इन राशियों के लड़कों को हमेशा मिलता है प्यार में धोखा

इन राशियों के लड़कों को हमेशा मिलता है प्यार में धोखा

युवा अवस्था में किसी से प्यार हो जाना स्वाभाविक होता है। दिल लगाना और फिर टूट जाना बहुत सामान्य बात हो गयी है। युवा एक दुःख को भूल कर दूसरे प्यार को भी अपना लेते है, यह सिलसिला चलता रहता है।

लोगो का मानना होता है की लड़के केवल टाइम पास करते है। लेकिन ऐसा नहीं है लड़कों को भी सच्चा प्यार होता है और वह उस प्यार को लेकर भविष्य के सपने भी देखने लगते है।

लेकिन जब लड़कों को उनके सच्चा प्यार में धोखा मिलता है तो वह उसे सह नहीं पाते और उसके दुःख में डूबे रहते है। सच्चा प्यार करने वाले लड़कों को हमेशा यह डर लगा रहता है की कहीं उसका पार्टनर उसे धोखा तो नहीं देने वाला है।

आप राशि के अनुसार भी पता लगा सकते है की किन लड़कों को प्यार में धोखा मिलने वाला है। तो चलिए जानते है Male zodiac likely Cheated on के बारे में।

Male Zodiac Likely Cheated on: सच्चा प्यार होने पर भी लड़कियाँ क्यों देती है धोखा

Men-with-These-Sunsigns-Always-get-Cheated

मेष राशि वाले लड़के

  • इस राशि के लड़कों की प्रवति सच्चा प्यार करने वाली होती है। परन्तु उन्हें भी बदले में सच्चा प्यार मिले यह संभव नहीं हो पाता है।
  • वह कितना भी किसी से सच्चा प्यार कर ले बदले में उन्हें धोखा ही मिलता है।

मिथुन राशि वाले लड़के

  • मिथुन राशि वाले लड़के अपने फ्लर्टी नेचर के कारण जाने जाते है। जिसके कारण यदि वह सच्चा प्यार कर ले तो भी लड़कियों को उन पर विश्वास नहीं हो पाता है।
  • फ्लर्टी नेचर होने से लड़कियाँ अट्रेक्ट तो होती है पर ज्यादा समय तक टिकती नहीं है और अपने पार्टनर को छोड़ देती है।

कन्या राशि वाले लड़के

  • इस राशि वाले लड़के अपनी फीलिंग्स को जाहिर करने में असमर्थ होते है।
  • आपको बता दे की रिलेशनशिप में फीलिंग्स का होना बहुत ज़रुरी होता है।
  • भावनाओं को जाहिर न करने पर लड़कियाँ ऐसे लड़कों को धोखा दे देती है।

यदि आपकी राशि धनु है

  • रिलेशनशिप में पार्टनर को रोमांस में संतुष्टि की जरुरत होती है और वह नहीं मिलने पर वह किसी और की तरफ आकर्षित हो जाती है।
  • धनु राशि वाले लड़के अपने पार्टनर को संतुष्ट करने में सक्षम नहीं हो पाते है जिस कारण उन्हें धोखा मिलता है।

कुंभ राशि वाले लड़के

  • इस राशि के लड़के अपने ऊपर ज्यादा ध्यान देते है। वह अपने में रहते है और अपने पार्टनर के बारे में भूल जाते है।
  • रिलेशनशिप में एक दूसरे की केयर करना होता है।
  • केयर न मिलने पर भी इस राशि के लड़कों को लड़कियाँ धोखा दे कर चली जाती है।
Subscribe to