जानिए अरंडी के तेल के फायदे, स्वास्थ्य और सौन्दर्य गुणों से है भरपूर

जानिए अरंडी के तेल के फायदे, स्वास्थ्य और सौन्दर्य गुणों से है भरपूर

कैस्टर ऑइल को अरंडी का तेल भी कहा जाता है| यह एक तरह का चिपचिपा तेल होता है, जो की एन्टी-इन्फ्लैमटोरी और एन्टी-बैक्टिरीअल गुणों से भरपूर होता है|

कई लोग इसका प्रयोग गेंहू में धनुर पड़ने से बचने के लिए करते है| गेंहू को साफ़ करने के बाद यदि उसपर अरंडी का तेल लगा दिया जाये तो साल भर आपका गेंहू अच्छा रहता है|

अरंडी का तेल बहुत सारे गुणों से भरपूर होता है, यह आपको स्वास्थ्य के साथ साथ कई सोंदर्य फायदे भी देता है| दरहसल अरंडी की जड़ और पत्तो में औषधीय गुण होते है, इसलिए इसके बीजों से निकाला गया अरंडी का तेल भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है|

इस तेल से जकड़न दूर होती है, तथा यह शरीर को गतिशील बनाये रखने में भी मदद करता है| इससे रोजमर्रा के होने वाले कमर दर्द से भी छुटकारा पाया जा सकता है| आइये आज के लेख में विस्तार से जाने Castor Oil Benefits in Hindi.
 

Castor Oil Benefits in Hindi - कैस्टर ऑयल के अनगिनत लाभ

 

Castor Oil Benefits in Hindi

 

बालो के लिए फायदेमंद

  1. धुप, प्रदूषण और ठीक तरह से खानपान ना होने के कारण बाल ख़राब हो जाते है और टूटकर झड़ने लगते है| ऐसे में यदि आप आपके बालो को वापिस मजबूत करना चाहते है तो कैस्टर ऑइल आपके लिए एक बेहतरीन उपाय साबित होगा।
  2. एक कटोरी में कैस्टर ऑइल गर्म करें, ताकि इसका गाढ़ापन कम हो जाए। अब इसे रात के वक्त अपने बालों की जड़ों पर अच्छे से लगाएं और और किसी कपडे से लपेटकर रातभर छोड़ दें। अगले दिन सुबह बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें। इससे आपके बालो में चमक आती है|
  3. यह तेल Hair Growth में भी काफी मददगार है। प्रयोग के लिए 7 हफ्तों तक लगातार अरंडी तेल का प्रयोग करे, इससे आपके बाल लम्बे और घने होते है। पुरुषों के लिए भी यह तेल बहुत फायदेमंद है तो वो भी इस तेल के इस्तेमाल से गंजेपन की समस्या दूर कर सकते है|
  4. रुसी की समस्या से निजात पाने के लिए भी अरंडी का तेल फायदेमंद है| क्योंकि इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण मौजूद होते है जिससे सिर की त्वचा की खुश्की दूर होती है और त्वचा डैंड्रफ मुक्त बनती है|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- त्वचा की रंगत निखारता है बादाम का तेल, जानिए और भी फायदे

 

वजन घटाने में सहायक

  1. जो लोग वजन घटाने की चाहत रखते है उनके लिए अरंडी का तेल एक रामबाण उपाय है|
  2. प्रयोग के लिए नियमित सुबह खाली पेट दो चम्म्च अरंडी के तेल का सेवन करें| ऐसा 10 दिन तक करना है पर एक दिन छोड़कर, अर्थात आपको 5 दिन ही इसे पीना है|
  3. इसका ज्यादा सेवन ना करे, अरंडी का तेल अधिक लेने से आपको दस्त भी हो सकता है।
 

अच्छी त्वचा के लिए

  1. अरंडी का तेल किशोरों में होने वाली आम समस्या जैसे की मुंहासों आदि में फायदेमंद है| अरंडी के तेल में रायसीनोलिक एसिड मौजूद होता है, जो की मुंहासों को प्रभावी रूप से ठीक करने में मदगर है| प्रयोग के लिए हल्के गर्म पानी से चेहरा धोएं ताकि त्वचा के रोमछिद्र खुल जाए और फिर थोड़ा सा कैस्टर ऑइल लें  अपने चेहरे पर लगाएं। रोजाना रात को इसे लगाये और सुबह चेहरा धो ले, कुछ ही दिनों में मुहासे ख़तम हो जायेंगे|
  2. धुप से त्वचा के झुलसने पर काले दाग पड़ जाते है, जिससे की त्वचा काली दिखाई देती है| ऐसे में Castor Oil for Skin आपकी त्वचा को वापिस ठीक करने में आपकी मदद करता है| एक कटोरी में एक चम्मच अरंडी का तेल तथा एक चम्मच नारियल का तेल लें, और चेहरे की 5-10 मिनट मसाज करे, फिर बेसन से चेहरा धो ले|
 

जोड़ो का दर्द

  1. जोड़ों के दर्द से पीड़ित व्यक्ति के लिए कैस्टर आयल एक अच्छी घरेलू औषधी है| इससे मसाज करने पर शरीर के दर्द से तुरंत आराम मिलता है|
  2. गठिया की समस्या होने पर हफ्ते में दो बार इसके तेल से मालिश करे|
 

फटी एड़िया

  1. फटी एडियो की समस्या से निजात पाने के लिए गर्म अरंडी के तेल को रात के समय में फटी एड़ियों पर लगायें। और अगले दिन सुबह धो ले|
  2. इसको लगातार इस्तेमाल करने पर फटी एड़िया और इससे वाले होने वाले दर्द से निजात मिलती है|
  ऊपर आपने जाना Castor Oil Benefits in Hindi. आप भी इसके इस्तेमाल से उपरोक्त लाभ पा सकते है, बस एक बात का ख्याल रखे की अच्छी कंपनी का शुद्ध तेल ही इस्तेमाल करे|
Subscribe to