स्वस्थ और दमकती हुई खूबसूरत त्वचा के लिए आहार

स्वस्थ और दमकती हुई खूबसूरत त्वचा के लिए आहार

हर कोई साफ़ दमकती त्वचा चाहता है, खासकर महिलाएं| महिलाओं को तो सुन्दर दिखने का बहुत ही ज्यादा शौक होता है, जिसके लिए वे फेसिअल, ब्लीचिंग, क्लीनअप, मेकअप और ना जाने क्या क्या करती है| इन सभी से वो सुन्दर तो दिखती है, पर यह निखार बस कुछ समय के लिए होता है|

चेहरे पर हमेशा बरकरार रहने वाला निखार तो अंदर से ही आता है| अंदर से निखार आना इस बात पर निर्भर करता है की आपका खान पान कैसा है| यदि आप पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाते है तो उसका असर आपके चेहरे पर दिखता है| लेकिन यदि आपका खान पान अच्छा नहीं है तो आपका चेहरा मुरझाया लगता है|

इसलिए आपको पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना चाहिए| ऐसे कई फल और सब्ज़ियाँ हैं जो आपकी त्वचा को तरोताज़ा और दमकती हुई बनाने में काफी मदद करते हैं। तो आइये जानते है Food for Glowing Skin in Hindi.
 

Food for Glowing Skin in Hindi: दमकती त्वचा के लिए खास आहार

 

Food for Glowing Skin in Hindi

 

झुर्रिया दूर करे संतरा

संतरे में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है| यह ना केवल आपके स्वास्थ्य के लिए बल्कि आपकी सुंदरता बढ़ाने में भी फायदेमंद है| जो लोग इसको खाते है उनके चेहरे पर झुर्रिया नहीं पड़ती है| इसका सेवन करने के साथ साथ आप इसके छिलके का पाउडर को स्‍क्रबर के रूप में भी प्रयोग कर सकती हैं। और इसके रस को मुल्तानी मिटटी में डालकर फेस पैक की तरह लगा सकती है|  

त्वचा की रंगत निखारे जामुन

त्वचा की रंगत को निखारने में जामुन बहुत फायदेमंद होता है| इसमें ना केवल विटामिन सी बल्कि प्रचुर मात्रा में एंटी ओक्सिडेन्ट्स मौजूद होता है| यह दोनों ही तत्व त्वचा के लिए काफी लाभदायक होता है क्योंकि यह कोलेजन निर्मित करता है जो की त्वचा का रंग साफ़ करता है| लेकिन एक बात का खयाल रखे की जामुन का सेवन ताज़ा ही करे|  

त्वचा के दाग धब्बे मिटाए ग्रीन टी

ग्रीन टी याने की हरी चाय एक तरह की हर्बल चाय होती है| वेट लॉस के लिए तो आपने इसके फायदे सुने ही होंगे| लेकिन यह त्वचा के लिए भी फायदेमंद है| यह सनबर्न को ठीक कर त्वचा से दाग- धब्बों को हटा कर उसे कोमल बनाती है।  

आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए झुर्रियां दूर करने के लिए फायदेमंद व्यायाम और घरेलू उपचार

 

साबुत अनाज

साबुत अनाज जैसे की ओट्स, मूंग, मोगर यह सभी भी आपके चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होते हैं| दरहसल ये हमारे पाचन तंत्र को सुधारते है और आपके शरीर से हानिकारक द्रव्यों को से निकालने में सक्षम होते हैं| इसलिए इसका असर आपकी त्वचा पर भी पड़ता है।  

त्वचा में चमक लाये टमाटर

टमाटर को आपने सलाद या सब्जी के रूप में जरूर खाया होगा| लेकिन यदि आप इसके फायदों का लाभ उठाना चाहते है तो इसका सलाद रोज खाना शुरू कर दे| इसे नियमित खाने से शरीर पर बुढापा धीरे धीरे आता है। यह त्‍वचा को फ्री रैडिक्‍ल से बचाता है इसे चमकदार बनाता है। यह Best Food for Skin है। इसके सेवन करने के अलावा इससे मसाज करने पर ब्लैकहैड्स दूर होते है|  

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अनार

अनार में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है| जो त्वचा में आने वाली चोट और खरोच को जल्‍दी भरने में मददगार होता है। इसको पीने से खून भी बढता है, इसलिए जो लोग इसका सेवन करते है उनकी त्वचा में लालिमा आती है|  

मृत कोशिकाओं को हटाए पपीता

पपीता भी त्वचा के लिए फायदेमंद है| इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट तथा पपेन नामक इंजाइम मौजुद होता है, जो मृत्‍य कोशिकाओं को साफ करता है और त्वचा से सारी गंदगी को बाहर निकालता है| बस थोड़ा सा पपीता लेकर मैश करले और उसे चेहरे पर लगाए|  

त्वचा में कसाव लाये अमरूद

बहुत कम लोगो को इस बारे में जानकारी है की अमरुद के सेवन से त्वचा की सही टोनिंग और कसावट में मदद मिलती है। जो लोग इसका प्रयोग करते है वो काफी जवान एवं ऊर्जा से भरपूर दिखते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन इ होता है जो त्वचा को तुरंत ऊर्जा और निखार देने में काफी बड़ी भूमिका निभाता है। किसी भी मौसम में त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए अमरुद से बेहतर फल दूसरा कोई नहीं है।  

त्वचा में नमी लाये ब्राउन राइस

यदि आप चावल खाने के शौकीन है तो अबसे आप ब्राउन राइस खाना शुरू कर दे| हम आपको बता दे की यह त्वचा को काफी खूबसूरत और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। दरहसल ब्राउन राइस में लिपिड मोलेक्युल्स होते हैं जो त्वचा में नमी का स्तर बनाए रखते है|

इसके अतिरिक्त ब्राउन राइस में सेरामाइड नाम का एक पदार्थ भी होता है जो त्वचा के अंदर तक जाकर इसे एक नयी ऊर्जा प्रदान करता है। इससे आपकी त्वचा स्वस्थ और बेदाग़ होती है|
 
ऊपर आपने जाना Food for Glowing Skin in Hindi. ऊपर दिए गए सारे आहार, हरी सब्जियां, दाल- दलहन, अंडे आदि के सेवन से त्वचा खूबसूरत बनती जाती है|