How To Apply Liquid Lipstick: अपने होंठो को बनाए ओर भी आकर्षक

How To Apply Liquid Lipstick: अपने होंठो को बनाए ओर भी आकर्षक

खूबसूरत दिखने के लिए हर वक्त महिलाओ में होड़ लगी रहती है। वैसे तो खूबसूरत दिखना कौन नहीं चाहता है और तारीफ तो हर किसी को पसंद होती है। जिसके लिए भी महिलाएं सजना सवारना करती है।

जैसे ही मार्केट में मेकअप का कोई नया प्रोडक्ट आता है महिलाएं जल्द से जल्द उसे इस्तेमाल करना शुरू कर देती है। ताकि वह अपने चेहरे को और निखार सके।

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए मेकअप किया जाता हैं और मेकअप में होंठो के मेकअप की भी अपनी ही विशेषता होती है जो चेहरे को ओर भी आकर्षक बनाने का कार्य करती है।

आज कल महिलाओ को लिक्विड लिपस्टिक बहुत ही भा रही है और यह दिखती भी बहुत ही लुभावनी है परन्तु कुछ महिलाओ को इसे लगाने का सही तरीका नहीं आता है। इसके लिए आपको परेशान जरुरत नहीं है। जानिए How To Apply Liquid Lipstick.

How To Apply Liquid Lipstick: जानिए कैसे बनाये होंठो को खूबसूरत

How-To-Apply-Liquid-Lipstick-in-Hindi

होंठो को साफ करे

  • कोई भी लिपस्टिक लगाने से पहले ज़रुरी होता है होंठो को अच्छे से साफ करना। यदि होंठ साफ़ नहीं रहते है तो लिपस्टिक का वास्तविक कलर नहीं आ पाता है और साथ ही होंठ भी अच्छे नहीं दिखते है।
  • यदि आपके होंठ की स्किन रूखी और फटी हुई है तो अपने होंठो को एक्सफोलिएट भी कर सकते है।
  • एक्सफोलिएट करने से होंठो पर उपस्थित डेड स्किन दूर हो जाती है। साथ ही आपके होंठ सॉफ्ट हो जायेंगे और लिपस्टिक भी लम्बे समय तक बनी रहेगी।

मॉइस्चराइज करना भी है ज़रुरी

  • यदि होंठो को मॉइस्चराइज नहीं करते है तो होंठ रूखे और सूखे लगने लगते है। इसलिए होंठो को मॉइस्चराइज करना ज़रुरी होता है।
  • ऐसा करने से लिपस्टिक लम्बे समय तक टिकी रहती और आकर्षक लुक भी देती है।
  • होंठो को मॉइस्चराइज करने के लिए आप किसी लिप बाम का उपयोग कर सकते है। या फिर ब्रायन शुगर, शहद, और नारियल का तेल या जैतून का तेल का उपयोग करके भी होंठ को नमी युक्त बना सकते है।
  • साथ ही यदि होंठो में नमी रहती है तो यह होंठो को सूर्य से भी बचाने का कार्य करते है।

लिप लाइनर से दे होंठो को शेप

  • लिप लाइनर होंठो को शेप देने का कार्य करता है। जिससे लिपस्टिक और भी आकर्षक लगती है।
  • इसे लगाने के लिए एक अच्छे लिप लाइनर का उपयोग करे। ऐसे लिप लाइनर का चुनाव करे जो आपके लिपस्टिक से मैच करता हो।
  • इसके बाद लिप लाइनर होंठो के बाहरी भाग में शेप देते हुए लगाए ताकि होंठ एक प्रॉपर शेप में दिखे।
  • ध्यान दे कि यह बाहर की तरफ होना चाहिए ताकि लिपस्टिक को अंदर भरा जा सके।

हाईलाइटर का भी करे उपयोग

  • आप हाईलाइटर का भी इस्तेमाल कर सकते है। यह लिपस्टिक को सॉफ्ट बनाने का कार्य करता है। जिससे लिपस्टिक और ज्यादा खिल जाती है।
  • लिपस्टिक को एक प्राकर्तिक लुक मिलता है।
  • यदि आप अपनी लिपस्टिक को ओर भी आकर्षित बनाना चाहती है तो हाईलाइटर का उपयोग कर सकती है। जो आपके होंठो में चार चाँद लगाने का कार्य करेगा।

लिक्विड लिपस्टिक का करे इस्तेमाल

  • हाईलाइटर लगाने के बाद अब अपने होंठो पर लिक्विड लिपस्टिक लगाए। इसे अच्छे से लिप लाइनर के अंदर भरे।
  • फिर दोनों होंठ को अच्छे से मिलाये ताकि आपकी लिपस्टिक अच्छे से मिल जाए।
  • इसे बाहर न फैलने दे। यदि ऐसे लगाने में आपको कठिनाई आ रही है तो आप लिपस्टिक एप्लिकेटर का उपयोग भी कर सकती है।
  • इससे लिपस्टिक फैलेगी नहीं और होंठो का लुक भी अच्छा दिखेगा।

कंसीलर का उपयोग

  • आप चाहे तो लिक्विड लिपस्टिक लगाने के बाद होंठो के आसपास कंसीलर का भी उपयोग कर सकती है। ऐसा करने से यदि लिपस्टिक आसपास फेल गयी है तो वह ढक जाएगी और आपका लुक भी ख़राब नहीं होगा।

बेस्ट लिक्विड लिपस्टिक कौन सी है?
कुछ बेस्ट लिक्विड लिपस्टिक जिन्हे आप लगा सकती है और खूबसूरत और सुन्दर होंठ पा सकती है।

MAC Retro Matte Liquid Lipcolour

  • यह शेड ज्यादा से ज्यादा देखने को मिलता है इसलिए आसानी से उपलब्ध भी रहता है।
  • यह एक बहुत ही क्लासिक कलर होता है जो कि पुरे दिन आपका साथ देता है।

Kat Von D Everlasting Liquid Lipstick

  • यह भी एक लिक्विड लिपस्टिक है जो कि Kat Von D Everlasting ब्रांड के नाम से जानी जाती है।
  • यह लिपस्टिक बहुत लम्बे समय तक टिकी रहती है और हाइली पिग्मेंटेड शेड्स में उपलब्ध रहती है। यह भी होंठो को खूबसूरत बनाती है।

JOUER Long-Wear Lip Creme Liquid Lipstick

  • यह लॉन्ग लास्टिंग और बहुत ही हल्की लिपस्टिक होती है।
  • जो की हर स्किन कलर पर आसानी से सूट हो सकती है।

Dior Addict Fluid Stick

  • यह बहुत सारे कलर्स में भी उपलब्ध रहती है और यह लिपस्टिक भी लॉन्ग लास्टिंग होती है।
  • होंठो को आकर्षक बनाने के लिए इस लिपस्टिक का इस्तेमाल करना एक अच्छा चुनाव हो सकता है।

Yves Saint Laurent Baby Doll Kiss & Blush

  • यह कलर हर महिला को सूट करता है और लम्बे समय तक रहता है।
  • इसका कलर आपके होंठो को ओर भी खूबसूरत बनाने का कार्य करेगा।

अगर आप अपने लिप्स को दुसरो से ज्यादा आकर्षक दिखाना चाहती है तो ऊपर बताये गई लिक्विड लिपस्टिक को जरूर इस्तेमाल करे और अपनी सहेलियों को जलने का कोई मौका न छोड़े।

Subscribe to