Effects Of Land Pollution: किस प्रकार के प्रभाव छोड़ते हैं भूमि प्रदूषण?

Effects Of Land Pollution: किस प्रकार के प्रभाव छोड़ते हैं भूमि प्रदूषण?

आज के युग में प्रदूषण बहुत बढ़ गया है। हर चीज में प्रदूषण हो रहा है। आज प्राकृतिक चीजे सुरक्षित नहीं है उन्हें भारी मात्रा में नुकसान हो रहा है।

आज जल, हवा और मिट्टी हर चीज प्रदूषित हो चुकी है। हम जिस धरती पर रह रहे है यदि वह प्रदूषित हो जाएगी तो मनुष्य का यहां पर रहना मुश्किल हो जाएगा। साथ ही जीव जंतु भी सही से नहीं रह पाएंगे।

आपको बता दे की आज भूमि प्रदूषण बहुत जोरो शोरो से हो रहा है जिसके कारण अनेक तरह के नुकसानों का सामना करना पड़ रहा है। इस प्रदूषण के बारे में मनुष्य को जागरूक होने की जरुरत है ताकि इस प्रकार के प्रदूषण से पृथ्वी को बचा कर रखा जा सके।

भूमि प्रदूषण का कारण मनुष्य भी हो सकते है और साथ ही प्राकृतिक आपदाओं के कारण भी भूमि को नुकसान होता है और वह प्रदूषित हो जाती है। इसलिए मनुष्य को भूमि प्रदूषण के बारे में जानकारी होना ज़रुरी है। ताकि वह भूमि को प्रदूषित होने से बचा सके और खुद व अपने परिवार को भी सुरक्षित रख सके। इस लेख में हम आपको भूमि के प्रदूषण से जुड़ी जानकारी दे रहे है। इसके लिए जानते है Effects Of Land Pollution के बारे में विस्तार से।

Effects Of Land Pollution: जाने भूमि के प्रदूषित होने के कारण और इसके प्रभाव

Land Pollution Information

  • भूमि के द्वारा मनुष्य को रहने के लिए घर तो मिलता ही है साथ ही उसे जीवन यापन करने के लिए अनेक वस्तुएँ भी मिलती है।
  • भूमि पर ही मनुष्य खेती कर के अपने खाने योग्य चीजों को ऊगा सकता है। मनुष्य के साथ साथ भूमि जानवरों और पक्षियों के लिए भी बहुत ही महत्वपूर्ण होती है।
  • यह एक ऐसी जगह होती है जहाँ हर तरह का जीव आसानी से अपना जीवन जी सकता है। भूमि का हमारे जीवन में बहुत ज्यादा महत्व होता है इसलिए भूमि का स्वस्थ और प्रदूषण रहित होना बहुत ही ज़रूरी होता है।

भूमि प्रदुषण के कारण: Causes of Land Pollution

  • प्राकृतिक आपदाओं के कारण भी भूमि प्रदूषित होती है। ज्वालामुखी का फटना, वर्षा का होना और भू स्खलन आदि आपदाओं के कारण भी कई बार भूमि को नुकसान होता है। साथ ही वह प्रदूषित भी हो जाती है।
  • लेकिन इन प्राकृतिक कारणों को रोका नहीं जा सकता है क्योंकि यह प्राकृतिक आपदाएं होती है जिन्हे नियंत्रित नहीं किया जा सकता है।
  • लेकिन हम मनुष्य द्वारा किये जा रहे प्रदूषण को रोक कर भूमि को प्रदूषित होने से बचा सकते है।

कारखाने

  • कारखाने से निकला हुआ अपशिष्ट पदार्थ भूमि को प्रदूषित करते है। यह ऐसे पदार्थ होते है जिन्हे भूमि पर डालने और बहाने से यह भूमि को उपजाऊ रहित बना देते है। उससे खेती नहीं हो पाती है और उस स्थान पर पेड़ पौधे नहीं उग पाते है।
  • कारखाने से निकला हुआ गन्दा और रासायनिक पानी नदियों जैसे जल स्त्रोतों में बहा दिया जाता है। जिसके कारण जल भी पीने लायक नहीं रहता है और उस पानी से भूमि की सिचाई भी नहीं की जा सकती है क्योंकि ऐसे पानी से पौधे भी नहीं उग पाते है।

