Chuhe Bhagane Ke Gharelu Nuskhe: घरेलू नुस्खों की मदद से चूहों को भगाएं घर से दूर

Chuhe Bhagane Ke Gharelu Nuskhe: घरेलू नुस्खों की मदद से चूहों को भगाएं घर से दूर

अगर आकार के हिसाब से देखें तो चूहा होता तो बहुत छोटा जानवर है परन्तु यह बड़े से बड़ा काम कर जाता है। चूहा अपने नुकीले दांतों के लिए भी बहुत प्रसिद्ध होता है। यह यदि घर में आ जाता है तो घर के सदस्य चूहे से बहुत भयभीत रहते है की कहीं यह कुछ सामान बर्बाद ना करे दे।

Chuhe अपने नुकीले दांतो की मदद से फर्नीचर, कपड़े, कागज़ और खाने योग्य चीजें सभी को कुतर कर बर्बाद कर देते है। इसलिए इन्हे घर से भागना बहुत जरूरी हो जाता है।

लेकिन चूहों को घर से निकालना आसान काम नहीं होता है क्योंकि एक तो यह आकार में छोटे होते है साथ ही इतने फुर्तीले होते हैं की इन्हें पकड़ना भी बहुत मुश्किल काम होता है।

चूहों को घर से निकालने के लिए बाजार में कुछ दवाएँ भी उपलब्ध है परन्तु आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी चूहों को घर से बाहर निकाल सकते है। आईये पढ़ते है वह नुस्खे कौन से है। जाने Chuhe Bhagane Ke Gharelu Nuskhe के बारे में विस्तार से।

Chuhe Bhagane Ke Gharelu Upaye: जाने चूहा भागने के घरेलु उपाय और आवश्यक जानकारी

Chuhe-Bhagane-Ke-Gharelu-Nuskhe-in-Hindi

Chuhe Bhagane ke Upay अनेक है। आइये आज जानते हैं इन्हीं में से कुछ असरकारी उपायों के बारे में। जिससे आपके घर के चूहे दूर भाग जायेंगे।

लाल मिर्च से रखे चूहों को घर से दूर

  • चूहों को घर से दूर रखने के लिए यह बहुत ही असरकारी नुस्खा है।
  • चूहों में सूंघने की शक्ति प्रबल होती है। वह बहुत ही जल्दी सूंघ कर चीजे पहचान लेते है। इसलिए उन्हें जो चीजे पसंद नहीं है उन्हें भी दूर से सूंघ कर वहां से चले जाते है।
  • लाल मिर्च पाउडर भी चूहों को पसंद नहीं है इसलिए जिस जगह से चूहे घर में प्रवेश करते है उस स्थान पर लाल मिर्च पाउडर डाल दे। चूहे घर में घुसेंगे भी नहीं।

चूहों को नहीं पसंद पिपरमिंट

  • चूहे पिपरमिंट की गंघ को नापसंद करते है इसलिए उसके आसपास भी नहीं भटकते है। इसलिए घर के जिस भी स्थान पर आपको लगता है की चूहे वहां आते जाते रहते है।
  • उस स्थान पर एक कॉटन में पिपरमिंट को रख दे। ऐसा करने से चूहे घर से दूर भाग जायेंगे।

तेज पत्ते की गंध

  • तेज पत्ते की गंध भी चूहों को पसंद नहीं होती है।
  • तेज पत्ता भी घरों में आसानी से मिल जाता है इसलिए आप चूहों को भागने के लिए इसका इस्तेमाल आसानी से कर सकते है।
  • यह चूहा भगाने के लिए बहुत ही असरकारी होता है।

बालों का गुच्छा भी है मददगार

  • चूहे इंसान के बालों के गुच्छे से भी डरते है। यदि चूहा बालों को खा ले तो उनसे उसकी मौत भी हो सकती है। इसलिए वह इनसे भी दूर भागते है।
  • आप आसानी से चूहों को भगाने के लिए बालों के गुच्छे का उपयोग कर सकते है।

