Bridal Lehenga Selection Tips: ऐसे चुनें आपकी शादी का लहंगा

Bridal Lehenga Selection Tips: ऐसे चुनें आपकी शादी का लहंगा

शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। हर दुल्हन चाहती है की वह शादी वाले दिन सबसे सुंदर दिखे, ताकि लोग उसकी सुंदरता देखकर तारीफों के पुल बांधते न थके।

दुल्हन के सुन्दर दिखने के लिए लहंगे की भूमिका अहम होती है।इसके लिए जरूरी है यह जानना की आप पर किस तरह का लहंगा सूट करेगा जो आपके सुंदरता में चार चाँद लगा सकता है।

बाजारों में दुल्हन के लिए कई वैराईटी के लहंगे उपलब्ध रहते है जिनमे हजारों कलर्स भी होते है।यह देखकर लड़किया कंफ्यूज हो जाती है की कौन से कलर का लहंगा हम पर अच्छा लगेगा।जिसके चलते वे कभी कभी गलत लहंगा पसंद भी कर लेती है।

इस प्रकार की दुविधा को दूर करने के लिए इस लेख के द्वारा हम आपको Bridal Lehenga Selection Tips दे रहे है जो आपको आपके पसंद का लहंगा चुनने में मदद करेगा।

Bridal Lehenga Selection Tips in Hindi: शादी के लहंगे के बेहतरीन डिजाइन

How-to-Choose-a-Bridal-Lehenga

लाल लहंगा

Red-Lehenga

  • रेड लहंगा हर किसी की पर्सनालिटी पर आसानी से सूट कर जाता है।
  • यह कलर रंगत को निखारने का काम करता है।और इसमें रेड के साथ गोल्डन की कारीगरी आपके लुक की शोभा को और बढ़ाएगी।
  • इसका चलन शादियों में ज्यादा होता है क्यूंकि इसे शगुन का रंग माना जाता है।

हरा लहंगा

Green-Lehenga

  • आजकल शादियों में हरे रंग के इस कलर का भी चलन बढ़ गया है।
  • यह कलर भी लुक को और निखारता है।साथ ही यह आपको कॉमन कलर होने से भी बचाने में मदद करेगा।

नारंगी लहंगा

Orange-Lehenga

  • दुल्हन के लिबास में नारंगी कलर का लहंगा भी बहुत खूबसूरत लगता है।
  • नारंगी के साथ यदि आपके लहंगे में गोल्डन कलर है तो यह दिखने में बाकी लोगो से आपको अलग रखेगा।
  • आप इससे मैचिंग शादी के लिए ज्वेलरी का भी चुनाव करे।

पीला लहंगा

Yellow-Lehenga

  • पीले कलर के लहंगे को आप दिन में पहने या फिर रात में इसकी अपनी अलग ही शोभा होती है।
  • यह कलर लोगो को अपनी ओर आकर्षित करता है।इसे पहनकर आप लोगो की नज़रों से हट नहीं पाएंगी।

पिंक लहंगा

Pink-Lehenga

  • अधिकतर लड़कियों का यह बहुत ही पसंदीदा कलर होता है।
  • इस कलर के लहंगे को पहनकर आप गुलाब की तरह खिल उठेंगी।

मैरून लहंगा

Maroon-Lehenga

  • इस कलर के लहंगे को पहनकर आपके व्यक्तित्व में निखार आता है।
  • यह आपको रॉयल लुक देगा।

मल्टी कलर लहंगा

Multicolor-Lehenga

  • आजकल मल्टी कलर के लहंगे का भी ट्रेंड बढ़ गया है।
  • यदि आपको पर्टिकुलर एक ही रंग का लहंगा नहीं पहनना है तो आप मल्टी कलर के लहंगे का चुनाव कर सकती है।
Subscribe to