Harmful Effects Of Junk Food: जंक फ़ूड का अत्यधिक सेवन दे सकता है बीमारियों को दावत

Harmful Effects Of Junk Food: जंक फ़ूड का अत्यधिक सेवन दे सकता है बीमारियों को दावत

जहाँ एक तरफ हम अपने शरीर को स्वस्थ्य और हेल्दी बनाने के लिए कितना कुछ करते रहते है वही हम अपनी डाइट में कुछ ऐसे फूड भी शामिल कर लेते है जो हमारे स्वास्थ्य की दृष्टि से उत्तम नही होते। ऐसे ही फूड है जंक फूड। आज की जनरेशन ने जंक फूड को अपनी लाइफ का एक हिस्सा बना लिया है, चाहे बच्चे हो या यंगस्टर जंक फूड और फ़ास्ट फूड सभी को खाना बहुत पसंद आता है। पर हम ये नही जानते की इस Junk Food Effects की वजह से हमारी सेहत को कितना नुकसान पहुँचता है। हम टेस्ट में पड़कर अपने शरीर को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे है। जंक फूड में सोडियम और वसा अत्यधिक मात्रा में होता है जो हेल्थ पर बुरा असर डालते है।

पिज्जा, बर्गर, सैंडविच, चिप्स, फ्रेंच फ्राइज, पेस्ट्री, समोसा, कचौरी, वेफर्स आदि का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा नही होता। अगर बच्चों को बहुत ज्यादा मात्रा में इनका सेवन करने की आदत हो जाये तो उन्हें छोटी उम्र में ही कई सारी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। आज कल आउटिंग पर जाने का बहुत चलन है, इसके अलावा कोई भी पार्टी बिना जंक फूड के सेलिब्रेट करना सबको बहुत मुश्किल लगता है। पर आप ये नही जानते है की इन जंक फूड का असर सिर्फ हमारे शारीरिक विकास पर ही नही पड़ता बल्कि ये हमे मानसिक रूप से भी हमारे विकास पर प्रभाव डालता है।

जंक फूड का ज्यादा सेवन हमारे दिमाग को भी क्षति पहुँचाता है। इन सभी जंक फूड का सेवन करने से हम अपनी भूख को तो मिटा लेते है पर हमे पोषण के नाम पर कुछ भी नही मिलता। इसलिए हमे अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जिससे हमारा पेट भी भरे साथ ही हमारे शरीर को सही पोषण और आहार भी मिले।

जंक फूड के सेवन से हम अपनी पाचन प्रणाली को भी कमजोर बना लेते है साथ ही इसका असर हमारे लिवर पर भी पड़ता है। जिससे आपको बार-बार पेट सम्बन्धित बीमारियों का सामना करना पड़ जाता है। फूड पॉइजनिंग जैसी बीमारी का सामना भी आपको जंक फूड का सेवन करने से करना पड़ जाता है। इसलिए आपको हरसंभव प्रयास करना चाहिए की आपका बच्चा और आप जंक फूड से दूरी बनाकर रखे जिससे आप एक स्वस्थ्य जीवन का लाभ उठा सकेंगे। बच्चों को रोकने से पहले आपको खुद पर काबू करना आवश्यक रहेगा इसलिए आप भी बच्चों के सामने जंक फूड का सेवन न करे।जानते है Harmful Effects Of Junk Food के बारे में।

Harmful Effects Of Junk Food: जाने कैसे जंक फ़ूड होता है स्वास्थ्य के लिए हानिकारक

Harmful-Effects-Of-Junk-Food-in-Hindi

स्वास्थ्य पर जंक फूड के दुष्प्रभाव: Effects of Junk Food on Health

मोटापा

  • मोटापा शरीर के लिए एक सबसे बुरी समस्या होती है। इस मोटापे के कारण आप बहुत सारी बीमारियों के शिकार हो सकते है।
  • ज्यादातर बीमारियों का जड़ मोटापा ही होता है। हमारे मोटापे का कारण जंक फूड का सेवन करना भी हो सकता है।
  • सभी प्रकार के जंक फूड में सबसे ज्यादा फैट होता है, जिसके कारण शरीर में तेजी से चर्बी बढ़ती है और शरीर बीमारियों का घर बनता है।
  • ज्यादातर ये देखा गया है की जो बच्चे या व्यस्क बहुत ज्यादा जंक फूड या फ़ास्ट फूड का सेवन करते है वो दूसरों की तुलना में अत्यधिक मोटे होते है और अगर बचपन में एक बार मोटापा बढ़ जाता है तो बाद में उसे नियंत्रित करना बहुत मुश्किल होता है।
  • जंक फूड में कैलोरी की मात्रा अत्यधिक होती है जिससे वजन बढने लगता है। इसलिए मोटापे से बचने के लिए आपको जंक फूड खाना पूरी तरह बंद कर देना चाहिए।

