Homemade Sugar Scrub for Face: घर बैठे बनाइये चीनी के अलग अलग स्क्रब

Homemade Sugar Scrub for Face: घर बैठे बनाइये चीनी के अलग अलग स्क्रब

“स्क्रब” सौन्दर्य के संसार का एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसे हर कोई इस्तेमाल करता है। यह बड़ी मात्रा में बाजार में उपलब्ध है लेकिन यह एक आम समस्या रहती है कि कौन-सा स्क्रब हमारी त्वचा के लिए अच्छा होगा। अगर आप भी ऐसा ही सोचती है तो अपनी सोहबत के हिसाब से स्क्रब को घर पर भी बना सकते है जो त्वचा के लिए अच्छा होगा और कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं होंगे।

घर पर स्क्रब बनाने के लिए आपको कुछ ज्यादा समान की जरूरत नही होती है। आप एक किफायती तरीके से भी स्क्रब बना सकते है और दमकती त्वचा पा सकते है। स्क्रब त्वचा के डेड सेल्स को हटाता है और चेहरे की गन्दगी को दूर करता है। इसके लिए सबसे अच्छा स्क्रब चीनी का होता है।

चीनी बहुत आसानी से हर घर में मिल जाती है और यह किफायती भी होती है। चीनी से बने स्क्रब हर प्रकार की त्वचा को सूट हो जाते है और साथ ही त्वचा को एक्‍सफोलिएशन और मॉइस्चराइजिंग करने में काफी फायदेमंद होती है। घर पर बने चीनी के ये स्क्रब आपके अनुकूल होते है इसी कारण उनसे कोई समस्या होने का सवाल ही नहीं उठता।

घर पर चीनी से बने स्क्रब को इस्तेमाल कीजिये जो कि सस्ता भी है और अच्छा भी। तो आइये जाने कैसे बनाए Homemade Sugar Scrub for Face.

Homemade Sugar Scrub for Face: जानिए घर पर चीनी से बना फेस स्क्रब बनाने का तरीका

Homemade-Sugar-Scrub-for-Face

ग्लोइंग चेहरे के लिए पपीता शुगर स्क्रब

  • इस स्क्रब को बनाने के लिए पहले एक कप पपीता के टुकड़े ले।
  • फिर उन टुकड़ो को पीस ले और पेस्ट बना ले।
  • अब उस पेस्ट में 4-5 चम्मच शुगर मिलाये और उसे चेहरे पर लगाकर मसाज करे।
  • थोड़ी देर बाद चेहरे को अच्छे से धो ले।
  • इससे चेहरा ग्लो करने लगेगा

ब्लैकहेड्स और डेड सैल्स के लिए

  • कॉर्नमील (मकई का आटा), शुगर, और शहद ले।
  • अब एक कप कॉर्नमील में 2 चम्मच शुगर और शहद मिलाइये।
  • इस मिश्रण का पेस्ट बनाने के बाद उसे चेहरे पर लगाए और थोड़ी देर मसाज करे।
  • इसके बाद नार्मल पानी से धो ले।
  • इससे चेहरे के डेड सेल्स और ब्लैकहेड्स से छुटकारा मिलेगा।

चेहरे की रौनक बढ़ाने के लिए स्क्रब

  • इस स्क्रब को बनाने के लिए समुद्री नमक (सी सॉल्ट), शुगर, और शहद चाहिए होगा।
  • अब इन तीनो चीज़ो को मिलाकर पेस्ट बनाये।
  • इसे अब अपने चेहरे पर लगाकर 5 - 10 मिनट तक मसाज करे।
  • अब ठण्डे पानी से अपना चेहरा धो ले।
  • इससे चेहरे की खोई हुई रौनक लोट आएगी।

त्वचा का रंग साफ़ करने के लिए स्क्रब

  • इस स्क्रब को तैयार करने के लिए चाहिए टमाटर और चीनी।
  • टमाटर को अच्छी तरह बारीक़ काट ले और उसमे 2 चम्मच चीनी मिला दे।
  • अब इस तैयार मिश्रण को 4 - 5 मिनट तक अपने चहरे पर मसाज करते हुए लगाए।
  • इस स्क्रब का प्रयोग हफ्ते में कम से कम 2 बार करे।
  • इससे आपके चेहरे का रंग हफ्ते दर हफ्ते निखरेगा।