शहरी कचरा

  • शहरी कचरा भी भूमि को प्रदूषित करता है। शहरों से जो कचरा निकलता है वह भूमि पर फेक दिया जाता है जिसके कारण वह भूमि बंजर हो जाती है। उस स्थान पर खेती नहीं की जा सकती है न ही कोई पेड़ पौधे उग पाते है। जीव जंतु भी ऐसे स्थानों पर नहीं रह पाते है।
  • कचरे में पॉलीथिन का इस्तेमाल किया जाता है जिसके कारण पॉलीथिन भूमि पर पड़ी रहती है और पॉलिथीन मिट्टी के साथ नहीं मिलती है। इसके रासायनिक तत्व भी भूमि में मिल जाते है इसलिए ऐसी भूमि भी ज़हरीली बन जाती है।
  • इसलिए कचरे को भूमि पर नहीं फेकना चाहिए बल्कि उसको रिसायकिल कर लेना चाहिए।

कृषि में उर्वरको का उपयोग

  • कृषि में कई लोग ऐसे रासायनिक उर्वरको का उपयोग करते है जो की मिट्टी के उपजाऊ पन को नष्ट कर देते है।
  • यह उर्वरक कई तरह के जहरीले रसायन से निर्मित होते है। इनका उपयोग करने से पौधों को तो हानि होती है साथ ही उस मिट्टी में कई अन्य पौधे भी नहीं पनप पाते है।
  • उर्वरको के साथ रासायनिक कीटनाशकों का उपयोग करने से भी भूमि प्रदूषित हो जाती है। इसलिए ऐसे रासायनिक उर्वरको और कीटनाशकों का उपयोग नहीं करना चाहिए।

अन्य कारण

  • इसके अलावा घरो और होटलों आदि से निकले अपशिष्ट पदार्थों के कारण भी भूमि प्रदूषित होती है।
  • साथ ही सड़को और भवनों के निर्माण से जो ठोस कचरा निकलता है वो भी भूमि प्रदूषण का कारन होता है।

उपरोक्त Causes of Soil Pollution है जिनसे भूमि प्रदूषित हो जाती है। ऐसे कारणों को होने देने से रोकना चाहिए।

कैसे करे बचाव

  • भूमि प्रदूषण से बचने के लिए अधिक से अधिक वृक्षों को लगाना चाहिए। वृक्षों से आपको शुद्ध हवा मिलती है साथ ही वातावरण भी शुद्ध रहता है और आप भूमि के साथ साथ वायु प्रदूषण से भी बच जाते है।
  • वृक्ष वर्षा कराने में भी सहायक होते हैं। इनके होने से वायु में गर्मी भी कम लगती है। इसलिए सभी को वृक्ष ज़रुर लगाने चाहिए।
  • भूमिगत पानी का उपयोग जितना हो सके कम से कम करे और पानी के उपयोग से बचे।
  • प्लास्टिक वाली चीजों का उपयोग कम से कम करे। पॉलीथिन का उपयोग भी कम से कम करे यह वातावरण को प्रदूषित करते है।
  • कारखानों के निकले पदार्थ को कहीं पर भी नहीं बहाना देना चाहिए। उसे किसी ऐसे स्थान पर ही फेंकना चाहिए जहाँ भूमि को किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हो।

अब तो आप समझ ही गए होंगे की भूमि प्रदूषण किन कारणों से होती है। ऐसे कारणों को रोकने का प्रयास करना चाहिए क्योंकि यदि आप इन्हे होने से रोकते है तो ही भूमि प्रदूषित होने से बच जाती है और आप भूमि का सही उपयोग कर पाते है। भूमि पर ही जीवन होता है आप खुद के साथ साथ जीव जंतु और पेड़ पौधों को भी जीवित रखते है। भूमि को प्रदूषित होने से बचाने के साथ आपको चाहिए की आप जल और वायु को भी प्रदूषित होने से बचाये। यह सभी मानव के लिए बहुत ही ज़रूरी होते है। मानव को प्रदूषण के बारे में सोचना बहुत ही ज़रूरी है आप अपने भविष्य के बारे में सोचे और इसके निदान को करने का प्रयत्न करे। साथ ही इसके जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगो को बताए ताकि वह भी आपके इस कार्य में आपका साथ दे सके।

Subscribe to