Home Remedies for Ankle Pain: एड़ी के दर्द से राहत के लिए करे ये उपचार

Home Remedies for Ankle Pain: एड़ी के दर्द से राहत के लिए करे ये उपचार

आज की भाग दौड़ की लाइफ में अक्सर पैरों में कई तरह की समस्या उत्पन्न हो जाती है इसमें सबसे ज्यादा दर्द ऐड़ियो में होता है। क्योंकि पूरे शरीर का बोझ ऐड़ियो पर होता है। ऐसे में ऐड़ियो को भी आराम की जरूरत होती है।

ऐड़ियो में दर्द के कई कारण हो सकते है जैसे अचानक से पैरों का मुड़ जाना, ज्यादा समय के लिए हील्स सैंडल पहनना या फिर ज्यादा समय के लिए खड़े रहना भी ऐड़ियो को नुकसान पहुंचाता है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी होना भी ऐड़ियो के दर्द का कारण बनता है।

अगर कोई मधुमेह व मोटापा, आर्थराइटिस, हार्मोन से संबंधित दवाइयाँ लेता है तो उन्हें भी ऐड़ियो में दर्द की शिकायत रह सकती है। विटामिन बी 12 की कमी की वजह से भी ऐड़ियो में दर्द होता है।

ऐड़ियो में होने वाले दर्द से राहत पाने के घर पर ही कुछ उपचार किये जा सकते है। जो जल्द की ऐड़ियो को राहत देंगे और साथ ही ऐड़ियो को स्वस्थ रखेंगे। इस लेख में पढ़े Home Remedies for Ankle Pain.

Home Remedies for Ankle Pain: इन उपचारो को अपना के ऐड़ियो के दर्द से राहत पाए

Home-Remedies-for-Ankle-Pain-in-Hindi

सरसो का तेल

सरसो के तेल की मालिश करने से दर्द में काफी हद तक राहत मिलती है।
इसके अलावा सरसो के तेल में हल्दी को मिला कर पका लें।
इसके बाद इसमें निम्बू का रस, प्याज का पेस्ट और नमक डालें।
इस मिश्रण को रोज़ाना अपनी ऐड़ियो पर सोते समय लगाए।
इससे धीरे धीरे दर्द में राहत मिलेगी।

अदरक और हल्दी

अदरक और हल्दी दोनों में ही प्रकृतिक तरीके से एंटी ऑक्सीडेंट्स होते है।
अदरक और हल्दी का सेवन करने से पूरा शरीर स्वस्थ रहता है।
इसी के साथ इसका सेवन करने से शरीर को दर्द से सहने और लड़ने की शक्ति मिलती है।
इसलिए भोजन में हल्दी और अदरक का सेवन जरूर करना चाहिए।

गर्म पानी से स्नान करें

गर्म पानी से स्नान करने से दर्द में लाभ होता है।
इसी के साथ गर्म पानी से स्नान करने से सूजन भी दूर होती है।
अगर ज्यादा दर्द हो ऐड़ियो में तो गर्म पानी की बाल्टी में 2 बड़े चम्मच सेंधा नमक डाल दें।
इसके अलावा 10 से 15 मिनट तक ऐड़ियो की सिकाई करें।
यह एड़ी के दर्द को कम करने के साथ साथ गहरी नींद आने में भी मदद करता है।

ग्रीन टी

यह तो सभी को पता है की ग्रीन टी एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है।
ग्रीन टी का सेवन शरीर में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।
जिससे शरीर को दर्द और अन्य प्रकार के रोगो से लड़ने में मदद मिलती है।
ऐड़ियो के दर्द में ग्रीन टी का सेवन काफी अच्छा होता है।

एलोवेरा

नियमित रूप से रोज़ाना खाली पेट ऐलोवेरा का सेवन करने से दर्द में राहत मिलती है।
ध्यान रखे की एलोवेरा 50 ग्राम ही खाए।
इसके अलावा आप चाहे तो एलोवेरा जेल में अदरक का पेस्ट और काले तिल का पेस्ट बना कर डाले और गर्म करें।
अब इस मिश्रण को ऐड़ियो पर लगाए इससे ऐड़ियो के दर्द में राहत मिलेगी।

