Dance To Lose Weight: तेजी से वजन घटाना है तो यह डांस करें

Dance To Lose Weight: तेजी से वजन घटाना है तो यह डांस करें

आज के जमाने में हर कोई फिट रहना चाहता है, और साथ ही स्वस्थ्य भी रहना चाहता है। खुद को फिट रखने के लिए हर कोई तरह तरह की डाइट ले रहा है। जहाँ मोटे लोग अपने बढ़े हुए वजन को लेकर चिंतित है और वे अपना वजन घटाने के लिए बहुत सारे प्रयास कर रहे है। वही दूसरी तरफ जो लोग दुबले- पतले हैं वो मोटे होने के लिए कई तरह की कोशिशें कर रहे हैं।

जो लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे है, वे अगर ऐसा सोचते हैं की वजन आसानी से घट जायेगा तो ऐसा बिलकुल भी नहीं है। बहुत से लोग वजन कम करने के लिए योग करते हैं या जिम जाते है। पर केवल जिम जाने से कुछ नहीं होता जब तक की आप एक अच्छी डाइट को फॉलो नहीं करते। जैसा हमारा भोजन रहेगा ठीक वैसा हमारा शरीर रहेगा।

वजन कम करने के लिए शारीरिक व्यायाम की बहुत जरुरत होती है। ऐसे बहुत से लोग जिनको जिम में मेहनत करना पसंद नहीं करते या फिर जिम जाने में उन्हें आलस आता है। तो आज हम आपको बता रहे है की आप डांस करके भी अपने मोटापे को कम कर सकते है। डांस करने से पूरा शरीर स्वस्थ बना रहता है और पूरे शरीर की एक्सरसाइज भी होती रहती है।

क्या आप जानते है जिम के मुकाबले Dance Workout करने से जल्दी कैलोरी बर्न होती है। जो लोग मोटे है वह अगर रोज डांस करेंगे तो मोटापे से निजात पाने में उन्हें सफलता मिल सकती है। डांस एक कला है और यह विभिन्न प्रकार के होते है। आइये आज हम आपको बताते है Dance To Lose Weight के बारे में विस्तार से।

Dance To Lose Weight: जाने हैं कुछ डांस फॉर्म्स के बारे में जिससे वज़न कम करने में मिलती है मदद

Dance-To-Lose-Weight-in-Hindi

आपने देखा होगा बहुत से लोग मोटापा कम करने के लिए कार्डिओ और ज़ुम्बा डांस की मदद ले रहे है। कार्डिओ की मदद से आप वजन घटा तो सकते है पर इसमें बहुत टाइम लगता है। कार्डिओ में तरह तरह की एक्सरसाइज आती है जैसे- साइकिलिंग, ट्रेडमील आदि। इसके अलावा ज़ुम्बा डांस भी आपको वजन घटाने में मदद करती है। आइये जानते है अलग अलग Dance Workout for Weight Loss in hindi.

ज़ुम्बा डांस:

  • जुंबा डांस एक लैटिन एरोबिक डांस है। ज़ुम्बा डांस में आपको उछल कूद कर डांस करना पड़ता है। यह एक ऐसा डांस है जिसको करके आप खुद को स्वस्थ और फिट रख सकते है।
  • ज़ुम्बा डांस दूसरे डांस की तरह बेहद ही सिंपल व सरल है।
  • इस डांस में फ़ास्ट और स्लो दोनों म्यूजिक पर डांस होता है, अगर आपके गाने तेज bass और trible वाले हो तो ज़ुम्बा डांस करने में ज्यादा मजा आता है।
  • इसमें तेज गति और धीमी गति दोनों में ही डांस किया जाता है।
  • डांस के साथ साथ यह पूरे शरीर को लचीला भी बनता है।
  • इसे रेगुलर करने से ओबेसिटी, हार्ट डिजीज और थायरॉइड जैसी बीमारियों के होने की सम्भावना कम हो जाती है।
  • ज़ुम्बा डांस रोज 1 घंटे करने से आप 400 से 700 कैलोरी बर्न कर सकते है। जिससे आपका फैट जल्दी बर्न होगा और आपका वजन भी घटने लगेगा।
  • जुम्बा डांस को घर पर भी म्यूजिक बजा के कर सकते है इसलिए अगर आप वजन घटाना चाहते है तो ज़ुम्बा डांस ज़रूर करें।

