Frozen Shoulder Treatment: कंधे की अकड़न का घरेलू व चिकित्सक उपाय

Frozen Shoulder Treatment: कंधे की अकड़न का घरेलू व चिकित्सक उपाय

कंधे में अकड़न या फिर कहे अकड़े हुए कंधे एक प्रकार का विक़ार है। इसमें कंधे के जोड़ के आसपास के ऊतकों में सूजन हो जाती और वे कठोर बन जाते है।

इस अवस्था को चिकित्सीय रूप से आसंजी सम्‍पुट-प्रदाह (कैप्‍सूलाइटिस) कहा जाता है वही अंग्रेजी में इसे फ्रोजेन शोल्डर कहते है।

कंधे के जम जाने पर कंधे में दर्द, कंधे में कम गतिविधी और कंधे को हिलाने में भी परेशानी हो जाती है। इसके होने के कई कारण हो सकते है जैसे कंधे में चोट का लगना।

40 से 60 की उम्र में भी यह समस्या हो सकती है। लेकिन यदि आपको डायबिटीज़ या स्ट्रोक जैसी बीमारी है तो इसके होने की संभावना और बढ़ सकती है। चलिए आज हम आपको Frozen Shoulder Treatment के बारे में जानकारी दे रहे है।

Frozen Shoulder Treatment in Hindi: कंधे की अकड़न की उपचार संबंधी जानकारी

Kandhe-Ki-Akdan-Ke-Upchar

कंधे की अकड़न के लक्षण

  1. कंधे की अकड़न का मुख्य लक्षण कंधो में दर्द और कठोरता का होना है जिसके चलते आपको इसको मूव करने में परेशानी होती है।
  2. आप दैनिक गतिविधियों को भी करने में कठिनाई होती है जैसे बालों में कंघी करना, अपने दांतों को साफ करना, खाना बनाना आदि।
  3. हर समय कंधे में हल्का दर्द रहता है और सोते समय कंधे का दर्द और बढ़ जाता है।

कंधे की अकड़न किसे होती है?

  • यह परेशानी महिला या पुरुष दोनों को होती है।
  • पुरुषो की तुलना में यह समस्या महिला को ज्यादा होती है। विशेष रूप से रजोनिवृत्ति के बाद महिला इससे पीड़ित होती है।
  • कंधे की अकड़न ठीक होने में 4 महीने से 12 महीने तक लग सकते है।

कंधे की अकड़न का उपचार

  • इसके उपचार में शारीरिक चिकित्सा, औषधि, मालिश चिकित्सा, शोथ संबंधी फैलाव या शल्य-चिकित्सा अर्थात सर्जरी शामिल है।
  • डॉक्टर आपकी कंडीशन के अनुसार आपके इलाज का तरीका निर्धारित करते है।
  • दर्द और सूजन को कम करने के लिए आपको दर्दनाशक दवाएं और एनएसएआईडी के का इस्तेमाल किया जा सकता है
  • अधिकांश लोग समय के साथ लगभग 90% कंधे की गति पुन: प्राप्त करते हैं।

घरेलू तरीका:-

  1. आपको ऐसे व्यायाम करने होते है जो कंधो में लचीलापन और ताकत लाते है जैसे की स्ट्रैचिंग आदि।
  2. दिन में कई बार 10 मिनट के लिए अपने कंधे पर गर्म सेक के लिए हीटिंग पैड या फिर कोल्ड पैक का प्रयोग करे। इन दोनो में से जिसके बाद आप अच्छा महसूस करे।
  3. कंधे को सहारा देने के लिए शोल्डर स्लिंग का उपयोग कर सकते है। इससे आपकी परेशानी कम हो सकती है।
  4. यदि दर्द लगातार बना रहे और लम्बे समय तक आपके कंधे की जकड़न ख़त्म ना हो, तो बिना देर किये चिकित्सक से संपर्क करें, अर्थात कंधे में स्थाई रूप से विकलांगता होने का ख़तरा है।
Subscribe to