Best Bicep Workout: बाइसेप्स को कम समय में आकर्षक बनाने के लिए

Best Bicep Workout: बाइसेप्स को कम समय में आकर्षक बनाने के लिए

फिटनेस को लेकर आज की युवा पीढ़ी काफी उत्साहित है। युवाओं में 6 पैक एब्स और बड़ा सा बाइसेप्स बनाने की होड़ सी लगी हुई है।

अधिकतर पुरुष चाहते है कि उनके बाइसेप्स बने। जिसके लिए वह जिम में जमकर पसीना भी बहा रहे है। देखा जाये तो जिम में ज्यादा से ज्यादा लोग ऐसे दिखेंगे जो की बाइसेप्स और ट्राइसेप्स बनाने के उद्देश्य से ही जिम ज्वाइन करते है।

बाइसेप्स बनाना इतना आसान नहीं होता है। इसके लिए कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास की आवश्यकता पड़ती है। साथ ही यह भी जरूरी होता है कि आप जिम में जो व्यायाम कर रहे है वह सही तरीके से कर रहे है की नहीं। गलत तरीके से अभ्यास करने पर उसके परिणाम नहीं मिल पाते है।

यदि आप भी बाइसेप्स बनाने के लिए जिम जा रहे है तो यह ज़रूर जान लीजिये कि आपके लिए कैसा व्यायाम लाभकारी होगा। जानते है Best Bicep Workout के बारे में।

Best Bicep Workout: जाने कौन-सा वर्कआउट बाइसेप्स के लिए है फायदेमंद

Best-Bicep-Workout

इंक्लाइन डंबल कर्ल्स

  • इस वर्कआउट का अभ्यास बेंच पर लेटकर किया जाता है।
  • इसमें दोनों हाथों में डम्बल को लेना होता है और एक हाथ को कंधे की लम्बाई तक लाना होता है।
  • इसके बाद कोहनी को नीचे की तरफ ले जाएं।

बारबेल कर्ल्स

  • इसका अभ्यास करने के लिए अपनी क्षमतानुसार वजन लगा ले और ई जेड पर खड़े हो जाए।
  • इसके बाद वजन को अपनी बाजुओं के सहारे ऊपर की तरफ उठाये और सीने से लगा ले।
  • इतना करने के बाद 1 सेकंड का विराम दे। फिर धीरे धीरे करके उसे नीचे की तरफ लाये।
  • इसे करते समय इस बात का ध्यान रखे कि आपकी कोहनियां और रीढ़ की हड्डी स्थिर रहे। और वजन को उठाते समय साँस को अंदर ले व् नीचे लाते समय साँस बाहर की तरफ छोड़े।

चिन अप

  • इसे करते समय दोनों हाथ सामने की तरफ होने चाहिए और उनके बीच की दूरी कम होनी चाहिए।
  • इसे करते समय हाथों पर दबाव पड़ता है। जिसके कारण ही बाजुओं की ताकत में वृद्धि होती है।

प्रीचर कर्ल

  • इसका अभ्यास भी ई जेड मशीन पर किया जाता है और इसमें कंधो का अधिक उपयोग नहीं होता है।
  • इसके शुरुआती अभ्यास में 12 से 15 बार 3 सेट में किया जाता है और 2 सेट होने पर इसके बीच 90 सेकंड का विराम भी ले सकते है।

वन आर्म डम्बल कर्ल

  • इसे करने के लिए एक हाथ में डम्बल को उठाते है और कोहनियों को मोड़ते हुए कंधे तक छूते है।
  • इसके बाद धीरे धीरे नीचे की तरफ लाया जाता है।
  • इसे करने से बाजुओं और कंधो को मज़बूती मिलती है।
Subscribe to