Fruits For Constipation: कुछ फलों का सेवन करने से हो जाती है कब्ज की समस्या दूर

Fruits For Constipation: कुछ फलों का सेवन करने से हो जाती है कब्ज की समस्या दूर

कब्ज (Constipation) की बीमारी एक बहुत ही सामान्य सी परेशानी है पर अधिकतर लोग इस बारे में बात करने से कतराते है। आज कल के समय में ज्यादातर चीजे ऐसी मिलावट की आने लगी है जिनकी वजह से भी कब्ज की परेशानी होने लग जाती है। सिर्फ बड़े ही नही आज कल बच्चों को भी कब्जियत रहने लगी है।

व्यस्त दिनचर्या में आज कल लोग अपने खान-पान पर ध्यान नही देते और अधिक समय तक भूखे रहना व गलत खाने की वजह से कब्ज की परेशानी ज्यादा होने लगी है। खाने में फाइबर की कमी होने के कारण भी कब्ज की परेशानी रहने लगती है।

कब्ज की परेशानी के कारण पेट की अन्य परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है जैसे खराब पाचन, एसिडिटी, पेट में जलन आदि। अगर सही आहार लिया जाये तो इससे भी कब्ज की परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है।

इसके लिए पानी अधिक मात्रा में पीना अच्छा होता है, कम पानी की वजह से भी कब्ज की समस्या हो सकती है। इसके अतिरिक्त अगर सही फल और सब्जियों को भोजन में शामिल किया जाये तो इससे पाचन क्रिया ठीक होती है और एसिडिटी व कब्ज जैसी परेशानियों से निजात पाई जा सकती है। आइये जानते है Fruits For Constipation के बारे में।  

Fruits For Constipation: जाने कौन कौन से फलों का सेवन कब्ज से राहत देने में है असरकारी

कब्ज के लिए फ्रूट्स: Kabj ka Ilaj

नाशपाती

  • नाशपाती कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए सबसे अच्छा होता है।
  • नाशपाती में सोर्बिटोल होता है जो कब्ज को दूर करने में मदद करता है।
  • नाशपाती का जूस या नाशपाती को काटकर के इसका सेवन करना कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाता है।

सेब

  • सेब इस कब्ज की दिक्कत को दूर करने के लिए बहुत कारगर होता है।
  • इसके लिए सेब का जूस दिन में 2 बार पिए या सेब को काटकर खाए।
  • इससे सेहत भी अच्छी रहेगी और कब्जियत की परेशानी भी नही होगी।

अमरुद

  • अमरुद में ऐसे गुण होते है जो पेट के लिए बहुत लाभकारी होते है।
  • इसके सेवन से कब्ज की इस समस्या से निजात मिल जाती है।

पपीता

  • पपीता पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
  • इससे भी कब्ज की समस्या खत्म होती है।

केला और जामुन

  • केला और जामुन, ये दोनों ही ऐसे फल होते है जो घुलनशील होते है।
  • इसलिए कब्ज की समस्या से आराम पाने के लिए इसका सेवन करना लाभदायक होता है।

