Tofu Health Benefits: हड्डियों को मजबूत बनाता है टोफू, जानिए इसके अन्य फायदे

Tofu Health Benefits: हड्डियों को मजबूत बनाता है टोफू, जानिए इसके अन्य फायदे

हम सब पनीर के बारे में जानते है, इसे खाना बहुत से लोग पसंद भी करते है। यह प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत भी है| पर क्या कभी आपने टोफू के बारे में सुना है?

टोफू को सोयाबीन का पनीर भी कहा जाता है, जिसे बहुत कम लोग ही जानते है। टोफू सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। जिस प्रकार सोयाबीन में पोषक तत्व पाए जाते है उसी प्रकार सोयाबीन से निर्मित पनीर में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते है।

टोफू बढ़ते बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और जिम जाने वाले व्यक्तियों के लिए भी काफी लाभकारी होता है। इसमें भी प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

इसे सोयाबीन को अलग अलग टुकड़ो में बाँट कर बनाया जाता हैI कई तरह के व्यंजनों में इसका उपयोग किया जाता है। टोफू अपने स्वाद और खुशबू की वजह से अधिकतर घरों में पसंद किया जा रहा है। आइये आज के लेख में जानते है Tofu Health Benefits in Hindi.

Tofu Health Benefits:जानिए टोफू खाने के बेमिसाल फायदे

प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा

  • टोफू में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, केवल आधे कप टोफू से 10 ग्राम प्रोटीन प्राप्त होता है।
  • इस 10 ग्राम प्रोटीन में 88 कैलोरी एनर्जी होती है। इतनी एनर्जी बिना त्वचा वाले एक चिकन से केवल 45 कैलोरी कम होती है।
  • टोफू में जिंक, सेलेनियम और अन्य कई विटामिन और मिनरल्स भी भरपूर मात्रा में होते है।
    इसके अतिरिक्त इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाये जाते हैं। इसी कारण टोफू को फायदेमंद माना जाता है।

मांसाहार का अच्छा विकल्प

  • यदि आप मांसाहारी नहीं है तो यह एक अच्छा विकल्प होता है।
  • शोध के दौरान पता चला है कि नियमित और पर्याप्त मात्रा में टोफू खाने वाले मांसाहारी लोगों की तुलना में ज्यादा प्रोटीन ले लेते है|
  • टोफू में वह सब पाया जाता है जो मीट में पाया जाता है।
  • इसमें अमीनो एसिड और आइसोफ्लेवोनीस पदार्थ मिलता है जिससे मसल्स तेजी से विकसित होते है।

टोफू के सेवन से अन्य फायदे:-

  1. इसे खाने से शरीर में खराब कोलेस्टेरोल का स्तर कम होता है।
  2. टोफू के सेवन से मसल्स और हड्डियों को मजबूती मिलती है।
  3. यदि मांस के स्थान पर टोफू का सेवन करते है तो ट्राइग्लिसराइड और कोलेस्टोरोल का स्तर कम हो जाता है।
  4. शोध के दौरान पता चला है कि टोफू मासिक धर्म बंद हो जाने की स्थिति में भी लाभकारी होता है।
  5. केराटिन प्रोटीन की कमी के कारण बाल गिरने लगते है, टोफू केराटिन प्रोटीन की कमी की पूर्ति करता है
  6. इससे बालों का गिरना कम होता है साथ ही यह बालों को स्वस्थ बनाये रखने में सहायता करता है।
  7. टोफू के सेवन से उम्र के असर को भी कम किया जा सकता है|
  8. टोफू में कई लाभदायक तत्व होते है, इसके सेवन से महिलाओं की रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है।
Subscribe to