अश्वगंधा

ऐड़ियो के दर्द से राहत पाने के लिए 1 गिलास दूध में 1 चम्मच अश्वगंधा का चूर्ण मिला कर पीना चाहिए।
इससे दर्द जल्दी कम हो जाता है।

सेब का सिरका

सेब के सिरके का इस्तेमाल ऐड़ियो के दर्द को कम करने में लाभकारी होता है।
इसके लिए गर्म पानी की बाल्टी में सेब के सिरके के 2 चम्मच डालें।
इसी से साथ इसमें एक चम्मच सेंधा नमक डालें।
अब इस पानी में 30 मिनट तक के लिए अपनी ऐड़ियो को रखे।
इससे जल्द ही ऐड़ियो के दर्द से राहत मिलेगी।

तेल की मालिश

नारियल का तेल या ओलिव ओइल या अलसी का तेल को गर्म कर के एड़ी पर मालिश करें।
इस से ऐड़ियो का दर्द जल्द ही कम हो जाता है।

बर्फ का टुकड़ा

दिन भर भागने दौड़ने के बाद ऐड़ियो में दर्द हो ही जाता है।
ऐसे में बर्फ के टुकड़े से 5 मिनट तक सिकाई करना चाहिए।
यह ऐड़ियो को के दर्द में राहत प्रदान करता है और ऐड़ियो को कोमल बनाता है।

सहजन की पत्ती

एक बड़े बर्तन में पानी रखे और उसमे 1 चम्मच सेंधा नमक डालें।
फिर इसमें सहजन की पत्तियाँ डालें और इस पानी को उबालें।
फिर इस गुनगुने पानी से ऐड़ियो की सिकाई करे।
इस से दर्द में जल्दी राहत मिलती है।

व्ययाम जरूर करें

ऐड़ियो के दर्द से निजात पाने के लिए रोज़ सुबह उठ कर व्ययाम करना चाहिए।
इससे पैरों पर प्रेशर बनता है जो दर्द को कम करने का काम करता है।
नियमित रूप से व्ययाम करने से दर्द में धीरे धीरे राहत मिलेगी।

ठंढा और गर्म पानी

जिन लोगो को भी ऐड़ियो में दर्द की शिकायत हमेशा रहती है उन्हें अपने पैरों को आराम देना चाहिए।
अपनी ऐड़ियो को आराम देने के लिए जब भी फ्री हो ठन्डे या गर्म पानी में पैरों को डाल कर बैठ जाए।
नियमित रूप से करने से दर्द जड़ से ख़त्म हो जाएगा।

ऐड़ियो के दर्द में जरूर लें ये आहार

ऐड़ियो के दर्द में आंवला, टमाटर, पत्तागोभी, तोरई, आलू, जैसे आहारों का सेवन जरूर करना चाहिए।
फलो में सेब की मात्रा का अधिक सेवन करे।
इसके अलावा कच्चा पपीता भी इसमें काफी असरकारी होता है।
इस सभी चीज़ो का सेवन करने से ऐड़ियो का दर्द कम होता है।

लौंग का तेल

लौंग का तेल कई प्रकार के दर्द से राहत दिलाने में सक्षम होता है जैसे सिरदर्द, जोड़ों के दर्द, एथलीट फुट, नेल फंगस और पैरों के दर्द।
इसके लिए नियमित रूप से लौंग के तेल की मालिश करे यह ऐड़ियो के दर्द से भी राहत दिलाता है।

इस ऊपर दिए लेख में अपने जाना की ऐड़ियो के दर्द से राहत पाने के लिए आप घर पर क्या क्या उपाय कर सकते है यह किस तरह से फ़ायदेमंद होगी। ऊपर दिए सभी ऐड़ियो के दर्द के उपचार काफी असरदार होते है।

Subscribe to