प्याज से दूर भगाये चूहे

  • प्याज की गंघ भी बहुत तेज होती है जिससे चूहे दूर भागते है। इसलिए आप चूहों के आने के स्थान पर प्याज को काटकर डाल दे।
  • ऐसा करने से चूहे घर में नहीं आते है।

बिल्ली पाले

  • जानवर भी दूसरे जानवरों से डरते है। यदि आप घर में बिल्ली पालते है तो चूहे अपने आप आपके घर में आना कम कर देंगे।
  • बिल्ली चूहों का खाना पसंद करती है जिससे चूहे बिल्ली से डरते है।

पिंजरे का करे उपयोग

  • बाजार में चूहों को पकड़ने के लिए पिंजरा भी आता है जिसमे आप चूहों को आसानी से पकड़ कर घर से बाहर कर सकते है।
  • इस पिंजरे में आप रोटी का टुकड़ा या फिर कुछ खाने की चीज डाल दे। जैसे ही चूहा आता है तो पिंजरा बंद हो जाता है।
  • इस प्रकार आप चूहे को पकड़ सकते है।

ऊंट के पैर के नाखूनों से डराए चूहों को

  • ऊंट के पैर के नाख़ून मिलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन यह चूहों को भगाने में बहुत ही इफेक्टिव होता है।
  • जिस जगह से चूहे आते है उस स्थान पर नाखुनो को रख दें।
  • जब चूहे इन नाखुनो से टच होते है तो वह डर कर दूर भाग जाते है और वापस उस स्थान पर पलटकर भी नहीं आते है।

कुत्ते को पाले

  • कुछ किस्म के कुत्ते भी चूहों को घर में आने नहीं देते है।
  • ऐसे कुत्तों से चूहे भी डरकर अपना रास्ता बदल देते है। इसलिए आप कुत्ता भी पाल सकते है।

काली मिर्च का उपयोग

  • काली मिर्च भी चूहों को भगाने के लिए बहुत ही असरकारी होती है।
  • इसके लिए जिन जगहों पर चूहे छुपते है उन जगहों पर काली मिर्च को डाल दे। ऐसा करने से उस स्थान पर चूहे नहीं आएंगे।

आवश्यक जानकारी

  • घर में चूहे तभी ज्यादा आते है जब सही ढंग से साफ़ सफाई नहीं होती है। इसलिए घर की नियमित रूप से साफ सफाई करे। यह स्वस्थ्य रहने की दृष्टि से भी आवश्यक होता है।
  • साथ ही घर में जो सामान रखे होते हैं वह भी व्यवस्थित तरीके से रखे ताकि चूहे उसमे अपना घर ना बना सके।
  • अपने घर में या फिर आसपास कचरे को एकत्रित न होने दें। यह भी चूहों को आमंत्रण देता है। इसलिए साफ सफाई पर विशेष ध्यान दे।
  • खाने पीने की चीजों को खुला न छोड़ें। चूहों के कारण बीमारियाँ भी हो सकती है।
  • यदि किसी भी स्थान से चूहे के मरने के बाद गंध आती है तो उसे तुरंत साफ करे इससे संक्रमण फैल सकता है।
  • यदि आप चूहे मारने की दवा का उपयोग कर रहे है तो उसे सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करे। चूहों के मारने की दवा में पॉइजन होता है जिसे खा का चूहे मर जाते है। इसलिए इसे बच्चों की पहुंच से दूर रखे। साथ ही यदि कोई पालतू जानवर भी घर में है तो उससे भी दूरी बनाकर रखे।

उपरोक्त विधि द्वारा आप आसानी से चूहों को घर से दूर भगा सकते है। साथ ही यदि आप चूहों को मरना नहीं चाहते है तो यह आपके लिए बहुत ही अच्छे विकल्प साबित होंगे। ऐसा करके आप चूहों को जीवन दान देंगे और उनके आतंक से भी बच सकेंगे। अपनी कीमती चीजों को चूहों से बचा कर रखा करे और उनसे होने वाले संक्रमण से भी बचे। जितना हो सके चूहों को घर में कम मरने दे क्योंकि यह गंदगी के साथ साथ बीमारियाँ भी फैला सकते है।

Subscribe to