Cockroach Bhagane Ke Tarike: घरेलु उपायों द्वारा पाए कॉकरोच से निजात

Cockroach Bhagane Ke Tarike: घरेलु उपायों द्वारा पाए कॉकरोच से निजात

आपने कहीं ना कहीं किचन, वाश रूम, बरामदे, बालकनी के उन हिस्सों में जहाँ गंदगी जमा रहती है कॉकरोच को जरूर देखा होगा। कुछ लोग कॉकरोच को देखकर चीख भी पड़ते है क्योंकि यह देखने में अच्छे नहीं लगते है और कुछ लोगो को इनसे डर भी लगता है।

कॉकरोच किसी भी मौसम में आ सकते है। यह यदि घर में आ जाते है तो इनके संपर्क में आने से कई प्रकार की बीमारियाँ भी हो सकती है। इसलिए इनसे बच कर रहना एवं इन्हे दूर करना भी बहुत ज़रुरी होता है।

Cockroach घर के किचन में ज्यादा पाए जाते है। किचन के कोनों में भी कॉकरोच छुपे होते है और जिन स्थानों पर ठंडक होती है वहां पर भी कॉकरोच की संख्या अधिक होती है। इसलिए यह बारिश के मौसम में अधिक दिखाई देते है। साथ ही जिन स्थानों पर गन्दगी होती है वहां पर भी कॉकरोच की संख्या अधिक होती है।

यह खाने पीने की चीजों में भी आ जाते है जिसके कारण लोग इनसे परेशान रहते है। कॉकरोच को घर से बाहर भागने के लिए बाजार में कई उत्पाद मौजूद है परन्तु आप घरेलू उपायों की मदद से भी कॉकरोच को भगा सकते है जानते है Cockroach Bhagane Ke Tarike के बारे में विस्तार से।

Cockroach Bhagane Ke Tarike: जाने कैसे भगाएं अपने घरों से कॉकरोच

cockroachimg

आईये जानते है Home Remedies for Cockroaches कौन कौन से हो सकते है। जिनका आप उपयोग कर सकते है और अपने घरों से कॉकरोच को दूर भगा सकते है।

कीट निवारक नीम का उपयोग

  • नीम एक ऐसी औषधि है जिसका उपयोग करने से कीट पतंगे और मच्छर भी दूर भाग जाते है।
  • इसका उपयोग करने से कॉकरोच को भी दूर किया जा सकता है।
  • आप इसके लिए नीम की पत्तियों या फिर नीम के पाउडर का भी उपयोग कर सकते है।
  • यह आसानी से उपलब्ध हो जाता है। नीम के पाउडर को प्रभावित स्थान पर छिड़क दे ऐसा करने से कॉकरोच भाग जाते है।

मिट्टी का तेल

  • मिट्टी के तेल को केरोसिन का तेल भी कहा जाता है। इसका उपयोग करने से कॉकरोच से छुटकारा मिल जाता है।
  • यह कीड़ों को भगाने में भी मददकारी होता है। इसकी गंध से कॉकरोच दूर चले जाते है।

तेज पत्ते की गंध से दूर भगाये कॉकरोच

  • कॉकरोच को भागने के लिए तेज पत्ते का उपयोग करना बहुत ही असरकारी होता है। इसकी तेज गंध से कॉकरोच दूर भाग जाते है।
  • इसलिए जिस जगह पर कॉकरोच है उस स्थान पर तेज पत्ते को रख दे और यदि आप तेज पत्ते को छोटे छोटे टुकड़ो में तोड़कर डालते है तो इससे वह जल्दी भाग जाते है।
  • यदि आपके घर में कॉकरोच की संख्या ज्यादा है तो आप कुछ दिनों के अंतराल में तेज पत्तों को चेंज करते रहे।

तेज गंध वाली लौंग की कलियों का उपयोग

  • लौंग में तेज गंध होती है जिसका उपयोग करने से कॉकरोच दूर हो जाते है।
  • कॉकरोच के लिए किचन के कोनों और अलमारियों में लौंग को खुला रख दे इसकी गंध से कॉकरोच किचन में नहीं आते है।

असरकारी कॉफी

  • कॉफी का उपयोग करने से भी कॉकरोच को घर से दूर किया जा सकता है।
  • इसके लिए कॉफी के दानो को कॉकरोच वाली जगहों पर रख दे।
  • इन दानो को कॉकरोच खा लेते है जिसके कारण वह मर जाते है। फिर आप उस स्थान की सफाई कर सकते है।