ताजगी के लिए स्क्रब

  • इस स्क्रब को बनाने के लिए कॉफ़ी, शुगर, और बदाम या जैतून का तेल चाहिए।
  • 1 चम्मच कॉफ़ी पाउडर में 1 चम्मच बदाम का तेल या जैतून का तेल मिलाइये।
  • अब इसमें आधा चम्मच शुगर मिलाकर, इसे चेहरे पर लगा लीजिये।
  • इस स्क्रब का हफ्ते में एक बार प्रयोग करे।
  • कॉफ़ी एक एंटी ऑक्सीडेंट पदार्थ है इसलिए ये त्वचा को साफ़ रखने में फायदेमंद साबित होता है।
  • इससे चेहरा तरो ताजा होने के साथ साथ चमकने लगेगा।

चेहरा का नूर बढ़ाने के लिए स्क्रब

  • इस स्क्रब को बनाने के लिए चीनी का पाउडर और हल्दी ले।
  • अब चीनी पाउडर में एक चम्मच हल्दी मिलाइये।
  • फिर इस मिश्रण में थोड़ा सा दूध मिलाये और पेस्ट बनाकर तैयार कर ले।
  • अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर मसाज करे और थोड़ी देर बाद चेहरा धो ले।
  • इस स्क्रब को इस्तेमाल करने से चेहरे का नूर बढ़ेगा।

चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए स्क्रब

  • इस स्क्रब को बनाने के लिए पहले शुगर सिरप (चाशनी) बना ले।
  • इसमें निम्बू का रस अच्छी तरह से मिला ले।
  • फिर इसे अपने चेहरे पर लगा ले। ध्यान रहे इसे लगाते समय इसकी परत थोड़ी मोटी हो।
  • सूखने के बाद अब चेहरे पर मसाज करके धीरे धीरे इसे चेहरे से निकाल ले।
  • अब सादे पानी से चेहरा धो ले।
  • इससे चेहरे के बाल निकलने के साथ ही चेहरा ग्लो भी करने लगेगा।

झुर्रियों के लिए स्क्रब

  • झुर्रियों से छूटकारा पाने के लिए इस स्क्रब को इस्तेमाल करे।
  • इस स्क्रब को बनाने के लिए ग्रीन टी को पानी में 3 मिनट तक उबाले।
  • फिर उसमे 1-2 चम्मच चीनी मिलाये और सिरप तैयार कर ले।
  • सिरप के थोड़ा ठंडा होने पर अपने चेहरे पर धीरे धीरे मले।
  • इसके बाद नार्मल पानी से चेहरा धो ले।

मॉइस्‍चराजिंग के लिए स्क्रब

  • इस स्क्रब को बनाने के लिए चीनी और नारियल तेल चाहिए।
  • अब नारियल तेल में चीनी मिलाइये और अगर अच्छे परिणाम चाहिए तो इसमें बादाम भी पीस कर मिला सकते है।
  • इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाए और कम से कम 30 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें।
  • अब चेहरा ठंडे पानी से धो ले।
  • इस स्क्रब से आपको रूखी त्वचा से निजात मिलेगी।

मुलायम त्वचा के लिए स्क्रब

  • इस स्क्रब को बनाने के लिए आधा कप मोटी चीनी और आधा कप नार्मल सफ़ेद चीनी और 4 बड़े चम्मच ओलिव आयल, बेबी आयल या फिर एलोवेरा ऑयल किसी का भी प्रयोग कर सकते है तो किसी एक को ले।
  • अब आधा बड़ा चम्मच एसेंशियल आयल ले।
  • अब एक पत्र मे दोनों प्रकार की चीनी मिला दे।
  • इस मिश्रण में एसेंशियल आयल और 4 बड़े चम्मच आपका पसंदीदा आयल डाले।
  • यह मिश्रण तैयार है अब आप इसे अपने चेहरे पर लगाकर मसाज करे।
  • अब इसे ठंडे पानी से धो ले।
  • इससे आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार बनी रहेगी।

दाग धब्बो के लिए स्क्रब

  • इस स्क्रब के लिए थोड़ा दूध ले और उसमे चन्दन पाउडर मिक्स करे।
  • अब इस पेस्ट में चीनी मिक्स करे।
  • इस मिश्रित को अपने चेहरे पर लगाते हुए मसाज करे।
  • अब इसे नार्मल पानी से धो ले।
  • यह स्क्रब दाग धब्बे हटाने में काफी फायदेमंद साबित होता है।

अब स्क्रब करने के लिए आपको बाहरी प्रोडक्ट का उपयोग करने की जरूरत नहीं है। अपने घर पर ही अपनी त्वचा और जरूरत के हिसाब से स्क्रब बनाइये और उसका इस्तेमाल कीजिये।

Subscribe to