Skin Care Tips During Pregnancy in Hindi: गर्भावस्था में भी त्वचा पर लाये रौनक

Skin Care Tips During Pregnancy in Hindi: गर्भावस्था में भी त्वचा पर लाये रौनक

गर्भावस्था का समय सुखद समय तो होता है साथ ही यह कई समस्याओं को भी लाता है। गर्भावस्था में महिलाएं सावधानियों तो रखती है पर कुछ चीजों का ख्याल रखना भूल जाती है जैसे कि खुद की त्वचा का ख्याल।

गर्भावस्था के दौरान कुछ महिलाओ की स्किन खिली खिली और चमकदार हो जाती है परन्तु कुछ महिलाओ की गर्भावस्था में स्किन रूखी और बेजान दिखने लगती है। कई महिलाओं को त्वचा से संबंधित कई समस्याएं भी होने लगती है।

गर्भावस्था के समय त्वचा की समस्याएं उत्पन्न होने के कई कारण हो सकते है। जो की समय पर ध्यान ना देने के कारण भी हो सकते है।

गर्भावस्था में त्वचा का ख्याल रखना भी ज़रुरी होता है। त्वचा का ख्याल रखकर आप अपने आपको स्वस्थ रख सकती है और जब आप स्वस्थ रहेंगी तो आपका बच्चा भी स्वस्थ रहेगा। आइए जाने Skin Care Tips During Pregnancy.

Skin Care Tips During Pregnancy in Hindi: जानिए गर्भावस्था में कैसे रखे स्किन का ख्याल

Skin-Care-Tips-During-Pregnancy

मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करे

  • गर्भावस्था के समय यदि आपको त्वचा में रूखापन लगता है तो आप इसके लिए मॉइस्चराइजर का उपयोग करे।
  • रूखापन होने से त्वचा में झुर्रियां पड़ने लगती है मॉइस्चराइजर के उपयोग से त्वचा पर पड़ने वाली झुर्रियों को कम कर सकते है।
  • इससे त्वचा में चमक भी आएगी और त्वचा जवां भी दिखने लगेगी।
  • इसके प्रयोग से त्वचा में नमी भी बनी रहेगी।

हल्का व्यायाम करे

  • व्यायाम करने से सेहत और त्वचा दोनों स्वस्थ रहती है।
  • अपने डॉक्टर की सलाह ले और कोई हल्का व्यायाम करे
  • सुबह और शाम के समय घूमना भी सेहत के लिए अच्छा होता है।
  • इससे आपका रक्त संचार अच्छा होता है साथ ही त्वचा में निखार भी आता है।

संतुलित आहार ले

  • गर्भावस्था के दौरान सही ढंग से खान पान न होने के कारण भी त्वचा सम्बन्धी समस्याएँ होने लगती है।
  • अपने भोजन में हरी सब्जियां, फल, दालें, दूध, मछली और पोषक तत्वों को शामिल करे।
  • रेशेदार पदार्थों का सेवन करे इससे शरीर में उपस्थित विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते है और त्वचा में रौनक आ जाती है।
  • जितना हो सके पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए। ऐसा करने से भी त्वचा का रंग साफ हो जायेगा।

कैल्शियम, आयरन व विटामिनों की खुराक ले

  • गर्भावस्था के समय में कैल्शियम, आयरन व विटामिन की आवश्यकता ज्यादा होती है। इसलिए इनकी कमी न होने दे। जिसकी वजह से भी त्वचा की समस्याएं आने लगती है।
  • अपने डॉक्टर की सलाह से भी इनका सेवन कर सकती है।

हल्का मेक अप करे

  • गर्भावस्था के दौरान भारी मेकअप ना करे। जितना हो सके हल्का मेकअप ही करे।
  • यदि आपने दिन में मेकअप किया है तो उसे रात को सोने से पहले उतार ले। मेकअप लगे रहने से त्वचा के छिद्र बंद हो सकते है और चेहरे पर दाग धब्बे पड़ सकते है।
Subscribe to