Home Remedy For Scorpion Bite: बिच्छू काटने पर बचाव के लिए अपनाएँ घरेलू उपाय

Home Remedy For Scorpion Bite: बिच्छू काटने पर बचाव के लिए अपनाएँ घरेलू उपाय

कभी ना कभी आपने बिच्छू को देखा होगा, अगर अपने सामने नहीं तो टीवी पर या तस्वीरों में तो जरूर देखा होगा। बिच्छू जिसे अंग्रेजी में Scorpion के नाम से जाना जाता है आकार में बहुत ज्यादा बड़ा नहीं होता है पर इसका डंक बहुत खतरनाक होता है। इसका डंक बेहद जहरीला होता है और जब कोई बिच्छू किसी इंसान को काट लेता है तब बिच्छू का जहर कुछ घंटो में हीं उस व्यक्ति के पूरे शरीर में फ़ैल जाता है और इसकी वजह से उसकी मौत भी हो जाती है।

जब बिच्छू काटता है तब इसके काटने की वजह से पीड़ित व्यक्ति को बहुत ज्यादा दर्द होता है जो कभी कभी बिलकुल असहनीय हो जाता है। इसके अलावा इसके काटने के बाद व्यक्ति का सम्पूर्ण शरीर जलन की समस्या से भी दो चार होने लगता है जिसके कारण से पीड़ित व्यक्ति को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी कारण बिच्छू के काट लेने के बाद जल्दी ही पीड़ित का इलाज जरूरी हो जाता है।

बिच्छू की लगभग 1500 प्रजातियाँ विश्व भर में पाई जाती हैं और इनमे से केवल 25 प्रजातियाँ ही ऐसी होती हैं जो ज़हरीली होती हैं, बस इन्हीं बिच्छूओं से इंसानों को बच कर रहने की जरुरत होती है क्योंकि ये बिच्छू इंसानों को हानि पहुंचा सकते हैं।

जो बिच्छू होते उनके काटने से जख्म होते हैं जिसका इलाज कर उसे ठीक किया जा सकता है पर जहरीले बिच्छू की प्रजाति के काटने पर जल्द उपचार की जरुरत पड़ती है। आज के लेख में आइये जानते हैं बिच्छू के काटने से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ। पढ़ें Home Remedy For Scorpion Bite.

Home Remedy For Scorpion Bite: बिच्छू के डंक के असर को खत्म करने के घरेलू उपाय

Home-Remedy-For-Scorpion-Bite-in-Hindi

Bichhoo एक बहुत जहरीला कीड़ा है जो अपने डंक की सहायता से अपने शिकार को घायल कर देता है। बिच्छू के डंक में बेहद खतरनाक जहर होता जो किसी व्यक्ति के सम्पूर्ण शरीर में फ़ैल जाता है तो उसकी जान चली जाती है। इसीलिए जब बिच्छू काटता है तो सबसे पहले इसके जहर को पूरे शरीर में फैलने से रोकने की कोशिश की जाती है। जब जहर का फैलना रुक जाता है तब डंक को बाहर निकालने का प्रयास किया जाता है। इसके लिए ज्यादातर लोग घरेलू उपायो का ही इस्तेमाल करते है आइये जानते हैं Scorpion Bite से राहत के उपाय।

Remedy For Scorpion Bite: बिच्छू के डंक से राहत के उपाय

पुदीना

  • अगर किसी इंसान को बिच्छू ने डंक मार दिया है तो व्यक्ति को शरीर के जिस स्थान पर बिच्छू ने काटा है वहां पर पुदीने के पत्तों की मदद से बनाये गए पेस्ट को लगाएं।
  • इसके साथ साथ आप पुदीने का रस बना कर भी इसे पीड़ित व्यक्ति को पीला सकते हैं।
  • ऐसा करने से Bichu का जहर धीरे धीरे उतरने लग जाता है।

सेब

  • जब कभी भी किसी को बिच्छू काट ले तो डंक वाले स्थान पर सेब को पीस कर उसकी मदद से बना लेप लगा लें।
  • लेप लगाने के साथ साथ आप पीड़ित व्यक्ति को सेव खाने के लिए भी दे सकते हैं।
  • ऐसा करने से भी बिच्छू के डंक का विष शरीर से उत्तर जाता है।