बैली डांस:

  • बैली डांस एक अरेबिक डांस है जो सबसे पहले मिडिल ईस्ट में प्रारंभ हुआ था।
  • यह डांस बहुत से देशों में लोकप्रिय है तथा इसे करते समय आपके शरीर के बहुत से हिस्से मूव करते हैं।
  • बैली डांस के अंतर्गत पेट, कमर और हिप्स के मूवमेंट देखने लायक होते है।
  • बैली डांस में शरीर को लेहरान से अच्छा कार्डियो व्यायाम हो सकता है। जिससे आपका शरीर फिट रहता है।
  • यदि आप अपने पेट और कमर का फैट कम करना चाहते है तो बैली डांस एक बेहतर माध्यम बन सकता है।
  • 1 घण्टा बैली डांस करने से आप 400 कैलोरी तक बर्न कर सकते है।
  • यह डांस फिटनेस वर्कआउट के तौर पर लोकप्रिय बन चूका है। आजकल ज्यादातर जिम और फिटनेस क्लब में बेली डांस सिखाया जाता है।
  • यदि आप अपने पेट और कमर के फैट को जल्दी कम करना चाहते है तो यह Dance Therapy एक अच्छा ऑप्शन है।
  • इसके डांस मूव्स से आपके पेट की मांसपेशियाँ मजबूत होती है और कमर दर्द से छुटकारा मिलता है। यह हमारे शरीर को लचीला बनाता है और इसे सही आकार में लाने में मदद करता है।

मसाला भंगड़ा:

  • भंगड़ा के साथ बॉलीवुड के स्टेप्स, ये वर्क-आउट पश्चिमी देशों में अपनाया गया और अब भारत में भी आ चुका है।
  • मसाला भंगड़ा एक भारतीय कार्डियो फिटनेस प्रोग्राम है जो सभी उम्र और स्तर के लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसे शारीरिक रूप से सक्रिय और कम वजन का लक्ष हासिल करने के लिए किया जाता है।
  • यह डांस मौज मस्ती के साथ किया जाता है और यह आपको थका देता है। जो वजन घटाने के लिए बहुत ज़रूरी है।
  • इसके स्टेप्स थोड़े थोड़े पंजाबी डांस जैसे ही होते है, दिल ख़ुश कर देने वाले।
  • इस डांस के एक सेशन में आप 400 से 500 कैलोरी बर्न कर सकते है।इस डांस में 30 से 45 मिनट का एक सेशन होता है।
  • इसमें डांस के साथ साथ पूरे शरीर का कार्डिओ हो जाता है और आपका वजन भी आसानी से घटने लगता है, इसलिए इसे Dance Exercise भी कहते है।
  • डांस के दौरान हमारे हाथों-पैरों के साथ ही पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है। डांस करने के दौरान शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बहुत तेज होता है।

पोल डांस:

  • हम सभी जानते है की पोल डांस को फिल्मों में नकारात्मक रूप में दिखाया जाता है। यह डांस बार और क्लब में होता है इसलिए लोग इससे बुरी नज़र से देखते है।
  • पश्चिमी देशों में काफी लोकप्रिय है। पोल डांस फिटनेस के लिए भारत में अभी शुरूआती दौर में है।
  • आजकल इस टाइप के डांस को फिटनेस में शामिल कर लिया। यह डांस आपके शरीर के लिए फ़ायदेमंद है।
  • इस डांस में आपको एक पोल पर चढ़ना और लटका पड़ता है और पोल के सहारे डांस स्टेप्स करनी पड़ती है।
  • इस डांस से जाँघों की मसल्स टोन होती हैं, लचीलापन बढ़ता है, पोश्चर सही होता है।
  • यदि आप रोज 20 मिनट तक इससे करते है तो यह आपके वजन को घटाने में मदद करेगा।
  • Dance Movement Therapy व्यक्ति के शरीर और दिमाग की अनुभवी-समर्थित एकता पर आधारित है।

टोन्ड लुक पाने के लिए ज़ुम्बा, सालसा, हिपहॉप जैसे डांस फ़ॉर्म्स अच्छे विकल्प हैं. वहीं स्ट्रेंथ बढ़ाने, हैवी बॉडी पाने के लिए जिम जाना जरूरी है।

Subscribe to