Pregnancy Test Kit Name: टेस्ट द्वारा जाने प्रेग्नेंसी की सही और सटीक जानकारी

Pregnancy Test Kit Name: टेस्ट द्वारा जाने प्रेग्नेंसी की सही और सटीक जानकारी

हर महिला चाहती है की वह माँ बने और अपने बच्चे को जन्म दे। इसके लिए ज़रुरी होता है महिला का गर्भवती होना। कई बार कई लोग किसी महिला को देखकर पता लगा लेते है की वह गर्भवती है की नहीं। पर इसका सही सही अनुमान देख कर लगा पाना मुश्किल होता है।

पुराने ज़माने में हमारे पूर्वज गर्भवस्था के कुछ लक्षणों को देख कर पता करते थे की महिला पेट से है या नहीं। लेकिन कभी कभी यह अनुमान गलत भी हो जाते थे। परन्तु आजकल कई ऐसी तकनीक आ चुकी है जिनसे पता चल सकता है गर्भावस्था के बारे में।

प्रेग्नेंसी टेस्ट करने के लिए बाजार में कुछ उपकरण आते है जिनकी मदद भी ली जा सकती है जैसे की प्रेगा न्यूज़ आदि। जिसके जरिये आप प्रेग्नेंसी का सही पता लगा सकती है।

बस आपको यह जानने की जरुरत है की प्रेग्नेंसी टेस्ट कैसे किया जाता है। इसकी प्रक्रिया बहुत ही आसान है। जानते है Pregnancy Test Kit Name के बारे में विस्तार से।

Pregnancy Test Kit Name: जाने बाजार में मौजूद उपयोगी प्रेग्नेंसी टेस्ट किट के बारे में

Pregnancy-Test-Kit-Name-in-Hindi

प्रेगा न्यूज़ द्वारा स्ट्रिप प्रेग्नेंसी टेस्ट

  • प्रेगा न्यूज़ का इस्तेमाल करके आप पता लगा सकती है की आप गर्भवती है या नहीं। इसके द्वारा टेस्ट करना बहुत ही आसान होता है। इसके लिए आपको कुछ सिंपल स्टेप्स फॉलो करने होते है।
  • जब भी आपके पीरियड मिस हो तो आप बाजार से प्रेगा न्यूज़ लाये। फिर सुबह के समय अपने पहले यूरिन को प्रेगा न्यूज़ में बने स्थान में डाले यदि आपको दो लाइनों के रंग में परिवर्तित होती दिखे तो इसका मतलब होता है की आप प्रेग्नेंट है।

कप टेस्ट किट

  • कप टेस्ट के द्वारा भी प्रेगनेंसी का पता लगाया जा सकता है।
  • इसमें मूत्र को एकत्रित करने के लिए एक कप होता है जिसमे उपकरण को डुबोया जाता है। यदि इसके रंग में परिवर्तन आता है तो आप प्रेग्नेंट है।

आपको किट का इस्तेमाल किस प्रकार करना है इसकी जानकारी पैकेट पर भी दी जाती है जिसे आप आसानी से पढ़ कर पता लगा सकते है।

Pregnancy Ke Lakshan In Hindi

गर्भवती होने पर महिला में कई परिवर्तन होने लगते है जिसके कारण उन लक्षणों को पहचान कर लोग पता करते है की महिला गर्भवती है की नहीं। जानते है उन लक्षणों के बारे में।

मासिक धर्म का मिस होना

  • मासिक धर्म का मिस होना प्रेग्नेंसी का सबसे बढ़ा लक्षण होता है।
  • इसी के आधार पर महिला को संकेत मिलता है प्रेग्नेंसी का। यदि आपका मासिक धर्म भी मिस हुआ है तो आप उपरोक्त प्रेग्नेंसी टेस्ट किट का इस्तेमाल करके इसका पता लगा सकती है।

मितली और उलटी होना

  • गर्भवती होने पर शुरुआत में महिला को उलटी का अनुभव होने लगता है। साथ ही आपके पीरियड्स भी बंद हो जाते है।

किसी चीज का टेस्ट ना आना

  • प्रेग्नेंसी के शुरूआती समय में आप कुछ भी खा ले उसका स्वाद बदला बदला लगता है। चीजे खाने में कड़वी लगने लगती है।
  • कुछ लोगो को ऐसे समय में खट्टा खाने का मन करने लगता है।