फिटकरी

  • फिटकिरी का भी इस्तेमाल हम बिच्छू के जहर को उतारने के लिए कर सकते हैं।
  • जब आपको बिच्छू काटता है तब आप इसके काट लेने के तुरंत बाद उस स्थान पर फिटकरी को पानी में थोड़ी देर घिस कर इसका लेप बना कर लगा दें।
  • इस उपचार विधि से भी आप बिच्छू के जहर से राहत पा सकते हैं। ऐसा करने से जहर शरीर के बाकी भागों में फैलना बंद हो जाता है।

सरसों के बीज

  • सरसो के बीज का इस्तेमाल कर के भी आप बिच्छू के डंक में राहत प्राप्त कर सकते हैं।
  • इसके लिए आपके शरीर के जिस स्थान पर बिच्छू ने डंक मारा है उस स्थान पर सरसों के बीजो को पीस कर लगाएं।
  • ऐसा करने से बिच्छू का जहर धीरे धीरे बेअसर हो कर बाहर निकल जाता है।

सिलिका-200

  • सिलिका-200 एक होम्योपैथी दवा है जिसका उपयोग बिच्छू के डंक मारने पर किया जाता है।
  • यह दवा तरल रूप में बाजार में मिलती है और जब किसी व्यक्ति को बिच्छू डंक मार लेता है तब उसकी जीभ पर इस दवा की सिर्फ एक बून्द डाल देने से राहत मिलता है।
  • इसके लिए आपको 10-10 मिनट के अंतराल में कुल 3 बार इस दवा को पीड़ित व्यक्ति को देना होता है। ऐसा करने से जहर का प्रभाव बहुत हद्द तक कम होने लग जाता है।

मूली

  • इसके इस्तेमाल के लिए मूली को पीस कर पेस्ट के रूप में तैयार कर लें।
  • फिर इसके उपयोग के लिए इस पेस्ट में हल्का सा नमक मिक्स कर के इसे डंक वाले स्थान पर लगा दें।
  • ऐसा करने के अलावा पीड़ित को मूली खाने को भी कहें।
  • इससे जहर का प्रभाव कम करने में मदद मिलती है।

लहसुन

  • इस घरेलू उपाय के लिए आप सबसे पहले एक लहसुन को छिल लें और फिर इसका रस तैयार कर लें।
  • अब इस रस में 3 चम्मच शहद मिक्स कर के Scorpion Sting से पीड़ित व्यक्ति को खाने के लिए कहें।
  • ऐसा करने से पीड़ित व्यक्ति के शरीर से जहर का प्रभाव कम होने लग जायेगा।
  • इसके साथ साथ आप लहसुन की 6 कलियों को पहले पीसकर फिर उसमे आधा चम्मच नमक मिक्स कर के डंक वाली जगह पर लगाएं। इससे भी जहर का प्रभाव कम होता है।

तुलसी

  • इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले तुलसी के पत्तों को पीस लें और फिर इसमें नमक मिला दें।
  • इसके बाद इस पेस्ट को बिच्छू द्वारा काटे गए जगह पर लगा दें। ऐसा करने से भी जहर का प्रभाव कम होने लग जाता है।

बिच्छू काटने पर परिस्तिथि के मुताबिक़ निर्णय लें और अगर आवश्यकता डॉक्टर के पास जाने की हो तो ज़रूर जाएँ। डॉक्टर के पास जाने में समय लगे तो बिच्छू के डंक वाली जगह के चार उंगल ऊपर किसी मजबूत कपड़े या फिर रस्सी से कस कर बाँध दें ताकि जहर शरीर के बाकी अंगों तक ना पहुँच सके।

आज के लेख में आपने Scorpion Sting Treatment तथा Scorpion Bite Symptoms के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ जानी। आगरा आपको यह आपके आसपास किसी को बिच्छू काटता है तो लेख में बताई विधि से उसका इलाज करें। जरुरत पड़ने पर डॉक्टर के पास ज़रूर जाएँ।

Subscribe to