हमारे शरीर का एक सामान्य तापमान होता है| जब यह तापक्रम बढ़ता है तो इसे ज्वर याने की बुखार कहा जाता है| कई लोग इसे फीवर के नाम से जानते है| इसमें व्यक्तिं बिना कुछ खाए पिए ही कमजोर हो जाता है| ऐसे में भोजन से भी अरुचि हो जाती है| लेकिन बुखार में यदि कुछ खाया पिया ना जाये तो कमजोरी और बढ़ने लगती हैं| इसलिए बुखार में भी शरीर को पानी और खाने की जरुरत होती है|
मुँह का स्वाद ख़राब हो जाने के कारण, कई लोग मसालेदार या बाहर का खाना खाने का सोचते है| किन्तु ध्यान रहे की मसालेदार और बाहर का खाना उल्टा सेहत को और बिगाड़ सकता है| इसलिए बुखार में हलके फुल्के भोजन को ही खाए और उसके साथ कई पौष्टिक फलो के रस का भी आप सेवन कर सकते है।
आज हम बुखार से पीड़ित लोगो के लिए कुछ ऐसे आहार को बताने चाहेंगे जिनसे उनकी भूख भी खुलने लगेगी और मुँह का स्वाद भी अच्छा होने लगेगा। यदि आप भी अपने बुखार को जल्दी ठीक करना चाहते है तो हमारे बताये गए Fever Diet Tips in Hindi को जरूर फॉलो करे। ये आहार आपके बुखार से होने वाले कमजोर शरीर को ताकत देने के साथ-साथ बुखार को कम भी करते है।
Fever Diet Tips in Hindi: बुखार में लिए जाने वाले आहार

आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिये सर्दी-जुकाम से राहत पाने के आसान घरेलू उपचार
Fever Diet Tips: बुखार से बचने के अन्य तरीके
- बुखार के समय में हलके खाद्य पदार्थो का ही सेवन करे।
- बुखार में पपीता खाने से भी शरीर की गन्दगी बहार निकल जाती है।
- बुखार में अपच वाली चीज़ों का सेवन ना करे।
- नाश्ते में आप बादाम या अन्य सूखे मेवो को भी खा सकते है।
- कच्चे खाद्य पदार्थ की तुलना में पके हुए भोजन को खाए।
- भोजन में ब्राउन ब्रेड, हरी साग-सब्जियां,दही,सोया या सूप को शामिल करे।
- बुखार मे संतरे का जूस पीने से आपके शरीर को ऊर्जा और विटामिन सी मिलता है।
- बुखार में पानी खूब पीने से शरीर के बैक्टीरिया आसानी से बहार निकल जाते है।
- लहसुन में एंटी -ऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा होने से यह बुखार को कम करने में सहायक है|
- नारियल पानी में बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते है, इसीलिए बुखार में इसको पीना फायदेमंद होता है।
बुखार में इन खाद्य पदार्थो से बचे :-
- क्रीम या दूध से बने उत्पादों के सेवन से बचे।
- अपने खाने में भरी भोजन को शामिल नहीं करे।
- बुखार के समय कैफीन का सेवन कम कर दे।
- जब भी आपको बुखार हो तो शराब, तम्बाकू या सिगरेट का सेवन नहीं करना चाहिए।