कब्ज का उपचार: Constipation Remedy

  • शरीर में पानी की कमी कब्ज का मुख्य कारण है इसलिए दिन में कम से कम 2 से 3 लीटर पानी ज़रुर पियें। आप खाना खाने से पहले, खाना खाते समय या खाने के तुरंत बाद अत्यधिक पानी न पियें। इससे आपकी पाचन क्रिया में सुधार होगा और पेट सबंधी सभी बीमारियों से निजात मिलेगी।
  • खाना खाने के बाद कुछ देर बाद थोड़ी देर ज़रूर टहलें । इससे खाने को पचाने में आसानी होती है। खाना खाने के तुरंत बाद सोये कभी नही।
  • खाना खाने के साथ में फल का सेवन कभी न करे।
  • रात को पानी में मुनक्का भिगो कर रखे और सुबह उसे खा ले, साथ में उसका पानी भी पी ले। इससे कब्ज की परेशानी में आराम मिलेगा।
  • घुलनशील साबुत अनाज को अपनी डाइट में शामिल करे। इससे कब्ज की परेशानी में बहुत आराम मिलेगा।
  • गर्भावस्था के समय कब्ज की परेशानी होना आम बात है इससे बचने के लिए अधिक मात्रा में पानी पियें और व्यायाम करते रहें। इसके अतिरिक्त अपने चिकित्सक से उचित परामर्श लें।
  • अलसी के बीजो को पीसकर रात में इसके एक चम्मच चूर्ण को पानी के साथ खाने से कब्ज से राहत मिलती है। यह एक प्राचीन तरीका है कब्ज की परेशानी से राहत पाने के लिए।
  • अंजीर विटामिन ए, बी और मिनरल्स का बेहतर स्रोत है इसमें फाइबर मौजूद होता है जिससे कब्ज की समस्या को दूर करने के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करने में मदद मिलती है। अंजीर का सेवन करने से कब्ज की परेशानी से छुटकारा मिलता है।

कब्ज की दवा: Constipation Medicine

  • कब्ज को दूर करने के लिए आयुर्वेदिक उपचार सबसे अच्छा होता है इसके लिए आप प्राचीन समय से चले आ रहे चूर्ण का इस्तेमाल करके भी कब्ज से निजात पा सकते है।
  • त्रिफला चूर्ण कब्ज दूर करने के लिए अच्छा होता है। त्रिफला शब्द का मतलब है 'तीन फल'। त्रिफला तीन फलों हरड, बेहड और आंवला से मिलकर बनता है।
  • रात में गुनगुने पानी के साथ 2 चम्मच त्रिफला चूर्ण को खा ले। इससे बहुत जल्द पुराने से पुराने कब्ज से भी आराम मिल जाता है।
  • ईसबगोल की भूसी भी कब्ज को दूर करने में मदद कर सकती है इसके लिए ईसबगोल को पानी या दूध के साथ लिया जा सकता है।

कब्ज के लिए घरेलू ईलाज: Home Remedies for Constipation

  • इसके लिए रात को गरम दूध पीकर सोना चाहिए। अगर मल आंतों में चिपक गया है तो दूध में अरंडी का तेल मिलाकर पिएं। इसके अतिरिक्त गरम दूध में गाय का घी या गुड मिलाकर पीने से भी कब्ज की परेशानी से आराम मिलता है।
  • पत्‍ता गोभी, ब्रोकली, राजमा, स्प्राउट्स, गाजर, कद्दू, मटर, पालक और फाइबर युक्‍त सब्जियों का सेवन करे इससे कब्ज की परेशानी में आराम मिलेगा।
  • अत्यधिक मसालेदार भोजन का सेवन न करे। जंक फूड आदि का सेवन न करे इससे भी कब्ज की परेशानी होती है।
  • टमाटर, पालक, मेथी का सेवन करना कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए बहुत लाभकारी होता है।
  • तरल पदार्थो का सेवन करना फ़ायदेमंद होता है इसलिए अधिक से अधिक लिक्विड ले।
  • जैतून के तेल को सुबह खाली पेट 1 चम्मच पीने से कब्ज की परेशानी दूर होती है।
  • बच्चो को कब्ज की परेशानी से राहत दिलाने के लिए गरम पानी और हिंग का पेस्ट बना के आप अपने बच्चे के पेट के ऊपर मसाज करे। इससे बच्चों को बहुत आराम मिलेगा।
  • धुम्रपान और अल्कोहल से दूरी बनाकर रखे इसकी वजह से भी पेट में कब्जियत की शिकायत रहती है।
  • सुबह उठकर गुनगुना पानी पिए इससे कब्ज दूर होगा।
  • किशमिश, अंजीर आदि ड्राई फ्रूट्स भी कब्ज को दूर रखने में मदद करते है।

आप उपरोक्त फलो का सेवन नियमित रूप से करे। इससे आपको पेट से जुड़ी समस्याओं से निजात मिल जायेगा।

Subscribe to