Moringa Benefits in Hindi: स्वाद और स्वास्थ्य दोनों का ख्याल रखे सहजन

Moringa Benefits in Hindi: स्वाद और स्वास्थ्य दोनों का ख्याल रखे सहजन

मोरिंगा को सहजन, ड्रमस्टिक, साजन, ओलीफेरा आदि नामो से भी जाना जाता है। इसका उपयोग अधिकांश घरों में व्यंजनों के रूप में किया जाता है। ज्यादातर लोग इसका उपयोग सांभर बनाते समय करते है।

यह खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है उससे कई ज्यादा इसके स्वास्थ्य लाभ भी होते है। भारत में सभी जगहों पर इसके पेड़ पाए जाते है। जिसके कारण यह आसानी से उपलब्ध होते है।

मोरिंगा की फली, फूल, पत्ते सभी लाभकारी होते है। इसमें भरपूर मात्रा में मिनरल्स, पोषक तत्व और आवश्यक विटामिन मौजूद होते है।

मोरिंगा का सेवन बच्चे, बूढ़े, महिलाओ और पुरुषों सभी के लिए लाभकारी होता है। यह अनेक प्रकार की बीमारियों को दूर करने में भी मदद करता है। साथ ही हैजा, दस्त, पीलिया जैसी बीमारियों से भी निजात दिलाता है। जिससे शरीर स्वस्थ्य रहता है। जानते है Moringa Benefits के बारे में।

Moringa Benefits in Hindi: जानिए इसके चमत्कारी स्वास्थ्य लाभ

Moringa-Benefits

गर्भवती महिला के लिए लाभकारी

  • सहजन का सेवन गर्भवती महिलाओ के लिए भी फ़ायदेमंद होता है। इसके सेवन से महिला को प्रसव के दौरान होने वाली समस्याएं कम हो जाती है।
  • मोरिंगा के जूस का नियमित सेवन करने से गर्भवती महिला को शारीरिक समस्याएं भी नहीं होती है।
  • इसलिए गर्भवती महिला को इसका सेवन करना चाहिए ताकि वह गर्भवस्था की समस्याओं से बच सके।

रक्त को साफ करने में सहायक

  • सहजन की फली और पत्तियों का उपयोग रक्त को शुद्ध करने में सहायक होता है।
  • शरीर का रक्त शुद्ध होने से त्वचा सम्बन्धी बीमारियाँ भी दूर हो जाती है। साथ ही यह कील मुहांसो को भी दूर करने में मदद करता है।

मोटापे को दूर करने में मददगार

  • मोटापे को दूर करने के लिए भी मोरिंगा फ़ायदेमंद होता है।
  • मोरिंगा में फास्फोरस की भरपूर मात्रा पायी जाती है। जिसके कारण अतिरिक्त चर्बी कम होती है। साथ ही यह वसा को भी कम करती है।

सर दर्द को करे दूर

  • सहजन का उपयोग सब्जी के रूप में करने पर सिरदर्द की समस्या से निजात मिलता है।
  • यदि मोरिंगा की पत्तियों को पीसकर और गर्म करके उसका लेप सिर पर लगाने से भी सिरदर्द दूर होता है।

विटामिन A से भरपूर

  • मोरिंगा में विटामिन A भरपूर मात्रा में मौजूद रहता है।
  • यह एक अच्छा एंटी एजिंग भी होता है।
  • मोरिंगा का अधिक उपयोग उम्र को कम करने वाले सौन्दर्य प्रशाधनो के रूप में किया जाता है।

मोरिंगा के अन्य फायदे

  • इसके सेवन से पाचन क्रिया अच्छी रहती है क्योंकि इसमें विटामिन बी काॅम्प्लेक्स के गुण पाए जाते है।
  • मोरिंगा में कैलिशयम, मैग्नीशियम, आयरन और मैंगनीज जैसे कई मिनरल्स पाए जाते है। जिसके कारण हड्डियाँ मजबूत बनती है।
  • मोरिंगा में विटामिन C की उच्च मात्रा होती है जिसके कारण सांस की समस्याएं जैसे अस्थमा नहीं होता है।
  • इसके सेवन से संक्रमण का खतरा भी नहीं होता है।
Subscribe to