Pregnancy 20 Weeks: जानिए गर्भावस्था के 20 वे सप्ताह की महत्वपूर्ण जानकारी

Pregnancy 20 Weeks: जानिए गर्भावस्था के 20 वे सप्ताह की महत्वपूर्ण जानकारी

यह सप्ताह ऐसा होता है जिसमे आप अपनी गर्भावस्था की पूरी अवधि के आधे समय को पार कर चुकी होती है। इसके बाद आपकी दूसरी तिमाही शुरू हो जाती हैं, यह समय गर्भावस्‍था का सबसे आरामदायक समय होता है।

इस हफ्ते के दौरान आपको मितली, थकान और सुबह सुबह होने वाली आलस की समस्या बहुत ही कम होगी, साथ ही आपको भूख ज्यादा लगना भी शुरू हो जाएगी। इस हफ्ते में आप अपने बच्चे के कई परिवर्तनों को महसूस कर सकती है।

अब तक बच्‍चे के यौन अंग विकसित हो चुके होते है हैं, जिसे आसानी से सोनोग्राफी में पहचाना जा सकता है। परन्तु आपको बता दे की लिंग निर्धारण करना क़ानूनन अपराध है।

आपका गर्भावस्था का आधा समय गुज़र चुका है इसलिए आप आने वाले बच्चे के भविष्य के बारे में सोचे और उसे स्वस्थ रखने के लिए कदम उठाये। जानते है की Pregnancy 20 Weeks में गर्भवती महिला और शिशु में क्या परिवर्तन होता है।

Pregnancy 20 Weeks: जानिए इस सप्ताह के लक्षण व बरतने वाली सावधानिया

20-Weeks-Pregnant

गर्भवती महिला में परिवर्तन

  • इस समय महिला का वजन लगभग 6 - 7 किलो बढ़ जाता है।
  • साथ ही कमर का आकार भी बढ़ जाता है।
  • इस सप्ताह में कब्ज़ और सीने में जलन जैसी परेशानियां प्रारम्भ हो जाती हैं।
  • इस हफ़्ते में बच्चे का विकास होने लगता है जिसके चलते महिला को साँस लेने की समस्या पैदा हो सकती है।
  • आपको गर्भावस्था के इस हफ्ते में खिंचाव के निशान भी दिख सकते हैं।
  • यदि इस दौरान खुजली का अनुभव हो रहा है, तो यह यकृत विकृति या जन्म के पूर्व विटामिन की कमी का लक्षण भी हो सकता है।

शिशु का विकास

  • इस समय आपको बच्‍चे की अधिकतर हलचल महसूस होंगी। इस सप्ताह में आप जान सकते है की आपका बच्चा कब सोता है और कब जगता है।
  • बीसवें हफ्ते में बच्चा कम-से-कम 20 घंटे तक सोता है।
  • बच्चे का वजन 11 औंस और लंबाई छह से साढ़े छह इंच होती है।
  • 20 वे सप्ताह में बच्चा साँस लेना भी सीखने लगता है।
  • इस समय बच्चे में सुनने की क्षमता विकसित हो जाती है, वह आपकी आवाज़ के साथ गर्भ के बाहर की अन्य आवाज़ों पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर सकता है।

सावधानिया

  • अपने और बच्चे के स्वास्थ्य के लिए हर गर्भवती संतुलित आहार का सेवन करे, मसालेदार या तली चीजों का सेवन न करे।
  • बाहर की चीजों को खाने से बचे और घर का बना भोजन ही करे।
  • किसी भी तरह के एक्सरसाइज करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ज़रूर ले।
  • इस समय आपको आरामदायक कपड़े ही पहनने चाहिए।
  • आपको इस दौरान मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक है जो बच्चे के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण होता है, इसलिए तनाव से दूर रहने की कोशिश करे।
Subscribe to