बाथरूम बार बार जाना

  • प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में हार्मोन का भी बदलाव होता है।
  • जिसके चलते आपको बार बार पेशाब करने जाना पड़ सकता है। जैसे जैसे शिशु का विकास होता है इस प्रकार की समस्या बढ़ती जाती है।

मूड का बदलाव

  • प्रेग्नेंसी में मूड में भी कई परिवर्तन होते रहते है।
  • इसमें महिला का चिड़चिड़ा होना, बात बात पर गुस्सा करना आदि निशानियां दिखती हैं । साथ ही आपको थकान और तनाव भी महसूस होता है।

कब्ज की परेशानी

  • प्रेग्नेंसी के दौरान पेट की समस्या भी होती है।
  • आपको अपच और कब्ज की समस्या भी हो सकती है। क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है।
  • कभी कभी ठीक से पेट साफ़ नहीं हो पाता है।

सीने में जलन होना

  • पाचन क्रिया के प्रभावित होने से सीने में जलन और गैस भी बनी रहती है। आप कुछ भी खा ले आपको इसका एहसास होता है।

उपरोक्त लक्षणों से यह पता चलता है की आप प्रेग्नेंट है क्योंकि यह लक्षण प्रेग्नेंसी शुरू होने पर होने लगते है।

Pregnancy Kitne Din Me Pata Chalta Hai

  • प्रेग्नेंसी का पता लगाने के लिए सबसे पहले पीरियड का ना होना होता है। लेकिन पीरियड ना होने के कई कारण हो सकते है। पर जब भी किसी को मासिक धर्म नहीं आता है तो वह यही सोचता है की कहीं वह प्रेग्नेंट तो नहीं है।
  • आप पीरियड मिस होने के बाद बाजार में मिलने वाले किट की सहायता से प्रेग्नेंसी का पता 5 मिनट में लगा सकते है। जो की आपको इसके बारे में सही जानकारी देता है।
  • यदि आप पीरियड मिस होने के पहले यह टेस्ट करते है तो यह कहना कठिन होता है की आपको प्रेग्नेंसी का सही रिजल्ट मिले।

आवश्यक जानकारी

  • आप पीरियड मिस होने के पहले दिन भी प्रेग्नेंसी टेस्ट कर सकते है।
  • लेकिन यदि आप पीरियड मिस होने के बाद थोड़ा इंतजार करके टेस्ट करते है तो यह ज्यादा अच्छा होता है।

प्रेग्नेंसी चेक करने के घरेलु उपाय

आप घर पर भी प्रेग्नेंसी को चेक कर सकती है। जैसे

टूथ पेस्ट के जरिये

  • इस टेस्ट को करने के लिए एक कप में मूत्र को ले लें और सफ़ेद रंग का टूथपेस्ट ले कर इसे कप में डाले और ब्रश की सहायता से इसे मिला ले।
  • टूथपेस्ट मूत्र से क्रिया कर के झाग का निर्माण करता है या फिर नीले रंग का हो जाता है। अगर इसका रंग नीले रंग का हो जाता है तो इसका मतलब होता है की आप प्रेग्नेंट है।

बेकिंग सोडा द्वारा

  • इसके लिए एक कटोरे में 2 चम्मच बेकिंग सोडा ले लें और उसमे कुछ बुँदे मूत्र की डाल दे।
  • यदि आपको इसमें कोई प्रतिक्रिया दिखाई देती है तो इसका मतलब है की आप प्रेग्नेंट है।

शक्कर द्वारा

  • इस टेस्ट को करने के लिए एक बर्तन में मूत्र को ले लें और उसमे 3 चम्मच शक्कर को डालें। इस मिश्रण को चलाये।
  • यदि इसमें गुठली बनने लगती है तो यह आप की प्रेगनेंसी को दर्शाती है।

नोट - उपरोक्त उपाय में यह नहीं कहा जा सकता है की यह पूरी तरह से सत्य है। कभी कभी यह चीजे गलत जानकारी भी बताती है। इसलिए एक बार मेडिकल टेस्ट ज़रूर करवाना चाहिए ताकि आप अपनी सही स्थिति का पता कर सके।

इस तरह आप अपने प्रेग्नेंसी के बारे में जान सकती है।

Subscribe to