पाचन अनियंत्रित

  • जंक फूड के सेवन से आप अपनी पाचन क्रिया को पूरी तरह अनियंत्रित बना लेते है।
  • ज्यादातर जंक फूड मैदे और तेल से बने हुए होते हैं जो आपकी पाचन क्रिया को पूरी तरह प्रभावित करते हैं।
  • इससे कब्ज, एसिडिटी आदि की समस्‍या उत्‍पन्‍न हो सकती है साथ ही इन जंक फूड में फाइबर्स की कमी होने की वजह से भी ये खाद्य पदार्थ पचने में दिक्‍कत करते है।

रोग-प्रतिरोधक क्षमता

दिल की बीमारी

  • जंक फूड का सेवन करने वाले लोगों में दूसरों की तुलना में 80 फीसदी दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।
  • जंक फूड में ज्यादा फेट होने के कारण ये कोलेस्ट्रॉल को बड़ाने में भी मदद करता है। इसलिए जंक फूड का सेवन करना ह्रदय के लिए अच्छा नही होता।

मधुमेह का खतरा

  • ज्यादा जंक फूड का सेवन करने से अब कम उम्र में ही मधुमेह की बीमारी होने का खतरा बढ़ गया है।
  • पहले 45 की उम्र के बाद ही इसका खतरा रहता था पर अब गलत डाइट के चलते ऐसे कितने ही लोग है जो कम उम्र में ही मधुमेह के शिकार हो गये है।
  • एक बार मधुमेह से ग्रस्त हो जाने पर पूरी उम्र ही इस बीमारी से छुटकारा नही पाया जा सकता।

दाँतों में सड़न

  • ज्यादा मात्रा में पेस्ट्री या कोल्ड ड्रिंक का सेवन करने से आप अपने दाँतों को कमजोर बना लेते है जिससे चलते दाँत जल्दी सड़ने लगते है।
  • आपने देखा होगा जो बच्चे बहुत ज्यादा मात्रा में चॉकलेट या पेस्ट्री खाते है उनके दाँत बचपन में ही सड़ जाते है और बाद में उन्हें दाँतों से जुड़ी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

थकान

  • जंक फूड आपके भूख को तो मिटाते हैं लेकिन इसमें ज़रूरी प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेड बिल्कुल नहीं मिलता है।
  • ज्यादा मात्रा में जंक फूड खाने से आपके शरीर की ऊर्जा खत्म होने लगती है जिसके परिणामस्वरूप आप बहुत जल्दी ही थकान महसूस करने लगते है।

नींद की कमी

  • ज्यादा मात्रा में जंक फूड का सेवन करने से ब्लड शुगर के लेवल में बढ़ोतरी देखने को मिलती है और इनके खाने से नींद भी कम आती है।
  • इसलिए इस तरह की परेशानियों और बीमारियों से बचने के लिए जंक फूड को अवॉइड करें।

मस्तिष्क पर दुष्प्रभाव

  • जंक फूड को यदि लगातार सेवन किया जाए तो यह आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।
  • चीनी और वसा में उच्‍च आहार वाले खाद्य पदार्थ मस्तिष्‍क पेप्‍टाइड की गतिविधि को कम कर सकते हैं। यह सीखने और समझने की शक्ति को कम कर देते है।
  • अत्यधिक मात्रा में जंक फूड का लगातार सेवन से डिप्रेशन का शिकार हो सकते है।

जहाँ तक संभव हो हमे जंक फूड का सेवन करने से बचना चाहिए अगर मजबूरी हो तो आप कभी कभार खा सकते है पर लगातार इसका सेवन करना स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालते है।

Subscribe to