Food to Avoid During Eczema: एक्जिमा से हैं परेशान, तो इन चीजों से करें परहेज

Food to Avoid During Eczema: एक्जिमा से हैं परेशान, तो इन चीजों से करें परहेज

एक्जिमा रोग शरीर के किसी भी भाग में हो सकता है। इसके कारण शरीर पर लाल रंग के निशान या खुजली होने लगती है। या फिर शरीर पर छोटी छोटी फुंसियां हो जाती है। फुंसियों के पक जाने पर उनमे से मवाद भी निकलता है।

एक्जिमा रोग हो जाने से त्वचा ख़राब होने लगती है। एक्जिमा रोग शरीर में खून कि ख़राबी के कारण होता है। यदि समय रहते इसका इलाज न कराया गया तो यह पूरे शरीर में भी फैल सकता है।

यह कुछ लोगो में खाना खाने में की गयी लापरवाही या साफ सफाई न बरतने के कारण भी हो सकता है। और यह संक्रमण के कारण भी फैलता है। यह किसी भी उम्र के लोगो को हो सकता है।

यदि आपको इसकी समस्या हो गयी है तो इसे बढ़ने से रोकने और पूरी तरह से खत्म करने के लिए इस दौरान खाने में कुछ चीज़े परहेज करनी चाहिए। तो चलिए आज के लेख में जानते है Food to Avoid During Eczema.

Food to Avoid During Eczema: एक्जिमा में इन चीजों को खाने से बचे

Common-food-allergies-associated-with-eczema-

डेयरी प्रोडक्ट का सेवन

  • डेयरी प्रोडक्ट में पैस्चराइज्ड दही, दूध, पनीर, आइसक्रीम और चॉकलेट आदि चीज़े शामिल है।
  • इस दूध में केसीन प्रोटीन नामक पदार्थ उपस्थित होता है, जो एक्जिमा के समय में कठिनाई उत्पन्न कर सकता है।
  • और इसमें मौजूद लैक्टोज भी कुछ लोगो के लिए पचाना मुश्किल होता है।

खट्टी चीजे

  • त्वचा संबंधित समस्या होने पर अनानास, नींबू, टमाटर और स्ट्रोबेरी जैसी खट्टी चीजो से बचना चाहिए।
  • इस चीजों के सेवन से बैचेनी और जलन कि समस्या उत्पन्न हो सकती है।

ग्लूटेन युक्त पदार्थ

  • ग्लूटेन से भरपूर पदार्थ जैसे राई, जो और गेंहू आदि को खाने से बचना चाहिए।
  • आप चाहे तो अनाज और बाजरा खा सकते है।

सोया प्रोडक्ट

  • एक्जिमा की समस्या में सोया चंक्स, सोया मिल्क और टोफू जैसी चीजों के सेवन से बचना चाहिए।
  • इन चीजों के सेवन से रिएक्शन हो सकता है।

पैकेज फूड्स और प्रेजर्वेटिव

  • कई बार पैकेट वाले प्रोडक्ट्स स्किन पर रिएक्शन करते है।
  • कई बार पैकेट वाले खाने में एमएस जी मिलाया जाता है ताकि वह अधिक टेस्टी बन सके।
  • इसलिए यह एक्जिमा वाले रोगी के लिए नुकसान दायक होता है।

अन्य आहार

  • मछली, अंडे, तले-भुने आहार, मिर्च-मसालेदार, चटपटी खट्टी चीजें का सेवन न करे।
  • मीठी चीजों जैसे गुड, चीनी, टॉफी और मिठाई ना खाए।
  • धूम्रपान, शराब, तंबाकू, सॉफ्ट ड्रिंक्स, चाय और कॉफी का उपयोग न करे।
  • नमक से परहेज करे।
  • खमीर युक्त ब्रेड से बचे।
  • बीफ़, चिकन और पोर्क शरीर में एसिड का निर्माण करते है, इसलिए इन खाद्य पदार्थों का सेवन नही करना चाहिये।
  • पोटैटो, एग्गप्लांट्स और पेपर्स इस तरह के खाद्य पदार्थों में अल्कोलॉइड और लेक्टिन होते हैं, जो सूजन बढ़ा सकते हैं और आंतों को चोट पहुंचा सकते हैं।
Subscribe to