खीरे का उपयोग

  • खीरा भी बहुत उपयोगी होता है । खीरे से भी कॉकरोच दूर भाग जाते है।
  • इसका उपयोग करने के जिस स्थान पर आपको कॉकरोच दिख रहे है उस स्थान पर खीरे के स्लाइस काट कर रख दे।
  • इसकी गंध से भी कॉकरोच को दूर भगाने में मदद मिलती है। यह जीवाणुओं को विकसित नहीं होने देता है।

शक्कर और बेकिंग पाउडर का मेल

  • शक्कर और बेकिंग पाउडर का उपयोग कॉकरोच के लिए असरकारी होता है।
  • शक्कर को खाने के लिए कॉकरोच आते है और यदि उनमे बेकिंग पाउडर मिला दिया जाए तो इससे वह उन्हें मारने का कार्य करते है। इसलिए दोनों का मिश्रण बना कर कॉकरोच वाली जगहों पर रख दे।
  • कॉकरोच जब मर जाए तो उन्हें उस स्थान से हटा दे। इस प्रकार जब भी आपको कॉकरोच घर में दिखते है तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते है।

जानते हैं कुछ अन्य Cockroach Bhagane ke Upay

  • आप कॉकरोच वाली जगहों पर बोरेक्स पउडर का भी इस्तेमाल कर सकते है।
  • अंडे के छिलके से भी कॉकरोच डर कर भाग जाते है। इसलिए आप अपने घर में अंडे के छिलके भी रख सकते है।
  • रेड वाइन भी कॉकरोच को भागने में मदद करती है इसलिए प्रभावित स्थान पर आप रेड वाइन का इस्तेमाल कर सकते है।
  • लहसुन की गंध भी बहुत तेज होती है जो की कॉकरोच को दूर करने में सहायक होती है।
  • प्याज की गंध भी बहुत तेज होती है जिसके गंध से कॉकरोच दूर भागते है आपको यदि घर में कहीं कॉकरोच दिख जाए तो आप उस स्थान पर प्याज काट कर रख दे। कुछ ही देर में आपको वहां पर एक भी कॉकरोच नहीं दिखाई देंगे। आप चाहे तो प्याज के रस का भी छिड़काव कर सकते है। यह भी फ़ायदेमंद होता है।
  • कुनेन की गोली भी कॉकरोच को दूर करने में मदद करती है। इसके लिए आप आपकी अलमारियों और कोनों में कुनेन की गोलियों को रख दे। उस स्थान पर कीड़े और कॉकरोच नहीं आते है।

कॉकरोच के लिए आवश्यक जानकारी

  • किचन में ज्यादातर कॉकरोच होते है इसलिए एक नियमित समय समय पर किचन की सफाई करते रहना चाहिए।
  • पानी को एक ही स्थान पर जमा न होने दे। उसे भी साफ करते रहे।
  • जिस स्थान पर ज्यादा नमी हो उस स्थान पर भी सफाई रखे क्योंकि कॉकरोच गन्दगी वाली जगहों पर जल्दी से पनप जाते है।
  • सब्जियों और फलों के छिलके को खुला न छोड़े क्योंकि उनपर भी कॉकरोच आ जाते है।
  • कॉकरोच को मारने के लिए बाजार में स्प्रे भी आता है आप उसका भी इस्तेमाल कर सकते है।

उपरोक्त Cockroach Bhagane ka Tarika आप अपना सकते है और यह सारी चीजें घरों में आसानी से उपलब्ध भी रहती है, इन्हे आसानी से उपयोग भी किया जा सकता है। साथ ही यह अन्य लोगो के लिए नुकसानदायक भी नहीं होती है।

नोट-जब भी आप इन चीजों को घर के कोनो और अलमारियों में रखते है तो अपने बच्चों का विशेष ध्यान दे की कहीं वह इन चीजों को खा ना ले।

आज के लेख में आपने कॉकरोच भगाने के घरेलू उपायों के बारे में जाना जिससे कॉकरोच को बड़ी आसानी से घर से बाहर निकाला जा सकता है। अगर आपको भी अपने घर में कॉकरोच की समस्या झेलनी पड़ रही है तो लेख में बताये गए उपायों का इस्तेमाल ज़रुर करें।

Subscribe to