Home Remedies for Nail Growth: नाखूनों को बढ़ाने के आसान घरेलू उपचार

Home Remedies for Nail Growth: नाखूनों को बढ़ाने के आसान घरेलू उपचार

लम्बे नाख़ून महिलाओ की सुंदरता को बढ़ाते है। लम्बे नाख़ून होने से हाथ भी सुन्दर दिखने लगते है। इसकी कारण भी महिलाये अपने नाखुनो को बढ़ाती है और उसे सजाने के लिए उनपर नेल कलर भी लगाती है।

कुछ महिलायों की समस्या होती है की उनके नाख़ून बढ़ते नही है या फिर घर पर काम करने के कारण जल्द ही टूट जाते है जिस कारण वह छोटे ही रह जाते है।

परंतु नाखुनो को बढ़ाने के साथ साथ चाहिए कि वह साफ़ और चमकदार भी दिखे। नही तो वह अच्छे नही दिखते है और साथ ही गंदे होने के कारण इसका असर स्वास्थ्य पर भी पड़ता है।

नाखुनो कि देखभाल के लिए पोषित आहार बहुत ही आवश्यक होता है। साथ ही हम आपको कुछ Home Remedies for Long Nails के बारे में बता रहे है जो आपके नाखूनों को जल्दी बड़े करने में मदद करेंगे।

Home Remedies for Nail Growth: इस प्रकार करे नाखूनों को लम्बा

Home-Remedies-for-Long-Nails

दूध का उपयोग

  • दूध हड्डियों और नाखून के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।
  • इसके प्रयोग के लिए एक अंडे के सफेद भाग में दूध मिलाकर उसे अच्छी तरह फेंट लें ।
  • फिर इसमें 5 मिनट के लिए अपने नाखून डुबो कर रखें।
  • इस प्रकार हफ्ते में 2 से 3 यह प्रयोग करने से नाख़ून तेजी से बढ़ेंगे और उसे मज़बूती मिलेगी।

टूथपेस्ट का प्रयोग

  • टूथपेस्ट का उपयोग भी नाख़ून को बढ़ाने में सहायता करता है।
  • नाख़ून यदि पीले और भद्दे है तो टूथपेस्ट उन नाखुनो को साफ़ करता है।
  • इसके लिए नाखुनो पर टूथपेस्ट को रगड़ा जाता है।
  • इससे नाख़ून मजबूत और सफ़ेद होने लगते है।

निम्बू का रस

  • गर्म पानी में नींबू का रस डालकर 5 मिनट तक अपनी उंगलियां उसमें डुबाकर रखें ।
  • इसके बाद हाथ तुरंत ही ठंडे पानी में डाल दें।
  • ऐसा करने से नाखूनों के बढ़ने के साथ उनकी कोमलता भी बढ़ेगी।

सरसों का तेल

  • सरसों का तेल बाल बढ़ाने के साथ ही नाखूनों की ग्रोथ बढ़ाने में भी फ़ायदेमंद होता है।
  • रात को सोने से पहले नाखूनों को 5 मिनट के लिए सरसों के तेल में डुबो कर रखें।
  • कुछ दिन यह प्रक्रिया दोहराने से नाखूनों का बढ़ना शुरू हो जाता हैं।

जैतून का तेल

  • नाखूनों को सही ढंग से बढ़ने के लिए नमी की जरुरत होती है।
  • इसके लिए रात को सोते समय जैतून के तेल को हल्का गर्म करके नाखूनों की मालिश करना अच्छा होता है।
  • इसमें विटामिन ई होता है,जिसके कारण नाखूनों के आस-पास रक्त संचार बेहतर होने से उन्हें पोषण और मज़बूती मिलती है।

इसके अतिरिक्त संतरे का जूस, बादाम का तेल और लहसुन का पेस्ट भी लाभकारी होता है। और इन उपायों के साथ साथ यदि आप पोषित आहार भी लेते है तो आपके नाखूनों को बढ़ने में सहायता मिलती है।

Subscribe to