता है, दिल के आकार का बना हुआ स्ट्रॉबेरी स्वाद में हल्का खट्टा और मीठा होता है। स्ट्रॉबेरी को कई रूपों में प्रयोग में लिया जाता है, जैसे सलाद, शेक, आइस-क्रीम, जेली बनाने के लिए, इसके अतिरिक्त दही जैसी खाने की और कई सारी चीज़ो में इसका इस्तेमाल किया जाता है। पहले यह फल इतनी आसानी से हर कही नहीं मिलता था, लेकिन अब यह लगभग पुरे भारत में उपलब्ध है। अगर आप इसका सेवन अभी से करना चाहते है तो यही समय है, क्युकी यह फल इसी सीजन में अक्सर ज्यादा देखने को मिलता है।

अगर हम स्ट्रॉबेरी के फायदों के बारे में बात करे तो इसमें कई प्रमुख विटामिन और पोषक तत्व मौजद होते है। इसके साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है| इसमें विटामिन ए की प्रचुर मात्रा पायी जाती है| जो आपके शरीर  के लिए लाभप्रद है। सिर्फ यही नहीं यह कैल्शियम, फ़ास्फ़रोस, फॉलिक एसिड और पोटैशियम से भरपूर होता है। यह ना केवल आपको स्वास्थ्य लाभ देता है, बल्कि इससे आपकी त्वचा भी निखरती है| आइये जाने Strawberry Benefits in Hindi.
 

Strawberry Benefits in Hindi: जानिए स्ट्रॉबेरी से होने वाले बेहतरीन फायदे

 

Strawberry Benefits in Hindi.

 

आँखों के लिए फायदेमंद

स्ट्रॉबेरी आँखों के लिए बहुत लाभकारी माना गया है, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपकी आँखों की समस्याओ को दूर करता है और साथ ही आँखों की रोशनी बढ़ाता है। साइंस यूनिवर्सिटी में किये गए शोधो के मुताबित, अगर रोजाना एक बोल स्ट्रॉबेरी को खाया जाये तो यह आँखों के रेटिनल सेल्स की उम्र बढ़ाता है।
 

हड्डियां मजबूत करे

स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से हड्डिया मजबूत बनती है| दरहसल इसमें मौजूद पोटैशियम, विटामिन और मेग्नीज़ हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसलिए बच्चो को इसे खाने के लिए जरूर देना चाहिए|
 

कैंसर से लड़ने में सहायक

कैंसर जैसी गंभीर बीमारियो के लडने में भी स्ट्रॉबेरी एक अच्छी औषधि की तरह काम करती है, इसमें एंटीऑक्सीडेंट और कैंसर से लड़ने वाले वो तत्व होते हैं जो कि हर तरह के कैंसर से लड़ सकते हैं। इसमें फ्लेवोनॉइड, केंफेरॉल, फोलेट और विटामिन सी मौजूद होता है जो कि कैंसर पैदा करने वाले सेल्स का खात्मा करता है|
 

हार्ट अटैक से बचाये

स्ट्रॉबेरी में पोटैशियम होता है, जो हार्ट अटैक के रिस्क को कम करता है, और कभी भी इस खतरे को और बढ़ने नहीं देता, इसमें मौजूद फोलेट लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण भी करता है।
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए कड़ी पत्ता (मीठी नीम) के अनसुने स्वास्थ्य लाभ
 

वजन कम करने के लिए सहायक

स्ट्रॉबेरी एक अच्छा Weight Loss Food है| अगर आप अपना वजन कम करना चाहते है, तो रोजाना 1 कप बॉउल स्ट्रॉबेरी जरूर  खाए यह फैट फ्री और लो कैलोरी वाला फल है। जिससे आपको एक अच्छा फिगर और साइज मिलेगा।
 

दांतो को करे सफ़ेद

स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी होता है, जो दांतो के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है, यह आपके दांतो की खोई हुई चमक को दोबारा ले आता है। इससे ना केवल दांत चमकेंगे बल्कि सफ़ेद भी होंगे।
 

कील-मुँहासे कम करे

मुँहासे की समस्या एक बार होने पर इतनी आसानी से नहीं जाती| लेकिन स्ट्रॉबेरी के सेवन से इस समस्या से निजाद मिलती है, इससे बने पेस्ट को चेहरे पर लगाने से चेहरे के पोर्स खुलने लगते है, और त्वचा के भीतरी परत में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं इसके साथ ही यह चेहरे की गन्दगी को भी साफ़ करता है, और कील-मुहासों की समस्या से छुटकारा दिलाता है|
 

बालो को झरने से रोके

Strawberry Benefits for Hair भी है| स्ट्रॉबेरी से हम झड़ते बालो को भी रोक सकते है, इसके लिए 2 स्ट्रॉबेरी को मैश कर ले, अब इसमें कोकोनट आयल और शहद मिलाकर पूरी तरह से बालो की जड़ो में मालिश करे, कुछ देर रखने के बाद इसको धोले। ऐसा हफ्ते में दो बार करने से बालो में फरक नज़र आएगा।
 

Health Benefits of Strawberries: स्ट्रॉबेरी से होने वाले अन्य लाभ

  1. स्ट्रॉबेरी के सेवन से त्वचा में लालिमा आती है|
  2. स्ट्रॉबेरी आँखों की रोशनी को बढ़ाने में सहायक है|
  3. यह शरीर के इम्यून सिस्टम को ठीक करता है|
  4. स्ट्रॉबेरी का सेवन आपके बढ़ते वजन को भी कम करता है।
  5. कैंसर और हार्ट अटैक जैसी बड़ी बीमारियो से लड़ने में फायदेमंद है|
  6. स्ट्रॉबेरी का सेवन ब्लड प्रेशर की परेशानियों को भी कंट्रोल में रखता है।
  7. स्ट्रॉबेरी खाने से ह्रदय सम्भंदित समस्या से भी आपको आराम मिलता है।
  8. इससे आपके बालो का डैंड्रफ भी कम होता है, और बाल गिरना भी बंद होता है|
  9. स्ट्रॉबेरी का सेवन बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी कम करता है।
  10. स्ट्रॉबेरी को आप स्किन टोनर के रूप में भी तैयार कर सकते है, जिससे आपकी त्वचा कोमल और मुलायम बन सके। 
Subscribe to